Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Entertainment News » ‘दलपति 68’ में विजय के डबल रोल के साथ लगा नए ट्विस्ट का तड़का

Entertainment News

‘दलपति 68’ में विजय के डबल रोल के साथ लगा नए ट्विस्ट का तड़का

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 28/08/2023 at 4:01 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
'दलपति 68' में विजय के डबल रोल के साथ लगा नए ट्विस्ट का तड़का

साउथ सुपरस्टार विजय ने लोकेश कनगराज की ‘लियो’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘दलपति 68’ की तैयारी में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। वह ‘लियो’ के साथ-साथ आगामी फिल्म ‘दलपति 68’ को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ महीनों पहले ही इस फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसके बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बीच फिल्म पर एक नया अपडेट सामने आया है, जो फिल्म में अभिनेता के किरदार से जुड़ा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेंकट प्रभु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह पिता और पुत्र का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। बता दें कि यह खबर तो पहले ही आ चुकी थी कि फिल्म में विजय दोहरी भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन अब इसके साथ एक और नया मोड़ सामने आया है। अभिनेता के डबल रोल के साथ फिल्म में एक और नया ट्विस्ट डाला जाएगा।

दरअसल, कहा जा रहा है कि ‘दलपति 68’ में विजय के दोनों किरदार एक-दूसरे से बिलकुल विपरीत होंगे। वह दोनों एक दूसरे के सामने दिखाई देंगे यानी एक विजय का मुकाबला दूसरे विजय के साथ होगा। हालांकि इसकी कहानी और अभिनेता के किरदार के बारे में अधिक जानकारी अभी भी गुप्त रखी गई है। जल्द ही कलाकारों से संबंधित आधिकारिक पुष्टि हो जाएगी, लेकिन अब फैंस के बीच इस बात का उत्साह है कि वेंकट प्रभु विजय के दो पात्रों को कैसे प्रदर्शित करेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि विजय पहले भी डबल रोल निभा चुके हैं। एटली की ‘बिगिल’ में थलपति विजय ने पिता और पुत्र दोनों की भूमिकाएं निभाई थीं, इसलिए ‘दलपति 68’ अभिनेता को दोहरी भूमिका में देखने के लिए फैंस और उत्साहित हो गए हैं। ‘दलपति 68’ की बात करें तो फिल्म में युवान शंकर राजा का संगीत सुनने को मिलेगा। दो दशक के बाद वह विजय की किसी फिल्म में संगीत देने जा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही फिल्म ‘लियो’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। यह गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से विजय अपना पूरा ध्यान ‘लियो’ पर केंद्रित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद वह नवंबर महीने से ‘थलापति 68’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।


Get Bollywood News in Hindi, latest India News in Hindi, and other breaking news on Hollywood, Television News in Hindi on Nishpaksh Mat. Follow us on Google news for latest Entertainment News and updates.

You Might Also Like

डकैती की रोमांचक कहानी है चूना 

झंडे के साथ संगीत में कदम रखा सनी कौशल ने

काइली जेनर की हॉट तस्वीरें खूब हो रही शेयर 

युवाओं की मनोदशा का शानदार चित्रण है तुमसे ना हो पाएगा

पेरिस फैशन वीक में अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने किया डेब्यू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह के इस पुराने वीडियों को देखकर अब भी आहें भर रहे है उनके फैंस.. देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को
Viral Sexy Video of Akshara Singh : फिर वायरल हो रहा है भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो, देखने वालों की बढ़ रही धड़कनें
Sexy Videos अक्टूबर 3, 2023
KooApp
MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन किया
Madhya Pradesh अक्टूबर 2, 2023
1696270183 10 3
MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने बेलपत्र, कदम्ब और जामुन के पौधे रोपे
Madhya Pradesh अक्टूबर 2, 2023
1696269278 F7cT7w7bAAABnDK
MP News: रायसेन जिले में बम्होरी और सुल्तानगंज दो नई तहसील बनेंगी, सीएम शिवराज की घोषणा
Madhya Pradesh अक्टूबर 2, 2023

You Might also Like

डकैती की रोमांचक कहानी है चूना 
Entertainment News

डकैती की रोमांचक कहानी है चूना 

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 2, 2023
झंडे के साथ संगीत में कदम रखा सनी कौशल ने
Entertainment News

झंडे के साथ संगीत में कदम रखा सनी कौशल ने

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 2, 2023
काइली जेनर की हॉट तस्वीरें खूब हो रही शेयर 
Entertainment News

काइली जेनर की हॉट तस्वीरें खूब हो रही शेयर 

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 2, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?