इंदौर। रेलवे द्वारा जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजे की राशि को लेकर किसानों में नाराजगी है। नाराज किसान अपनी जमीन रेलवे को देने तैयार है लेकिर शर्त रखी है कि मंत्री की जमीन हम तीन गुना ज्यादा दाम में खरीदने को तैयार है। यदि मंत्री अपनी जमीन हमें दे दो तो, हम रेलवे को जमीन देने तैयार है।ददरअसल सांवेर विधानसभा क्षेत्र के डकाचिया राऊखेड़ी लसूड़िया परमार, कदवाली बुजुर्ग, कदावली खुर्द, मुसाखेड़ी मेल, कलम जगमाल, पिपलिया जालोद सेमलिया चाऊ आदि जगह से रेलवे लाइन होकर गुजरना है। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण रेलवे ने शुरू कर दिया है। इंदौर बुधनी लाइन के लिए…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। बीएसएनल के एक रिश्वतखोर अफसर को रंगे हाथों पकड़ा गया है। सीबीआई ने भोपाल में जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते पकड़ लिया। रिश्वतखोर अधिकारी BSNL के सुल्तानिया रोड ऑफिस में कार्यरत है। वह अपने ही एक अधीनस्थ अधिकारी से रिश्वत मांग रहा था।जानकारी के अनुसार बीएसएनएल कोर नेटवर्क के रिश्वतखोर जनरल मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इसके लिए भोपाल में जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए जनरल मैनेजर को रंगे हाथों पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि BSNL के कोर नेटवर्क का जनरल मैनेजर महेंद्र सिंह सुल्तानिया रोड ऑफिस में पदस्थ हैं।…
भोपाल। प्रदेश में वोटिंग होने के बाद और रिजल्ट आने के चंद दिन पहले अचानक से संघ प्रमुख मोहन भागवत मध्यप्रदेश आए. वे शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे और संघ प्रमुख मोहन भागवत के अचानक मध्यप्रदेश का दौरा करने को लेकर राजनीतिक अटकलें तेजी से चलने लगी. हालांकि पुलिस की तरफ से बताया गया है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत जबलपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।मोहन भागवत के अचानक जबलपुर आने के बाद से बीजेपी के नेताओं में हलचल मच गई. कांग्रेस के नेताओं में भी हलचल मची. हर कोई जानना चाहता था कि अचानक…
भोपाल। प्रदेश के 11 में से 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इनमें से 4 सीटें भाजपा जबकि 1 कांग्रेस के पास है। भाजपा को यदि यह आंकड़ा बरकरार रखना है तो विधानसभा में उसे 152 सीटें जीतना होंगी क्योंकि एक प्रत्याशी को जीतने के लिए न्यूनतम 38 विधायकों के वोट की जरूरत होगी। राज्यसभा सांसद का चुनाव तय फॉर्मूले के तहत होता है। इसके मुताबिक, जिस पार्टी के पास विधायकों की संख्या अधिक होती है, उस पार्टी के उम्मीदवार की जीत तय होती है।राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया अन्य चुनावों से…
भोपाल मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले मौजूदा सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है। सरकार 28 नवंबर को दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी। इसके पहले आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी सरकार बाजार से कर्ज ले चुकी है। इस साल जनवरी से अब तक 38,500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है।मतदान और कांग्रेस के चुनावी मुद्दा बनाए जाने के चलते राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कर्ज नहीं लिया था। इस महीने का यह पहला कर्ज होगा। वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 28 नवंबर को लिया…
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं)की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा के दौरान राजधानी में एक परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी मामले में तीन माह बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) अंजनी कुमार त्रिपाठी को नोटिस जारी किया गया है।इसमें उनकी एक वेतनव्रद्धि रोकने की चेतावनी भी दी गई है। इस मामले में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की आयुक्त ने संयुक्त संचालक की समिति द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर डीइओ के खिलाफ कार्रवाई की है। आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने डीइओ त्रिपाठी को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने की स्थिति में डीइओ के खिलाफ एकतरफा…
आगरा। आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता भी उन लोगों में शामिल हैं, जो जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। शुभम गुप्ता के शहीद होने की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग इनके घर परिजनों से मिलने पहुँचने लगे। शुभम गुप्ता के परिजनों से मिलने और सहायता राशि देने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय पहुंचे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो पर नाराजगी भी व्यक्त कर रहे हैं।मंत्री के पल्बिसिटी स्टंट पर बवालउत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शहीद…
ओपन एआई और सैम ऑल्टमैन की चर्चाएं इस समय केवल तकनीकी विश्व में ही नहीं हो रही हैं, अपितु सामान्य जन तक पहुंच चुकी हैं। कई सवाल उठाए जा रहे हैं। मसलन, ओपन एआई से सैम ऑल्टमैन को क्यों निकाला गया और फिर वापसी कैसे हुई? यह भी कि, ऑल्टमैन को बाहर करने के पीछे क्या किसी पत्र की भी कोई भूमिका थी, जो उन्होंने अपने संचालक मंडल को लिखा था? आखिर ये ड्रामा क्या था और इसकी चर्चा पूरी दुनिया में क्यों हा रही है?असल में इन दिनों एआई यानि कि आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का खौफ कहें या नशा कहें,…
भोपाल। मध्य प्रदेश की चुनावी सियासत में सट्टा की एंट्री हो गई है। सट्टा बाजार ने एक बार फिर पलटी मारी है। इस बार सट्टा बाजार ने प्रदेश में कुल 230 सीटों में कांग्रेस (CONGRESS) को 116 से 120 सीट दी हैं। वहीं बीजेपी (BJP) को 105 से 110 सीट दी हैं। सट्टा बाजार में प्रदेश की वीआईपी सीट पर भी अपने भाव खोल दिए हैं। इससे पहले इसी सट्टा बाजार ने बीजेपी को बहुमत दिया था। आम लोगों की बात की जाए या सियासतदारों की सबसे ज्यादा फलोदी सट्टा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।दरअसल, यह सट्टा भी राजस्थान…
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद सरकार किसी भी पार्टी की बने, आठ कलेक्टर और चार एसपी के खिलाफ एक्शन हो सकता है। इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। कांग्रेस ने तो ऐसे अफसरों की लिस्ट भी बना ली है।भाजपा ने चुनाव के दौरान अपेक्षित सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए चार कलेक्टरों को हटाने की मांग की थी। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आठ कलेक्टरों पर भाजपा का एजेंट होने और चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया था। इनमें नरसिंहपुर, छतरपुर और भिंड कलेक्टर ऐसे हैं, जिनकी शिकायत भाजपा ने भी की है। इनके अलावा…
