भोपाल। वेटरनरी डॉक्टर से कलेक्टर बने, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की योग्यता और कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आईएएस एवं आईपीएस ऑफीसर्स भी कह रहे हैं कि बालाघाट में जो कुछ भी हुआ वह उचित नहीं था और यह पूरा घटनाक्रम कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की नेतृत्व क्षमता पर प्रश्न उपस्थित करता है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि यह अक्षम्य अपराध है। ऐसे में यह तो साफ है कि कांग्रेस की सरकार आई तो बालाघाट कलेक्टर पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। कविताएं लिखने की शौकीन डॉ गिरीश कुमार…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। आज बुलाई गई विशेष कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी गई।बैंस के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अपने लिए जिएं तो क्या जिएं, देश-समाज के लिए जीना ही जीना है, बैंस ने ये यही कर दिखाया है। उन्होंने अच्छा काम किया। जो भी काम उन्हें सौंपे गए, उन्होंने बिना किसी तनाव और दबाव के पूरे किए। कोविड के दौरान भी उन्होंने बेहतर काम कर दिखाया। सीएम राइज स्कूल, सिटीजन चार्टर और आनंद विभाग उनकी बेहतर उपलब्धियां रहीं।पूर्व सीएस बैंस ने कहा- यह एक पड़ाव, कोई अंत नहीं। काम करते रहेंगे, सक्रियता…
भोपाल। कोलार क्षेत्र में लाल निशान के बाद नीले निशान से दहशत का माहौल बना है। घर और दुकानों के बाहर लगे इन नीले निशान को देखकर हर कोई खौफ और डर में है। दरअसल कोलार सिक्स लेन रोड की जद में आ रहे कई निर्माणों को तोड़ा जाना है। एक साल पहले इन्हें चिंह्नित कर यहां लाल निशान लगाए गए थे। अब एक बार फिर यहां नीले निशान लगाए जा रहे हैं। घर और दुकान के बाहर लगाए जा रहे इन नीले निशानों ने यहां के रहवासी और कारोबारियों को टेंशन में ला दिया है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने बीमाकुंज…
भोपाल।मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी। इसकी तैयारी के लिए रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी उम्मीदवारों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। असल में ये बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि कांग्रेस के भावी विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर बीजेपी की कथित तैयारी की भनक कमलनाथ तक पहुंच गई है। आज की ट्रेनिंग में वर्चुअल जुडे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा, इस पूरे चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए मेरा पूरा प्रयास रहा। अभी जो खबरें आ रही हैं। वो सब अपने हित…
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनावों की वोटिंग हो चुकी है, नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में बड़े बदलाव के अनुमान लगाए जा रहे हैं।अचानक बीजेपी एमपी के ट्विटर और फेसबुक अकाउंट के चेहरे बदलने के कारण ये चर्चा शुरू हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश बीजेपी के ऑफीशियल X हैंडल के कवर पेज में बदलाव हुआ है. इसे मध्य प्रदेश बीजेपी में परिवर्तन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. पहले जहां कवर पेज पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें…
भोपाल। शहडोल में रेत खनन माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया।देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया, ‘ब्योहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह अपने तीन साथियों के साथ सोन नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने गया था। टीम ने घाट पर रेत के परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान चालक ने पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और फरार हो गया।’…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव को हाल में ही सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कई बीमारियों के इलाज से संबंधित भ्रामक विज्ञापन के लिए उस पर एक करोड रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. पिछले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पतंजलि आयुर्वेद भ्रामक और गलत विज्ञापन के जरिए लोगों में गलत जानकारी फैला रही है, इस वजह से उस पर एक करोड रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. अब केरल के ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने दिव्य फार्मेसी के खिलाफ मामला दायर करने के संकेत दिए हैं।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की…
भोपाल। मध्यप्रदेश में 7.50 लाख कर्मचारियों के डीए पर सरकार खामोश है। आचार संहिता के बीच राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों व अधिकारियों को 4 फीसदी और महंगाई भत्ता मिलना तय हो गया है। एमपी में इसके लिए सरकार के फैसले का इंतजार है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।कर्मचारी-अधिकारी संगठनों का कहना है कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों के भुगतान में देरी कर रही है। चुनाव आयोग ने मतदान के दिन तक भत्ते के भुगतान पर अस्थायी रोक लगाई थी। लेकिन, प्रदेश सरकार ने इसके बाद भी भत्ता…
भोपाल। मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में पहले प्याज ने आम आदमी को रुलाया तो अब प्रदेश में खाद किसानों को रुला रही है. रवि फसल की बुवाई का सीजन शुरू होते ही प्रदेश में खाद की दिक्कत शुरू हो गई है. दतिया, छतरपुर, नर्मदापुरम, बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश में खाद को लेकर सियासी पारा भी चढ़ने लगा है, कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि किसानों की समस्या को लेकर इस बार भी सरकार विफल रही है।प्रदेश में ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं…
भोपाल। पूजा पाठ और तांत्रिक क्रियाओं में भयंकर विश्वास करने वाले शिवराज एक बार फिर अनुष्ठान और विशेष पूजन में जुट गए हैं। यही कारण है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है की यदि बीजेपी सत्ता में आती है तो ताज फिर से शिवराज के सिर पर ही सजेगा। मध्य प्रदेश चुनावों की वोटिंग के बाद और चुनाव परिणाम आने से ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे हैं. मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल के दर पर मध्य प्रदेश के चुनावाें में जीत के लिए खास पूजा…
