Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Reading: टॉम क्रूज ने Mission: Impossible 7 के लिए किया खतरनाक स्टंट
Share
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Entertainment News

Entertainment News

टॉम क्रूज ने Mission: Impossible 7 के लिए किया खतरनाक स्टंट

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 22/12/2022 at 5:58 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
Nishpaksh Mat
SHARE

क्या आपने कभी क्लिफ जंपिंग की है? यानी कुछ फीट की ऊंचाई से रस्सी के सहारे नीचे कूदना। सिर्फ इतना सा ही एडवेंचर करने में कई लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अब सोचिए, अगर आपको एक मोटरसाइकिल से खाई में छलांग लगानी हो तो! सोचकर ही घबराहट हो जाए, लेकिन टॉम क्रूज हॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो अपनी फिल्मों में खतरनाक से भी खतरनाक स्टंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, वो रियल लाइफ में भी खास मौकों पर ऐसे करतब करते रहते हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली मूवी ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस मूवी के लिए उन्होंने अब तक का अपना सबसे भयंकर स्टंट किया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। उनका बाइक चलाते हुए क्लिफ से जंप करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Tom Cruise Mission Impossible 7: इस BTS वीडियो को देखने के बाद फैंस यही कह रहे हैं कि टॉम क्रूज के लिए कुछ भी इम्पॉसिबल नहीं है। इसमें देखा जा सकता है कि फिल्म के एक सीन के लिए टॉम को फुल स्पीड में बाइक चलाते हुए पहाड़ से जंप करना है। वो ये स्टंट केबल के सहारे कर रहे हैं, लेकिन ये स्टंट बेहद खतरनाक है। इसके लिए टॉम और उनकी टीम महीनों से तैयारी कर रही है। इसकी प्रैक्टिस करने के लिए उन्होंने 500 स्काइडाइविंग की और 13 हजार से ज्यादा बार मोटोक्रॉस जंप किया।

इस वीडियो में टॉम क्रूज ये कहते हैं कि स्टंट चाहे कितना भी खतरनाक हो, हमेशा अपने अंदर कॉन्फिडेंस होना चाहिए। वहीं, टीम भी ये कहती है कि ये स्टंट इतना खतरनाक था कि जरा सी चूक से टॉम को गंभीर चोट लग सकती थी या जान भी जा सकती थी, लेकिन वो कभी पीछे नहीं हटते। चीजों को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। उन्होंने इस सीन के लिए अपनी जान लगा दी।

अगले साल रिलीज होगी मूवी
Mission Impossible Dead Reckoning Part 1 अगले साल रिलीज होगी, ये मिशन इम्पॉसिबल की 7वीं कड़ी है। इसका Dead Reckoning Part 2 साल 2024 में रिलीज होगा। बताया जा रहा है कि ये टॉम की इस सीरीज की आखिरी मूवी होगी। ये फ्रेंचाइजी साल 1996 से ही फेमस है। टॉम सारी सीरीज का हिस्सा हैं।



Get Bollywood News in Hindi, latest India News in Hindi, and other breaking news on Hollywood, Television News in Hindi on Nishpaksh Mat. Follow us on Google news for latest Entertainment News and updates.

You Might Also Like

Kangana Ranaut Vs Diljit Dosanjh: सोशल मीडिया पर भिड़े

‘केडी द डेविल’ से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी….

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की ‘बवाल’ की बदली रिलीज डेट….

‘एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में भारत के पहले ऑस्कर से सम्मानित किया गया..

Zwigato BO Collection: ‘ज्विगाटो’ ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने कपिल शर्मा की फिल्म का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ‘इतिहास रच दिया’

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Nishpaksh Mat रंजीता के पेड पीरियड लीव अभियान की मध्‍य प्रदेश में दस्‍तक
Next Article Nishpaksh Mat एलन मस्क का बड़ा ऐलान, Twitter की CEO पोस्ट को बोलेंगे Bye!

Latest News

22 14
रेल संचालन में बाधा ,आम रेल यात्रियों को होती है बहुत परेशानी
Top News Stories March 23, 2023
1679547151 2 485
जेलेंस्की जी7 ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
Madhya Pradesh March 23, 2023
 बोरे में 90 हजार रुपये के सिक्के लेकर शोरुम पहुंचा युवक 
 बोरे में 90 हजार रुपये के सिक्के लेकर शोरुम पहुंचा युवक 
India news March 23, 2023
2 482
संसदीय समिति सेना का पूंजीगत बजट बढ़ाए जाने के पक्ष में
Top News Stories March 23, 2023

RSS MP Info

Quick Link

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?