Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • India
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Technology
  • Religion
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘आप’ को 200 सीटों पर नहीं मिले उम्मीदवार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
Search
  • Home
  • India News
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Travel
    • Fashion
    • Business
    • Politics
    • Science
    • Health
  • Religion
  • Technology
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Hindi News » ‘आप’ को 200 सीटों पर नहीं मिले उम्मीदवार

Hindi News

‘आप’ को 200 सीटों पर नहीं मिले उम्मीदवार

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 2023/11/11 at 12:13 PM
Nishpaksh Mat Team
Share

जयपुर.

राजस्थान के सत्ता संग्राम में 200 विधानसभा सीटों पर 1875 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजाम रहे हैं। चुनाव लड़ने के लिए 3432 नामांकन भरे गए थे। कुछ प्रत्याशियों ने एक से ज्यादा नामांकन भी भरे थे। चुनाव आयोग ने जांच के बाद 396 नामांकन रद्द कर दिए, जबकि 490 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। अब 25 नवंबर को मतदान के बाद 1875 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। तीन दिसंबर को मतगणना के बाद प्रदेश को 200 नए विधायक मिल जाएंगे।

इन पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान

इस चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, भाजपा ने पूरी 200 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से 185 प्रत्याशी मैदान हैं। प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को उम्मीदवार नहीं मिले, वह महज 58 सीटों पर ही प्रत्याशी उतार सकी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी)  78, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) 58 और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) से 47 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आरएलपी से एक प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग भरतपुर से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने आरएलपी से गंठबंधन करते हुए इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है। लाल डायरी का जिक्र कर राजस्थान की राजनीति में तहलका मचाने वाले राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 730 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

इस जिले में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 विधानसभा सीटें हैं। इन 19 सीटों पर 199 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह अलवर जिले की 11 सीटों के पर 113 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे कम सीट वाले जिले जैसलमेर और प्रतापगढ़ में दो-दो सीटों के लिए क्रमश: 15 और 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हांलाकि, ज्यादातर सीटों पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है।

दीपावली बाद प्रदेश में बढ़ेगा चुनावी शोर

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले 12 नवंबर को दीपावली है। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को उदयपुर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार अब एक दो दिन दीपावली के कारण भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की सभाएं नहीं होंगी। क्योंकि, सभाओं में आने वाली भी त्योहार की तैयारियों में लगी हुई है। ऐसे में दीपावली के बाद पार्टियां प्रदेश में जोर-शोर से चुनावी प्रचार में लग जाएंगीं।


:

You Might Also Like

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है ‘व्हाइट लंग सिंड्रोम’ नाम की रहस्यमय बीमारी, बच्चों को अधिक खतरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवक ने इंस्टा में युवती को लिखा-आई लव यू, दोस्त ने पिता को बताया और फिर तोड़ दिया पैर
Next Article जयराम रमेश बोले- BJP के सुपर स्टार प्रचारक ED-CBI, कन्हैया हत्याकांड के आरोपी का फोटो दिखा ये कहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं
Hindi News December 2, 2023
कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
Hindi News December 2, 2023
BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला
Hindi News December 2, 2023
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा
Hindi News December 2, 2023

You Might also Like

Hindi News

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

December 2, 2023
Hindi News

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

December 2, 2023
Hindi News

BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला

December 2, 2023
Hindi News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

December 2, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?