Naach Baby Song Out: सोशल मीडिया सेंसेशन सनी लियोनी (Sunny Leone) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई है। हाल ही में स्टार का नया गाना ‘नाच बेबी’ (Naach Baby Song) सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाना आउट ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
गरबा करती आईं नजर
सॉन्ग ‘नाच बेबी’ में सनी लियोनी देसी अवतार में नजर आ रही हैं।जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है लहंगे में दिख रही हैं। लहंगे में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कभी व्हाइट लहंगा चोली तो कभी पिंक अटायर में बेहद हसीन लग रही हैं।अपनी अदाओं से सनी फैंस को मदहोश कर रही हैं।सनी का यह दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
रेमो संग थिरकीं सनी लियोनी
इस वीडियो सॉन्ग में सनी लियोनी संग मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) संग डांस करती नजर आ रही हैं। रेमो संग सनी की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है।वीडियो सॉन्ग में रेमो और सनी के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री नजर आ रही है। भूमि द्विवेदी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर यह गाना छा गया है। रेमो और सनी की जोड़ी इंटरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा रही है।
सोशल मीडिया सेंसेशन हैं सनी लियोनी
एडल्ट फिल्मों से निकल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली सनी लियोनी ने मूवी ‘जिस्म 2’ (Jism 2) से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने इसके बाद ‘रागिनी एमएमएस’ (Ragini MMS) जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो साझा करती हैं।