मुंबई। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रोहिटन नरीमन ने कहा है कि अनुच्छेद-370 को हटाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला इस वर्ष देश में होने वाली बहुत परेशान करने वाली घटनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का संघवाद पर प्रभाव पड़ा है।मुंबई में ‘भारत का संविधान नियंत्रण एवं संतुलन’ विषय पर व्याख्यान देते हुए जस्टिस नरीमन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में इसलिए विभाजित किया गया ताकि अनुच्छेद-356 के प्रविधानों से बचा जा सके। इस अनुच्छेद में प्रविधान है कि राष्ट्रपति शासन को एकवर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा…
Author: Sanjay Saxena
संजय सक्सेनामध्य प्रदेश में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा सरकार के नए मुखिया डॉ. मोहन यादव हार्ड हिंदुत्व की राह पर की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीन दिन में जो फैसले लिए हैं, उससे स्पष्ट है कि सरकार सॉफ्ट हिंदुत्व के बजाए हार्ड हिंदुत्व की राह पर आगे बढऩे वाली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को तय समय में पूरा करना सरकार का पहला एजेंडा है। उनकी कोशिश यही होगी कि सरकार का चेहरा बदला है, तो लोगों को धरातल पर कामकाज में फर्क भी दिखे। तेरह दिसंबर को डा.…
देश-दुनिया में स्वास्थ्य बीमा का दौर कुछ ज्यादा ही तेज चलता दिख रहा है। हालांकि स्वास्थ्य बीमा अब जरूरी सा हो गया है, लेकिन इस आवश्यकता का ही बीमा कंपनियां भरपूर लाभ भी उठा रही हैं। एक तरह से देखा जाए तो अधिकांश कंपनियां लूट ही रही हैं, तभी तो स्वास्थ्य बीमा बहुत बड़ा कारोबार हो गया है।वैसे तो स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार की जिम्मेदारी होना चाहिए, लेकिन यह क्षेत्र बुरी तरह से निजी कारोबारियों के हाथों में कैद होता जा रहा है। होता क्या जा रहा है, बल्कि लगभग हो ही चुका है। निजी अस्पताल अरबों का व्यवसाय कर रहे…
भोपाल। राज्य शासन ने आज दो अधिकारियों की पदस्थापना की है। राघवेंद्र कुमार सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। मनीष रस्तोगी (1994) प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश एवं प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक सेवा प्रबंधन विभाग अतिरिक्त प्रभार को प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन, राघवेन्द्र कुमार सिंह (1997)प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश एवं प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक सेवा प्रबंधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक नए दौर का आगाज हो गया है. मोहन यादव को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही ये सवाल भी सियासी गलियारों में तैरने लगा था कि अब शिवराज सिंह चौहान का पॉलिटिकल फ्यूचर क्या होगा? क्या शिवराज को पार्टी संगठन में कहीं एडजस्ट करेगी, क्या उन्हें केंद्र में कृषि या किसी दूसरे विभाग का मंत्री बनाया जाएगा? तमाम सवाल उठ रहे हैं, तमाम कयास लगाए जा रहे हैं और इन सबके बीच शिवराज भी एक अलग तरह की…
भोपाल।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा- इस मामले में फैसला यशस्वी नेतृत्व करेगा। बताया जा रहा है कि अगले दो दिन में डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के संभावित नामों की सूची तैयार है। ये सूची दिल्ली भेजी गई है। दिल्ली से ही अंतिम मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। कुछ नामों को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है।क्राइम कंट्रोल के निर्देश दिए मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं।…
पावर आफ अटार्नी पर एजेएल ने नरेंद्र कुमार मित्तल को दी जमीन, प्रकोष्ठ पंजीयन में लीज होल्डर की रह गई शून्य हिस्सेदारी भोपाल। प्रेस काम्प्लेक्स भोपाल में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के भूखण्ड की अवैध बिक्री एवं प्राप्त आय की जांच के लिए भोपाल स्थित ईडी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है।नवजीवन कर्मचारी संघ के मो. सईद, संजय चतुर्वेदी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष इरशाद राइन ने वरिष्ठ अधिवक्ता भरत चतुर्वेदी, अशोक श्रीवास्तव तथा संतोष वर्मा के साथ नेशनल हेराल्ड के जमीन घोटाले के दस्तावेज जांच के लिए ईडी को सौंपे हैं। ईडी, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल)…
हाल ही में संपन्न पांच राज्यों के चुनाव में से तीन राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने अन्य मुद्दों के साथ ही जातिगत जनगणना के मुद्दे को आक्रामक ढंग से उठाया, परंतु इसमें कांग्रेस को खास फायदा नहीं मिला। चुनाव परिणाम तो बताते हैं कि यह मुद्दा वोटरों के फैसले को निर्णायक ढंग से प्रभावित नहीं कर सका। इसके बाद से माना जा रहा है कि अब शायद इस मुद्दे को पहले जितनी अहमियत न मिले। लेकिन यह देखना दिलचस्प है कि परोक्ष रूप में ही सही, यह मुद्दा विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष में भी अपनी…
भोपाल। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त मिलने के बाद PCC चीफ कमलनाथ की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कमलनाथ की मध्यप्रदेश में क्या भूमिका होगी? विधानसभा में हारी हुई कांग्रेस में क्या वे अब भी जान फूंकने के लिए कोई रणनीति बनाएंगे या 77 साल की उम्र में दिल्ली को ही ठिकाना बनाएंगे? ये सवाल राजनीतिक गलियारों में गूंज रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि फिलहाल कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का वर्चस्व राज्य में बना रहेगा। इस कॉम्बिनेशन का प्रदेश कांग्रेस में कोई विकल्प नहीं है। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली कहते हैं कि कमलनाथ…
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुनर्वास के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल का छोटा-सा विस्तार हो सकता है। मोदी कैबिनेट में कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, ऐसे में माना जा रहा है कि शिवराज को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है।चौहान के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव में शर्मा के कुशल प्रबंधन से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गदगद है।उल्लेखनीय है कि मोदी कैबिनेट से जिन मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़ाया गया…
