Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

  भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी। आज 30 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 2489 अभ्यर्थियों द्वारा 2811नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कुल 3832 अभ्यर्थियों द्वारा 4359 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया…

Read More

भोपाल। राजधानी भोपाल में ही कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम भोपाल में तो बीस तारीख तक भी कई बार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाती है। इसकी जब समीक्षा हुई तो कलेक्टर काफी नाराज हुए। इसके चलते भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन के निर्देशानुरूप सभी शासकीय सेवकों के वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की एक तारीख को किया जाए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी नियत समय में वेतन देयक कोषालय में प्रेषित करने के लिए सूचित भी किया गया था परन्तु माह सितंबर के वेतन…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोमवार को नामांकन करने की आखिरी दिन रहा। इस दिन कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन चेहरों में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शुमार हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट बुधनी से पर्चा भरा है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के नाम पर शिवराज से ज्यादा संपत्ति है। शिवराज के नाम 3.21 करोड़ रुपये जबकि साधना के नाम 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। करोड़ों के मालिक मुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है जबकि उनकी पत्नी के नाम एक एम्बेस्डर कार है।पांच…

Read More

भोपाल। भोपाल में भी चुनाव में बागियों ओए बोलबाला हो सकता है। इसी तरह उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे के विरोध में उनके भाई आमिर अकील ने निर्दलीय फार्म भर दिया है।  आज नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही। हुजूर सीट से कांग्रेस की टिकट मांग रहे जितेंद्र मन्नू डागा ने आज निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहां कांग्रेस उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी भी मौजूद थे, दोनों आपस में गले मिले और निकल गए। डागा का कहना है कि अब वे निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। इधर पूर्व मंत्री आरिफ अकील के भाई…

Read More

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछले 18 सालों में बड़े बड़े घोटाले किए हैं । करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाला व्यापम घोटाला, पटवारी घोटाला, 43 लाख बच्चों की स्कूल ड्रेस का घोटाला, 50,000 फ़र्ज़ी शादी घोटाला, पोषण आहार घोटाला, किसानों के मुआवज़े में घोटाला, लगभग 250 से अधिक घोटाले हुए हैं — लेकिन अब जो घोटाला सामने आया है वो आपके होश उड़ा देगा क्योंकि शिवराज जी की सरकार ने तो मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट मतलब विकास दर…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सपा ने बुधनी से मिर्ची बाबा को टिकट दिया है। बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं।इसके साथ ही छतरपुर की बिजावर सीट से पूर्व एमएलए रेखा यादव को टिकट दिया गया है। 

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए, परंतु यहां चुनाव प्रचार के लिए नही, अपितु आध्यात्मिक प्रवास पर आए थे। इस दौरे को लेकर एक चर्चा ये भी चल निकली है कि क्या मोदी मध्य प्रदेश में पार्टी को जिताने के बजाय किसी दूसरे अभियान में जुटे हुए हैं। असल में मोदी एक दिन पहले ही शिरडी गए थे और वहां पर उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए थे। आज चित्रकूट आए। उन्होंने दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोनो राजनीतिक नही थे, पर उनके भाषण राजनीतिक ही रहे। ये बात और है कि उन्होंने प्रदेश में बीजेपी…

Read More

भोपाल । भाजपा ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची घोषित की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है। इस सूची में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी हैं।इस सूची में दिग्‍गज नेताओं के बीच पूर्व सीएम और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती का नाम नहीं है।भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची में असम के मुख्‍यमंत्री एचबी शर्मा का नाम भी है। इसके अलावा सूची में शिवप्रसाद, शिवराज…

Read More

भोपाल। चंबल क्षेत्र, भिंड विधानसभा सीट… 2018 चुनाव में उन 7 सीटों में से एक थी, जहां न बीजेपी जीती और न कांग्रेस. यहां से बसपा के संजीव सिंह (संजू) ने जीत हासिल की थी। इस बार भी भिंड की लड़ाई बेहद रोचक नजर आ रही है. इसकी वजह ये है कि यहां लगभग सभी पार्टियों ने दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दे दिया है. यानी चुनाव मैदान में लगभग सभी उम्मीदवार पिछली बार वाले ही नजर आएंगे, लेकिन इस बार उनकी पार्टियां अलग होंगी। पार्टी उम्मीदवार  कहां से आए?बीजेपी  नरेंद्र सिंह सपाकांग्रेस राकेश सिंह बीजेपीसपा रविसेन बीजेपीबसपा संजीव…

Read More

भोपाल । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बताया कि प्रदेश में छोटी बच्ची, 10 हजार की बोली लगती है।शिवराज को मामा कहलाने का अधिकार नहीं हैं । उनके कार्यकाल में अपराधों 337 प्रतिशत का उछाल आया है। 4 हजार से 19 हजार का आंकड़ा हो गया। प्रदेश में 52 प्रतिदिन गंभीर अपराध हो रहे हैं । पोस्को एक्ट के अंदर सबसे अधिक अपराध में देश में एमपी 3 नंबर पर है।एमपी के 1 करोड़ 10 लाख बच्चे कुपोषित हैं । कुछ समय पहले श्योपुर में कुपोषण से 16 बच्चों की मौत हुई थी। रागिनी नायक ने आगे बताया…

Read More