भोपाल। प्रदेश में IPS अफसरों की पदोन्नति की राह आसान हो गई है। पदोन्नति के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(ADG)के दो, महानिरीक्षक (IG) के तेरह, पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के 18, और सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति के लिए सात पदों की मंजूरी मिल गई है।पदोन्नति की बांट जोह रहे आईपीएस अफसरों के लिए अच्छी खबर है। नये साल से इन अफसरों को पदोन्नतियां मिलने लगेंगी।सूत्रों के मुताबिक डीजीपी के जो चार पद मंजूर हुए है उनपर वर्ष 2024 में जैसे-जैसे पद रिक्त होते जाएंगे उस हिसाब से अफसरों को पदोन्नत किया जाएगा। जो अफसर डीजीपी के पद…
Author: Sanjay Saxena
ग्वालियर। ग्वालियर-आगरा सिक्सलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के टेंडर जारी होते ही इसके अलाइनमेंट पर पड़ने वाले गांवों में जमीन में इंवेस्टमेंट की शुरूआत हो चुकी है। लोग एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित अलाइनमेंट के अगल-बगल जमीनें खरीदने के इच्छुक नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि अब इन गांवों में किसानों से संपर्क कर जमीनों के सौदों के बारे में बातचीत शुरू की गई है।उधर, नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार मध्यप्रदेश के 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें…
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मैं विधायकों को भोज देकर संगठन और विधायक दल में समन्वय को पहल की और एक साथ मिलकर विपक्ष की ठोस भूमिका निभाने की रणनीति बनाई। सभी इस बात से सहमत थे की अब आक्रामक होने का समय आ गया है। असल में नवनिर्वाचित विधायक गणों के सम्मान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने आज स्नेह भोज का आयोजन होटल पलाश मे रखा गया, जहां संगठन और विधायक दल के आपस में किस तरीके से सामंजस्य बिठाकर भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों का…
भोपाल। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के नए कुलपति इंदौर के प्रो.राजेश कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। कुलाधिपति प्राे.मंगुभाई पटेल ने चार वर्ष के लिए प्रो.वर्मा को कुलपति नियुक्त किया है। राजेश कुमार वर्मा इंदौर के शासकीय अटल बिहारी बाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में वाणिज्य के प्राध्यापक है। बता दें कि 30 नवंबर को वर्तमान कुलपति प्रो.कपिल देव मिश्र का कार्यकाल पूर्ण हुआ था। इन्होंने दो कार्यकाल अपने विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति पूरे किए।प्रो.राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यायल के सर्वागीण विकास पर फोकस किया जाएगा। विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास होगा।…
भोपाल। कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश इकाईयों को निर्देशित करते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला कर आश्चर्यजनक रूप से संसद के राज्यसभा और लोकसभा के दोनों सदनों के 142 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र के साथ घिनौना कृत्य किया है।इंडिया एलायंस पार्टियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित निर्णय अनुसार देश की सभी प्रदेश कांग्रेस इकाईयों में 22 दिसम्बर को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेेस अध्यक्षों, जिला…
भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस दौरान विकसित भारत यात्रा का प्रजेंटेशन हुआ। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अगले 5 महीने का रोडमैप भी दिया गया। शाम 5.30 बजे से विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम करीब 6.30 बजे भाजपा दफ्तर पहुंचे। बैठक के बाद जबलपुर पश्चिम से विधायक राकेश सिंह ने कहा- पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में विधायकों की भूमिका पर चर्चा हुई है। उसके अलावा चाय नाश्ता हुआ है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिलनहीं हुए। वे बुधवार को…
भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने हिसाब से उन्होंने प्रशासनिक जमावट शुरू कर दी है। कार्यभार बदलने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने प्रमुख सचिव को बदला था। शिवराज सिंह चौहान के राज में कथित तौर पर हाशिए पर भेज गए आईएएस राघवेंद्र सिंह को अपना प्रमुख सचिव बनाया है। इसके बाद बड़ा बदलाव जनसंपर्क विभाग में किया है। जनसंपर्क विभाग की कमान शिवराज सिंह चौहान के खास अधिकारी मनीष सिंह संभाल रहे थे।मनीष सिंह को फिलहाल कोई विभाग नहीं दिया गया है। मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त के पद से मंगलवार की रात हटा दिया…
भोपाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के कोर एरिया में पूर्व वन मंत्री विजय शाह की चिकन पार्टी की जांच शुरू हो गई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप फैलोज बुधवार को पचमढ़ी पहुंचे। वे STR के पश्चिम पचमढ़ी रेंज में आने वाले रेंजर, डिप्टी रेंजर, वनगार्ड और चौकीदारों से पूछताछ कर रहे हैं। इधर विजय शाह का कहना है कि वे चिकन खाते ही नहीं हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के कोर एरिया में पूर्व वन मंत्री विजय शाह की चिकन पार्टी की जांच शुरू हो गई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप फैलोज बुधवार को पचमढ़ी…
भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार को नरेंद्र सिंह तोमर को सर्व सहमति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। तोमर ग्वालियर चंबल इलाके से पहले और मप्र विधानसभा के 15वें अध्यक्ष हैं। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने उन्हें विधिवत आसंदी सौंपी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि,हमारा गौरवशाली सदन है। पंडित कुंजीलाल दुबे से लेकर गिरीश गौतम तक लंबी यात्रा रही है और इस लंबी यात्रा में मेरे से पूर्व अध्यक्षों ने अनेक प्रकार के मापदंड स्थापित किए हैं। परंपरा स्थापित की और अपने-अपने कार्यकाल में…
भोपाल। विधानसभा में आज राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अभिभाषण हुआ, जो कि विकास और मोदी की गारंटी पर आधारित रहा। उन्होंने कहा कि जहां से लोगों की गारंटी खत्म होती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। वहीं राज्यपाल ने अपने अभिभाषण से भारत विकसित संकल्प यात्रा का भी जिक्र किया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से स्वतंत्र विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व की संपूर्ण आहुति के लिए राज्य के सभी सम्माननीय सदस्य, निर्वाचन आयोग, सभी राजनीतिक दल शासन प्रशासन एवं मीडिया को मैं…
