Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » कर्नाटक में 25 और मंत्री ले सकते हैं शपथ, अभी तक नहीं हुआ विभागों का बंटवारा

Hindi News

कर्नाटक में 25 और मंत्री ले सकते हैं शपथ, अभी तक नहीं हुआ विभागों का बंटवारा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 26/05/2023 at 3:30 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1685095229 dk 8

 नई दिल्ली

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार में 25 और मंत्री होंगे। ये मंत्री शनिवार को शपथ ले सकते हैं। दिल्ली में सिद्धारमैया, उनके डिप्टी डीके शिवकुमार व पार्टी के केंद्रीय नेताओं के बीच हुई बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक, शनिवार को ही मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा किया जा सकता है। कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ बृहस्पतिवार को चर्चा की। इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। इसके बाद, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनके साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

20 मई को, सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे सहित आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। फिलहाल अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। विभागों का बंटवारा न होने को लेकर विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाया है। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में करीब 25 और मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। राज्य मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिए जाने से पहले एक और दौर की चर्चा की जाएगी। शिवकुमार बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे, जबकि सिद्धारमैया रात में पहुंचे थे।

कांग्रेस आलाकमान ने आठ मंत्रियों की प्रथम सूची को मंजूरी दी थी, जबकि शुरूआती योजना के तहत मंत्रिमंडल में करीब 28 विधायकों को शामिल किया जाना था। सूत्रों ने बताया कि केवल उन विधायकों के नाम को मंजूरी दी गई, जो सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते थे और वरिष्ठतम थे तथा जिनके नाम को लेकर कोई आपत्ति नहीं की गई थी। समझा जाता है कि सिद्धरमैया और शिवकुमार, मंत्री पद के लिए अपने-अपने करीबी विधायकों के नाम आगे बढ़ा रहे हैं।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

PM मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया नए संसद भवन का उद्धाटन, लोकसभा में ‘पवित्र सेंगोल’ स्थापित

अनुष्का शर्मा ने कान्स डेब्यू में पहना ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन, ढाया कहर

नस्लवाद विरोधी अभियान के तहत दो अफ्रीकी देशों के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगा ब्राजील

23वें आइफा में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने जीते तीन टेक्निकल अवॉर्ड्स

राज्य के बाहर से आयातित तुअर मंडी फीस से मुक्त

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

1685252458 modi1 1
PM मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया नए संसद भवन का उद्धाटन, लोकसभा में ‘पवित्र सेंगोल’ स्थापित
Hindi News मई 28, 2023
1685251730 7 24
राजधानी में फिर सक्रिय हुआ कारो से सायलेंसर चोरी करने वाला गिरोह
Madhya Pradesh मई 28, 2023
1685251603 3 240
अनुष्का शर्मा ने कान्स डेब्यू में पहना ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन, ढाया कहर
Hindi News मई 28, 2023
आईपीएल में अपना 250 वां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे
आईपीएल में अपना 250 वां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे, एमएस धोनी रचेंगे इतिहास….
Sports मई 28, 2023

You Might also Like

1685252458 modi1 1
Hindi News

PM मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया नए संसद भवन का उद्धाटन, लोकसभा में ‘पवित्र सेंगोल’ स्थापित

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
1685251603 3 240
Hindi News

अनुष्का शर्मा ने कान्स डेब्यू में पहना ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन, ढाया कहर

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
1685250772 63 2
Hindi News

नस्लवाद विरोधी अभियान के तहत दो अफ्रीकी देशों के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगा ब्राजील

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?