Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • India
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Technology
  • Religion
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, गरीब लड़कियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
Search
  • Home
  • India News
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Travel
    • Fashion
    • Business
    • Politics
    • Science
    • Health
  • Religion
  • Technology
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Hindi News » भाजपा का संकल्प पत्र जारी, गरीब लड़कियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा

Hindi News

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, गरीब लड़कियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 2023/11/11 at 10:16 AM
Nishpaksh Mat Team
Share

भोपाल

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इससे 06 दिन पहले शनिवार को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल समेत नेता उपस्थित हैं।

संकल्प पत्र में किए ये अहम वादे

इस संकल्प पत्र की थीम ‘मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा’ रखी गई। अपने इस संकल्प पत्र के जरिए भाजपा ने जनता से कई वादे किए। संकल्प पत्र में जनता से ये अहम वादे किए गए।

– किसानों से 2700 रुपये क्विंटल की दर से गेहूं और 3100 रुपये क्विंटल पर धान की खरीदी करेंगे।

– प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर दिया जाएगा।

– 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण द्वारा लखपति बनाएंगे।

– लाड़ली लक्ष्मियों को जन्म से 21 वर्ष तक कुल 02 लाख रुपये देंगे।

– गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।

– उज्ज्वला और लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे।

– जनजातीय समुदाय के सशक्तीकरण के लिए 03 लाख करोड़ रुपये का प्रविधान।

– तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4000 रुपये प्रति बोरा करेंगे।

– एसटी ब्लाक में एकलव्य विद्यालय और एसटी बहुल जिलों में खोलेंगे मेडिकल कालेज।

– गरीब परिवार के छात्रों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा।

– सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता।

– आइआइटी और एम्स की तर्ज पर एमपीआइआइटी और एमपी इंस्टिट्यूट आफ साइंस खोलेंगे।

– 13 सांस्कृतिक लोकों का होगा भव्य निर्माण।

– छह नए एक्सप्रेस वे बनाएंगे – विंध्य एक्सप्रेस वे, नर्मदा, अटल प्रगति, मालवा निमाड़, बुंदेलखंड एवं मध्य भारत विकास पथ।

– रीवा, सिंगरौली और शहडोल में बनेंगे हवाई अड्डे। 80 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण।

– 20000 करोड़ रुपये के निवेश से स्वास्थ्य व्यवस्था बनेगी हाइटेक। अस्पतालों और आइसीयू में बिस्तरों की संख्या दोगुनी होगी।

भाजपा की नीति में तीन फार्मूले पर होता काम

संकल्प पत्र जारी करने से पहले जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा जनता से किए अपने वादों को कभी नहीं भूलती। दूसरे दल वादे करके भूल जाते हैं। भाजपा की पालिसी में तीन फार्मूले पर काम होता है- इंटरफार्म, रिफार्म और ट्रांसफार्म। भाजपा ने विजन डाक्युमेंट को रोड मैप बनाया। जेपी नड्डा दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे। संकल्प पत्र जारी करने से पहले उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।

हम जो कहते हैं, वो करते हैं – शिवराज

शनिवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने जो कहा, सो किया। समाचार एजेंसी एएनआइ के साथ बातचीत में शिवराज बोले कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। एक समृद्ध, विकसित और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। अभी इस कार्यकाल में हमने संकल्प पत्र के अतिरिक्त ‘लाड़ली बहना’ और ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ जैसी योजनाएं बनाई हैं। आज जो संकल्प पत्र आएगा, वह मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे ले जाने वाला है। हम ‘जो कहते हैं, वो करते हैं।’

अखंड प्रताप सिंह भाजपा में शामिल

प्रदेश के पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह “आप” को छोड़कर पुन: भाजपा में शामिल हो गए। शनिवार को वह राजधानी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व फग्गन सिंह कुलस्ते भी उपस्थित थे।


:

You Might Also Like

विजयवर्गीय बोले – मप्र में अगला मुख्यमंत्री दिल्ली के नेता तय करेंगे

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में 80+ के बुजुर्ग और दिव्यांग 1566 मतदाताओं ने किया घर से मतदान
Next Article नकली उर्वरक बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

विजयवर्गीय बोले – मप्र में अगला मुख्यमंत्री दिल्ली के नेता तय करेंगे
Hindi News December 2, 2023
श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं
Hindi News December 2, 2023
कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
Hindi News December 2, 2023
BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला
Hindi News December 2, 2023

You Might also Like

Hindi News

विजयवर्गीय बोले – मप्र में अगला मुख्यमंत्री दिल्ली के नेता तय करेंगे

December 2, 2023
Hindi News

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

December 2, 2023
Hindi News

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

December 2, 2023
Hindi News

BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला

December 2, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?