Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • India
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Technology
  • Religion
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चंद्रयान-3 को लेकर भारत से सूचना मिलने का इंतजार करते हैं अमेरिका, रूस: जितेंद्र सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
Search
  • Home
  • India News
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Travel
    • Fashion
    • Business
    • Politics
    • Science
    • Health
  • Religion
  • Technology
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Hindi News » चंद्रयान-3 को लेकर भारत से सूचना मिलने का इंतजार करते हैं अमेरिका, रूस: जितेंद्र सिंह

Hindi News

चंद्रयान-3 को लेकर भारत से सूचना मिलने का इंतजार करते हैं अमेरिका, रूस: जितेंद्र सिंह

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 2023/11/12 at 8:48 AM
Nishpaksh Mat Team
Share

जम्मू

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन की सफलता का श्रेय सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से ‘‘अंतरिक्ष के क्षेत्र को खोलने’’ की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति को दिया और कहा कि अमेरिका और रूस भी इन परियोजनाओं को लेकर भारत द्वारा जानकारी साझा किए जाने का उत्सुकता से इंतजार करते हैं।

सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन भारत में तेजी से होते विकास का प्रतीक हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे मिशन लगभग एक साथ शुरू हुए। चंद्रयान-3 का उल्लेखनीय पहलू चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था, जहां पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा था। हम वायुमंडल, खनिजों और तापीय स्थितियों पर महत्वपूर्ण डेटा एकत्र कर रहे हैं और निष्कर्षों का विश्लेषण कर रहे हैं।’’

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, विशेष रूप से अमेरिका और रूस में भारत से मिलने वाली जानकारी को लेकर उत्सुकता रहती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और रूस ने भारत से बहुत पहले अंतरिक्ष के क्षेत्र में यात्रा शुरू की थी।

उन्होंने कहा,‘‘अमेरिका ने 1969 में चंद्रमा पर पहली बार मानव उतारा था, लेकिन हमारा चंद्रयान-3 ही पानी (चंद्रमा पर) – ‘एच2ओ’ अणु – के अस्तित्व का प्रमाण लेकर आया। यह (वहां) जीवन की संभावना के बारे में बताता है। यह जांच का महत्वपूर्ण क्षेत्र है।’’

सिंह ने कहा कि ‘नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) भी अब भारत का सहयोग मांग रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और रूस इस संबंध में भारत द्वारा जानकारी साझा किए जाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘आदित्य मिशन ने तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है। यह जनवरी में काम शुरू करने वाला है। इसे व्यापक स्तर पर मीडिया कवरेज मिला, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) में 10,000 लोगों ने इसके प्रक्षेपण को देखा।’’

उन्होंने कहा कि मोदी की पहल ने श्रीहरिकोटा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिए खोल दिया, जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में 150 से अधिक स्टार्टअप को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन से चार वर्ष के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे पास 150 से अधिक स्टार्टअप हैं। इनमें से कुछ पहले ही उद्यमी बन चुके हैं।’’

सिंह ने कहा कि जो प्रतिभाशाली युवा पहले विदेशों में अवसर तलाशने के लिए मजबूर थे, वे अब घरेलू स्तर पर अंतरिक्ष क्षेत्र में फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘युवा देश छोड़ देते थे क्योंकि क्षेत्र में विशेषज्ञता होने के बावजूद उनके पास यहां कोई अवसर नहीं था। मोदी जी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र को खोल दिया।’’

 


:

You Might Also Like

10 सीटों के नतीजों पर रहेगी नजर, यहां पलट सकती है बाजी

विजयवर्गीय बोले – मप्र में अगला मुख्यमंत्री दिल्ली के नेता तय करेंगे

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MP Election 2023: जाने भाजपा-कांग्रेस पार्टियों ने जनता से क्‍या वादे किए
Next Article ताज एक्सप्रेस 32 दिन रहेगी रद्द, गतिमान व राजधानी भी होंगी प्रभावित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

10 सीटों के नतीजों पर रहेगी नजर, यहां पलट सकती है बाजी
Hindi News December 2, 2023
विजयवर्गीय बोले – मप्र में अगला मुख्यमंत्री दिल्ली के नेता तय करेंगे
Hindi News December 2, 2023
श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं
Hindi News December 2, 2023
कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
Hindi News December 2, 2023

You Might also Like

Hindi News

10 सीटों के नतीजों पर रहेगी नजर, यहां पलट सकती है बाजी

December 2, 2023
Hindi News

विजयवर्गीय बोले – मप्र में अगला मुख्यमंत्री दिल्ली के नेता तय करेंगे

December 2, 2023
Hindi News

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

December 2, 2023
Hindi News

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

December 2, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?