Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » गंगोत्री हाईवे पर 100 मीटर हिस्सा धंसा, भूखे-प्यासे सड़क पर गुजर रही रात

Hindi News

गंगोत्री हाईवे पर 100 मीटर हिस्सा धंसा, भूखे-प्यासे सड़क पर गुजर रही रात

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 28/08/2023 at 5:31 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1693224111 03 29

 उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री समेत उत्तराखंड चार धाम यात्रा का शुभारंभ होने के साथ ही देश के कई राज्यों से तीर्थ यात्री दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। लेकिन, चिंता की बात है कि बारिश के बाद नेशनल हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार धाम यात्रा पर गए यूपी, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों के तीर्थ यात्री हाईवे बंद होने की वजह से जगह-जगह फंस रहे हैं।

ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भी बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।  गंगोत्री हाईवे चिन्यालीसौड़ में सड़क का करीब सौ मीटर हिस्सा धंस गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और बीआरओ ने भू-धंसाव वाले हिस्से में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाहनों को बाईपास से गुजारा जा रहा है।

वहीं, टिहरी बांध की झील के नजदीक रहने वाले लोग दहशत में हैं। जबकि, बदरीनाथ और केदारनाथ नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारू है। यमुनोत्री हाईवे रुक-रुक कर बंद हो रहा है।  चिन्यालीसौड पर काफी समय से इस स्थान पर भूधंसाव हो रहा है। शनिवार रात को एकाएक राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा धंस गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टिहरी बांध की झील का जलस्तर जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है। तटवर्तीय क्षेत्र में भूधंसाव का खतरा भी बढ़ रहा है। रविवार को टिहरी बांध की झील का जलस्तर लगभग 821 आरएल तक पहुंच गया। चिन्यालीसौड़ में वाल्मीकि मोहल्ला, लोक निर्माण विभाग व वन विभाग दफ्तर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जखवाड़ी मोहल्ला, जोगथ रोड, बिजल्वाण, रमोला मोहल्ला इलाके और आर्च ब्रिज-पीपलमंडी, हडियारी मोटर मार्ग भी भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आए गए हैं।

बीआरओ के ओआईसी विनोद कुमार देवड़ी ने बताया कि आला अधिकारियों को सूचित कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टिगत खतरे के संकेत लगा दिए हैं। जल्द ऊपर कटिंग कर आवाजाही सुचारू कराई जाएगी।वहीं, टीएचडीसी ने हाईवे पर झील जलाशय के कारण भू-धंसाव से इनकार किया है।

संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग दो माह से बंद

उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत असी गंगा घाटी में संगमचट्टी-अगोड़ा मोटरमार्ग दो माह से बंद पड़ा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन संबंधी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन स्वामियों और चालकों को कहना है कि सड़क बंद होने के कारण उनके वाहन दो माह से खड़े हैं, लेकिन संबंधित विभाग सड़क खोलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अस्सी गंगा घाटी के टैक्सी-मैक्सी स्वामियों सहित चालकों रामकृष्ण रावत, राजेश रावत, जसवंत पंवार, कमल सिंह, सहदेव सिंह आदि ने कहा कि वे गाड़ी चलाते हैं। इस क्षेत्र के होने के कारण हमारी गाड़ियां सवारियां लेकर कई चक्कर मारती थी, जिस कारण रोजी रोटी चल रही थी, लेकिन सड़क नहीं खुलने से वाहन घरों पर ही खड़े हैं।

भंकोली और अगोड़ा गांव के करीब 7 मैक्स वाहन दो माह से नहीं चले हैं। रामकृष्ण रावत ने बताया कि पहले नौगांव और भंकोली के बीच गदेरा एक समस्या था अब एक नया भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है।वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन जोन सक्रिय हो रहे हैं।

सड़क खोलने के लिए विभाग की जेसीबी जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि गंगोरी संगम चट्टी अगोड़ा मोटर मार्ग खोलने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही मार्ग यातायात हेतु सुचारू कर दिया जायेगा।

 

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

लोगों पर जल्दी भरोसा मत करो, बिग बॉस से सीखा- सुम्बुल तौकीर खान

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : बघेल

निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण

पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल चुनाव में गहलोत सरकार की नाव लगाएंगे पार

मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

छत्तीसगढ़ पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली
छत्तीसगढ़: पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
1695579180 24B 8
लोगों पर जल्दी भरोसा मत करो, बिग बॉस से सीखा- सुम्बुल तौकीर खान
Hindi News सितम्बर 24, 2023
छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन जिले में अब तक 1
छत्तीसगढ़: जल जीवन मिशन : जिले में अब तक 1 लाख 20 हज़ार से अधिक परिवारों के घर-आंगन में नल कनेक्श,न हो रही पानी की आपूर्ति
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
1695577944 15 14
कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : बघेल
Hindi News सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

1695579180 24B 8
Hindi News

लोगों पर जल्दी भरोसा मत करो, बिग बॉस से सीखा- सुम्बुल तौकीर खान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695577944 15 14
Hindi News

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : बघेल

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695576626 10 14
Hindi News

निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?