Saturday, 18 May

Stock Market Important Word’s: पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार में लोगों का रुझान बढ़ा है। अब लोग न सिर्फ़ म्यूचुअल फंड्स, बल्कि सीधे शेयरों में भी निवेश करने लगे हैं। अगर आप भी बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ बुनियादी शब्दों का मतलब समझना ज़रूरी है। ये शब्द शेयर बाजार की दुनिया में बार-बार इस्तेमाल होते हैं और इनसे आपको बाज़ार को समझने में मदद मिलेगी।

1. फेस वैल्यू क्या होती है?

यह किसी भी शेयर की शुरुआती कीमत होती है। कंपनी ही शेयर की फेस वैल्यू तय करती है। फेस वैल्यू का शेयर की मार्केट प्राइस से कोई लेना-देना नहीं होता। फेस वैल्यू 1, 2, 5 रुपए हो सकती है, जबकि शेयर की मार्केट वैल्यू हजारों में भी हो सकती है। फेस वैल्यू के आधार पर ही डिविडेंड दिया जाता है और स्टॉक स्प्लिट होता है।

2. राइट्स इश्यू क्या होता है?

पूंजी जुटाने के लिए कंपनियां राइट्स इश्यू लाती हैं। इसमें मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने की मंजूरी दी जाती है। शेयरधारक एक निश्चित अनुपात में अतिरिक्त शेयर खरीद सकते हैं। कंपनी अनुपात तय करती है। डिस्काउंट पर भी शेयर खरीदे जा सकते हैं।

3. एक्स डेट क्या होती है?

यह वो तारीख है जिसके बाद शेयर खरीदने पर डिविडेंड या बोनस नहीं मिलेगा। कंपनी ही एक्स डेट तय करती है।

4. रिकॉर्ड डेट क्या होती है?

इस तारीख को कंपनी डिविडेंड या बोनस पाने वाले शेयरधारकों की सूची बनाती है। एक्स-डेट तक शेयर खरीदने वाले निवेशक इस सूची में शामिल होते हैं।

5. 52 हफ्तों का हाई/लो क्या होता है?

पिछले 52 हफ्तों में शेयर की सबसे ऊंची कीमत को 52 हफ्ते का हाई और सबसे निचली कीमत को 52 हफ्ते का लो कहते हैं। इससे शेयर की कीमत का दायरा पता चलता है।

6. शेयर में डिविडेंड क्या होता है?

यह कंपनी की आय का वो हिस्सा है जो शेयरधारकों को दिया जाता है। कंपनी का बोर्ड तय करता है कि कितना डिविडेंड दिया जाएगा। हर कंपनी डिविडेंड नहीं देती।

7. शेयर में अंतरिम डिविडेंड क्या होता है?

वार्षिक बैठक से पहले दिया जाने वाला डिविडेंड अंतरिम डिविडेंड होता है।

8. शेयर में स्‍पेशल डिविडेंड क्या होता है?

असाधारण मुनाफा, एसेट सेल आदि के दौरान दिया जाने वाला ज़्यादा अमाउंट स्पेशल डिविडेंड कहलाता है।

9. बोनस इश्यू/शेयर क्या होता है?

कंपनी द्वारा मौजूदा शेयरधारकों को दिए गए अतिरिक्त शेयर। जब कंपनी डिविडेंड नहीं दे सकती, लेकिन अच्छा मुनाफा कमा रही हो बोनस शेयर इश्यू करती है।

10. शेयर बाजार में ट्रेंड (Trend) क्या होता है?

बाजार की दिशा ऊपर जाने पर तेजी का ट्रेंड, तेज़ी से नीचे जाने पर गिरावट का ट्रेंड, न नीचे जाए और न ऊपर जाए तो साइडवेज ट्रेंड (sideways trend) कहा जाता है।

11. बुल मार्केट और बेयर मार्केट क्या होता है?

जब बाज़ार तेज़ी से ऊपर जाता है तो बुल मार्केट और जब तेज़ी से नीचे आता है तो बेयर मार्केट कहा जाता है।

12. स्टॉक मार्केट क्रैश क्या होता है?

जब ज़्यादातर शेयर कम समय में बहुत गिर जाते हैं या लोग तेजी से शेयर बेचने लगते हैं यह मंदी का टाईम होता है तो उसे स्टॉक मार्केट क्रैश कहा जाता है।

13. मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होती है?

किसी कंपनी का बाज़ार मूल्य। शेयरों की संख्या और शेयर की कीमत मिलाकर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन कहलाता है।

14. स्टॉक मार्केट में बीटा होता है?

शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव का माप। बेंचमार्क (जैसे Nifty) के मुकाबले शेयर कितना ज़्यादा या कम उतार-चढ़ाव करता है बीटा कहलाता है।

15. पी/ई रेश्यो (P/E Ratio) क्या होती है?

यह किसी कंपनी के शेयर की मौजूदा मार्केट प्राइस को उसकी प्रति शेयर कमाई (ईपीएस) से विभाजित करने पर मिलने वाला अनुपात है। इसे स्टॉक की वैल्यूएशन का एक तरीका माना जाता है। लो पी/ई रेश्यो वाली कंपनियां कम मूल्य पर हो सकती हैं, लेकिन इसकी गारंटी नहीं है।

शेयर बाजार में निवेश के लिए सीखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन ये 15 शब्द जानना शुरुआत करने के लिए जरूरी है। निवेश करने से पहले, आपको कंपनी के बारे में गहन शोध करना चाहिए और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए।

Share.
Exit mobile version