Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रवि कन्नन को Ramon Magsaysay Award, पद्मश्री से भी किया जा चुका है सम्मानित

Hindi News

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रवि कन्नन को Ramon Magsaysay Award, पद्मश्री से भी किया जा चुका है सम्मानित

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 01/09/2023 at 1:14 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1693554284 canser

सिलचर

 कैंसर रोग विशेषज्ञ भारतीय डाक्टर डा. रवि कन्नन को वर्ष 2023 के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन की ‘हीरो फार होलिस्टिक हेल्थकेयर’ पुरस्कार प्राप्त करने वाले डा. रवि ने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने कैंसर से पीड़ित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

रवि कन्नन को पद्म श्री पुरस्कार भी मिल चुका है। डा. रवि के साथ ही तीन अन्य लोगों को भी यह पुरस्कार मिलेगा। इनमें शिक्षा के लिए बांग्लादेश के रक्षंद कोरवी, पर्यावरण संरक्षण के लिए तिमोर-लेस्ते के यूजेनियो लेमोस, शांति और महिलाओं की भागीदारी के लिए फिलिपींस की मिरियम कोरोनेल फेरर शामिल हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिलने पर रवि कन्नन को बधाई दी है।

कन्नन 2007 से असम के कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (सीसीएचआरसी) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह चेन्नई के अडयार कैंसर संस्थान में सर्जन थे। उनके अस्पताल को दक्षिणी असम के साथ-साथ त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में हाशिए पर रहने वाले कैंसर प्रभावित लोगों का इलाज करने के लिए जाना जाता है।

गरीब लोगों के लिए कैंसर के इलाज को किफायती बनाने के लिए डा. कन्नन ने पिछले कुछ वर्षों में कई कदम उठाए। इनमें से एक राज्य के कुछ जिलों में दूरस्थ क्लीनिक स्थापित करना शामिल है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कन्नन ने कहा कि वे अब राज्य के विभिन्न हिस्सों और त्रिपुरा में छोटे अस्पताल स्थापित करना चाहते हैं ताकि लोगों को घर के नजदीक कैंसर का इलाज मिल सके। उन्होंने कहा, जब भी हम कोई सहायता मांगते हैं, सरकार कभी मना नहीं करती। डा. रवि ने कहा कि अन्य बीमारियों की तरह कैंसर का भी इलाज संभव है। डा. रवि के पिता भारतीय वायुसेना में सेवा दे चुके हैं।


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

कांग्रेस नेता चाहते है नवरात्रि में ही जारी हो उम्मीदवारों का ऐलान

नौ लाख छात्रों को जल्द मिलेगा साइकिल का पैसा

हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया

कनाडा में भी PoK चला रहा आजादी का जबरदस्त आंदोलन

बिहार में जाति जनगणना की रिपोर्ट जारी, आबादी 13 करोड़ से अधिक,जिसमे SC-19%,OBC -27%

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह के इस पुराने वीडियों को देखकर अब भी आहें भर रहे है उनके फैंस.. देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को
Viral Sexy Video of Akshara Singh : फिर वायरल हो रहा है भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो, देखने वालों की बढ़ रही धड़कनें
Sexy Videos अक्टूबर 3, 2023
KooApp
MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन किया
Madhya Pradesh अक्टूबर 2, 2023
1696270183 10 3
MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने बेलपत्र, कदम्ब और जामुन के पौधे रोपे
Madhya Pradesh अक्टूबर 2, 2023
1696269278 F7cT7w7bAAABnDK
MP News: रायसेन जिले में बम्होरी और सुल्तानगंज दो नई तहसील बनेंगी, सीएम शिवराज की घोषणा
Madhya Pradesh अक्टूबर 2, 2023

You Might also Like

1696266899 congress
Hindi News

कांग्रेस नेता चाहते है नवरात्रि में ही जारी हो उम्मीदवारों का ऐलान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 2, 2023
1696266226 jharkand 06
Hindi News

नौ लाख छात्रों को जल्द मिलेगा साइकिल का पैसा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 2, 2023
1696265437 2B 23
Hindi News

हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 2, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?