मुंबई: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी ऑडियंस की जान ऐसे ही नहीं कहा जाता है। एक्टर को अच्छे से पता है कि अपने फैंस का ध्यान कैसे रखना है। तभी तो नवरात्री शुरू होते ही खेसारी ने नवरात्री सॉन्ग रिलीज करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में उनका एक और धमाकेदार गीत रिलीज हो गया है, जिसका नाम है ‘दुआरी अइली ऐ माई’ (Duari Aili Ae Mai) ।
इससे पहले खेसारी ने सावन में भी बाबा के भक्तों के लिए कई बोलबम गीत रिलीज किए थे और अब भोजपुरी नवरात्री(Khesari Lal Yadav navratri song) गाने भी फैंस के खूब भा रहे हैं। इस नए गाने में खेसारी के अपोजिट एक्ट्रेस खुशी सिंह नजर आ रही हैं। दोनों माता की भक्ति में नजर आ रहे हैं।
गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दिया है। बोल लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी के ही हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ घंटों में 6 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। ये गाना दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि यूट्यूब पर ये #15 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।