Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Business

Business

अगले दो हफ्तों में 60 हजार के पार जा सकता हैं सोना,जाने वज़ह..

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 13/03/2023 at 1:15 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678693551 211 gold 1


पहले Silic Valley Bank अब सिग्नेचर बैंक, अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम के लिए अच्छी खबरें नहीं आ रही है। जिसका असर दुनियाभर के Banking Sector में देखने को मिल सकता है। ​इसी वजह से फेड की ओर से जो बयान सामने आए हैं वो थोड़ी राहत पहुंचा सकते हैं। फेड की FOMC ने कहा है कि पॉलिसी रेट को अब फ्लैट रखा जा सकता है।कुछ जानकारों का कहना है कि पॉलिसी दरों में कमी भी जा सकती है। ताकि बैंकों को राहत दी जा सके। जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स 103.50 से नीचे आ गया है और सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो अगले दो हफ्ते सोने के लिए काफी अहम है। अमेरिकी सेंट्रल बैंक की ओर से पॉलिसी रेट के बाद भारत में सोने के दाम 60 हजार के आसपास पहुंच सकते हैं।

पॉलिसी रेट

अमेरिकी सेंट्रल बैंक की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की ओर से जो बयान आया है वो अब काफी चौंकाने वाला है। Silic Valley Bank के बाद अब सिग्नेचर बैंक के डूबने का खतरा मंडराने लगा है और इस खतरे को देखते हुए FOMC आने वाली पॉलिसी मीट में ब्याज दरों को फ्लैट रख सकता है। मुमकिन ये भी है कि पॉलिसी में थोड़ी कमी की जाए। यह कटौती 0.25 फीसदी तक देखने को मिल सकती है। जानकारों की मानें तो बैंकों पर ब्याज दरों का बोझ काफी बढ़ गया है। जिसे कम करने का विचार फेड ने शुरू कर दिया है। अमेरिकी बैंकों के डूबने का असर दुनिया के सभी सभी Banking Sector में देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से फेड पर दबाव देखने को मिल सकता है।

डॉलर इंडेक्स

FOMC के बयान के बाद डॉलर इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार डॉलर इंडेक्स मौजूदा समय में 0.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 103.5 पर कारोबार कर रहा है। जिसके 101 पर आने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जानकारों की मानें FOMC के बयान का असर कुछ और दिन रहने वाला है। तब तक फेड की पॉलिसी मीट की डेट शुरू हो जाएगी। अगर ब्याज दरें फ्लैट रहती हैं या फिर कम होती हैं, तो डॉलर इंडेक्स में साफ गिरावट देखने को मिलेगी।

5th

बैंकिंग क्राइसिस

बैंकिंग ​क्राइसिस से पहले फेड चीफ जेरोम पॉवेल का बयान आया था। जिसमें उन्होंने अमेरिकी आंकड़ों को देखते हुए ब्याज दरों में अनुमान से ज्यादा इजाफे की बात कही थी। जिसकी वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के साथ डॉलर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली थी। जानकारों ने साफ कहना शुरू कर दिया था कि 22 मार्च को फेड ब्याज दरों में 50 से 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है। इस बयान के बाद डॉलर इंडेक्स 105 से ज्यादा हो गया था और सोने के दाम भी काफी नीचे आ गए थे।

विदेशी बाजार

फेड कमेटी के रुख से दुनियाभर में सोने के दाम में असर देखने को मिल रहा है। पहले बात विदेश बाजारों में देखें तो गोल्ड स्पॉट के दाम 12 डॉलर की तेजी के साथ 1,879.97 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं गोल्ड फ्यूचर 19 डॉलर की तेजी के साथ 1,885.70 डॉलर प्रति ओंस पर है। वहीं दूसरी ओर सिल्वर फ्यूचर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 20.82 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। सिल्वर स्पॉट के दाम एक फीसदी की तेजी के साथ 20.76 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।

7th

भारत में कितने महंगा है सोना और चांदी के दाम

भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सोना 437 रुपये की तेजी के साथ 56,587 रुपये परद कारोबार कर रहा है। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम कीमती मेटल 56,667 रुपये के साथ दिन के हाई पर भी पहुंचा। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 660 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है और दाम 63,550 रुपये पर आ गए हैं। कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत 63,749 रुपये पर पहुंच गई।

60 हजार के करीब पहुंच सकते हैं सोने के दाम

एक्सपर्ट के अनुसार मार्च का महीना काफी क्रूशियल रह सकता है। दो हफ्तों में सोने के दाम भारत में 60 हजार के करीब पहुंच सकते हैं। IIFLके वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में सोने के दाम 58 हजार को क्रॉस कर सकते हैं। उन्होंने कहा​ कि फेड का हॉकिश रुख ना रहने से सोने के दाम को सपोर्ट मिलेगा और जो गिरावट करीब डेढ़ महीने में देखने को मिली है वो रिकवर होने की उम्मीद है।


Get Business News in Hindi, share market (Stock Market), investment scheme and other breaking news related to Business News, India news and much more Nishpaksh Mat. Follow us Google news for latest business news and stock market updates.

You Might Also Like

रिलायंस शेयर में सत्र में वृद्धि, NBFC के डीमर्जर को मिल सकती मंजूरी, GCL ब्रोकिंग के सीईओ ने दी सलाह।

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स बचाना है? जानें पीपीएफ और इसके फायदों के बारे में |

आज के सोने-चांदी के रेट: IBJA द्वारा सोने पर 380 रुपये की उछाल, सोने का ऑलटाइम हाई, चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर, MCX में तेजी।

केंद्र सरकार ने दुर्लभ बीमारियों के उपचार में शामिल दवाओं और विशेष खाद्य सामग्री पर सीमा शुल्क खत्म करने की घोषणा की।

“Swiggy की स्टडी: भारत में पिछले साल 3.3 करोड़ प्लेट इडली का ऑर्डर, एक ग्राहक ने 6 लाख से अधिक खर्च किये”

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678698796 7 5 अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर को खुटार चौकी पुलिस ने किया जप्त
Next Article 1678696772 9 3 अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षासंगठन की हुई जिला स्तरीय बैठक

Latest News

1680257215 maka
हज-2022: पासपोर्ट की वैद्यता 3 फरवरी 2024 तक, आवेदन के लिए कोविड वैक्सीन अनिवार्य।
Hindi News March 31, 2023
1680256735 nayanthara
नयंतारा की फिल्म जवान में बोल्ड अवतार में नजर आएगी।
Hindi News March 31, 2023
छत्तीसगढ़ जंवारा विसर्जन के दिन भाई बहन के प्रेम पर आधारित
छत्तीसगढ़: जंवारा विसर्जन के दिन भाई-बहन के प्रेम पर आधारित हत्याकांड में एक बहन की मौत, दूसरी बहन को चाकू मारने की कोशिश के बाद वह तालाब में कूद गई।
State छत्तीसगढ़ March 31, 2023
'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'बथुकम्मा' रिलीज
किसी का भाई किसी की जान फिल्म का नया गाना रिलीज: सलमान खान साउथ इंडियन लुक में मचा रहे हैं धमाल, फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
Entertainment News March 31, 2023

RSS MP Info

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ युवा उद्यमी ने पौध-रोपण किया

You Might also Like

रिलायंस शेयर में सत्र में वृद्धि NBFC के डीमर्जर को
Business

रिलायंस शेयर में सत्र में वृद्धि, NBFC के डीमर्जर को मिल सकती मंजूरी, GCL ब्रोकिंग के सीईओ ने दी सलाह।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
वित्त वर्ष 2022 23 के लिए टैक्स बचाना है जानें पीपीएफ
Business

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स बचाना है? जानें पीपीएफ और इसके फायदों के बारे में |

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
आज के सोने चांदी के रेट IBJA द्वारा सोने पर 380
Business

आज के सोने-चांदी के रेट: IBJA द्वारा सोने पर 380 रुपये की उछाल, सोने का ऑलटाइम हाई, चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर, MCX में तेजी।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
केंद्र सरकार ने दुर्लभ बीमारियों के उपचार में शामिल दवाओं
Business

केंद्र सरकार ने दुर्लभ बीमारियों के उपचार में शामिल दवाओं और विशेष खाद्य सामग्री पर सीमा शुल्क खत्म करने की घोषणा की।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?