Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। 2020 में अयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने वाले चयनित अभ्यर्थी फिर प्रदर्शन की तैयारी में हैं। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपनी नियुक्तियों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया है। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 काउंसिलिंग प्रक्रिया में चॉइस फीलिंग कर चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की बात की है।शिक्षकों ने बताया कि लंबे समय तक हम तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग कर चुके हैं। अब यही मांग हम नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कर रहे हैं।पत्र में लिखा है कि हम प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन एक महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को सभी दायित्वों से मुक्त करते हुए अवर सचिव बना कर मंत्रालय में पदस्थ लिया गया है। विवेक पोरवाल oo जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्आज जारी आदेश के अनुसार विवेक पोरवाल, भाप्रसे (2000), सचिव, मुख्यमंत्री एवं सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, जनसंपर्क, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।श्री नीरज मण्डलोई, भाप्रसे (1993), प्रमुख सचिव,…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर हजारों कांग्रेसजनों की बीच पदभार ग्रहण किया। श्री पटवारी सुबह 9 बजे इंदौर से प्रस्थान कर उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री पटवारी उज्जैन, देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे और बैरागढ़ से एक विशाल रैली के रूप में इमामी गेट, लिली टॉकीज, रोशनपुरा, लिंक रोड से होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एक बड़ी सभा के बीच पदभार ग्रहण किया। साथ मप्र…

Read More

भोपाल। मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल टल गया है। निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तो आज बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात हो चुकी है और संभवतः पार्टी ने उनकी भूमिका तय कर दी है। लेकिन वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह जैसे दिग्गजों की भूमिका के साथ ही जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण का पेच फंस रहा है।  बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ काम करने में असहज होने की बात साफ तौर पर कह दी है। इसको लेकर कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा है। चर्चा है कि भाजपा…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कल दिल्ली में सूची फाइनल हो रही है, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। भोपाल से किसकी किस्मत खुलेगी, कौन मंत्री बनेगा, ये सवाल गूंज रहा है।सूत्र बताते हैं कि शिवराज सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और शिवराज के खासमखास विश्वास सारंग की जगह कैबिनेट में पक्की मानी जा रही है। उन्हें गृहमंत्री अमित शाह का समर्थन मिल गया है, ऐसा बताया जा रहा है। कोविड के दौरान स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का काम भी विश्वास सारंग ने देखा था। विश्वास के अलावा तीसरी बार के…

Read More

भोपाल । राज्य प्रशासनिक सेवा 2001 बैच के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के द्वारा कथूरिया को धारा 7 धारा 13(1)बी सहपठित धारा 13(2) के तहत अपराधी घोषित करते हुए दंडित किया गया था। सुरेंद्र कुमार को 5 साल जेल और ₹100000 का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। उल्लेख करना अनिवार्य है कि श्री सुरेंद्र कुमार कथुरिया को उज्जैन सिंहस्थ 2016 में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप गई थी। उज्जैन सिंहस्थ 2016 की समाप्ति पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सुरेंद्र कुमार को सम्मानित करते हुए उनकी…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में नए युग की शुरुवात हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष तीनों पदों को कमान युवा हाथों के सौंप दी गई है। और तीनों ही राहुल गांधी की टीम के मेंबर हैं। एक तरह से मध्य प्रदेश से पहली बार कांग्रेस ने बुजुर्गों को विदाई दे दी है। मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ कमलनाथ के स्थान पर अब जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है, जबकि आदिवासी नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।आज एआईसीसी महासचिव वेणु गोपाल द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कमलनाथ की सेवाओं की सराहना की गई है। जीतू पटवारी कमलनाथ के साथ कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। 

Read More

 इंदौर। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा एक के विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र में अपनी भूमिका को लेकर टिप्पणी की है। शनिवार को मीडिया ने उनसे पूछा था कि कहा जा रहा है कि मप्र में कैलाश जी बड़ी भूमिका में दिखेंगे? इस पर क्या कहेंगे? इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि अभी भी बड़ी भूमिका में हैं, हम महामंत्री हैं। वहीं मंत्रिमंडल कब तक बनने के सवाल पर विजयवर्गीय ने खुलासा किया कि 17 दिसंबर को बैठक हो रही है, इसमें निर्णय हो जाएगा।विजयवर्गीय ने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक छोटी बात थी, इससे बड़ी बात…

Read More

भोपाल। कोलार क्षेत्र में 7 करोड़ की लागत से बनी नहर 10 दिन भी नहीं टिक पाई। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात नहर पूरी तरह से धंस गई। दरअसल यहां गेंहुखेड़ा से हिनोतिया आलम तक नहर को पक्का करने का काम किया जा रहा है। लेकिन यह नहर बनने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इसका 50 फीट एरिया रात में अचानक जमीन में धंस गया। अब जिम्मेदार अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं।  लोगों का आरोप है कि नहर निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। पूर्व में शिकायत करने पर भी इस पर एक्शन नहीं लिया गया।…

Read More