राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ऐतिहासिक साबित होगी: जीतू पटवारीभोपाल। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा किया था कि लाडली बहना योजना में बहनों को 3000 रू. प्रति माह दिए जाएंगे, किसानों से 3100 रू. प्रति क्विंटल धान और 2700 रुपए प्रति क्विंटल के रेट से गेहूं की खरीद की जाएगी, इसके अलावा रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव परिणाम को आए हुए एक महीना दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक सरकार ने कोई भी वादा नहीं निभाया है। विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री जी ने भाजपा का…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ग्वालियर जोन, ग्वालियर डी. श्रीनिवास वर्मा, भापुसे (म.प्र. 1997) को सीबीआई में ज्वाईंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। राज्य शासन द्वारा उनकी सेवाएं, उक्त पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 05 वर्ष अथवा अन्य आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, भारत सरकार, गृह मंत्रालय को सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं।
भोपाल। सरकार ने जबलपुर रेंज के डीआईजी आरआरएस परिहार को हटाया उनके स्थान पर टीके विद्यार्थी जबलपुर के नए डीआईजी बनाए गए हैं। परिहार को पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।
भोपाल। इंदौर व भोपाल के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह अब इंदौर के नए कलेक्टर होंगे।इंदौर कलेक्टर इलैया राजा पर्यटन विकास निगम के एमडी बनाए गए हैं। कौशलेंद्र विक्रम सिंह एक बार फिर भोपाल के कलेक्टर बनाए गए हैं। पिछली बार उन्हें भोपाल कलेक्टर बनाकर एक दिन बाद ही हटा दिया गया था। रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी अब सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव होंगे, जबकि गोपाल चंद्र डाड को रीवा का नया कमिश्नर बनाया गया है। आज शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सूची इस इस प्रकार है…
भोपाल। इंदौर व भोपाल के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह अब इंदौर के नए कलेक्टर होंगे।इंदौर कलेक्टर इलैया राजा पर्यटन विकास निगम के एमडी बनाए गए हैं। कौशलेंद्र विक्रम सिंह एक बार फिर भोपाल के कलेक्टर बनाए गए हैं। पिछली बार उन्हें भोपाल कलेक्टर बनाकर एक दिन बाद ही हटा दिया गया था। रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी अब सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव होंगे, जबकि गोपाल चंद्र डाड को रीवा का नया कमिश्नर बनाया गया है। आज शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सूची इस इस प्रकार है…
इंदौर। नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में Fit Indore Fit Bharat नाम से एक नया नारा दिया है। सोशल मीडिया X पर उन्होंने एक पोस्ट करते हुए सभी को फिटनेस के लिए जागरूक और प्रेरित किया है।विजयवर्गीय ने स्वयं एक्सरसाइज का प्रदर्शन करते हुए सभी को एक्सरसाइज के लिए प्रोत्साहित किया। विजयवर्गीय के साथ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी थे। अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर कैलाश विजयवर्गीय ने Fit Indore Fit Bharat हेडिंग के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे और महापौर भार्गव व्यायाम करते हुए दिखाई दे…
भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत बिगड़ी गई है. उन्हें जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है. फिलहाल बीमार अमनवीर सिंह को भोपाल रेफर करने की तैयारी चल रही है।गुरुवार को ही ग्वालियर में आहूत की गई मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मीटिंग में शामिल होकर जिलाधिकारी बैंस आज सुबह गुना लौटकर आए थे. अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को एसिडिटी की दवा दी गई है. अपच होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है।कलेक्टर अमनवीर सिंह पूर्व…
भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गुरुवार को सीहोर पहुंचीं. उन्होंने शहर के प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयानों को लेकर दो टूक कह दिया कि मैं उनकी प्रवक्ता नहीं हूं. इसका जवाब वही देंगे. दरअसल, पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन पाने को लेकर शिवराज ने अपने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में बयान दिया था. पूर्व सीएम ने कहा, ”कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है. ऐसा किसी ना किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए…
भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की विवादित प्राध्यापक की वापसी को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एक्शन लिया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. श्रीमती अरुणा कुमार, प्राध्यापक, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की सेवाओं के संबंध में जारी आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन द्वारा पूर्व आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. अरूणा कुमार, प्राध्यापक, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग का संलग्नीकरण संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा में यथावत रहेगा।डॉ. अरुणा को 5 अगस्त को हटाया गया था।उल्लेखनीय है कि अरुणाकुमार जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस में…
भोपाल। राज्य शासन ने सौ से अधिक पुलिस निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सूची…
