भोपाल। राजधानी भोपाल के कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा, हुजूर तहसील के तहसीलदार दिलीप कुमार चौरसिया के काम से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने आज निरीक्षण के दौरान नाराजगी प्रकट की और चेतावनी दी। संभागायुक्त ने तहसीलदार हुजूर श्री दिलीप कुमार चौरसिया के कोर्ट के निरीक्षण के दौरान नामांकन आदि के प्रकरण बड़ी संख्या में लंबित पाए। इस पर उन्होंने तहसीलदार के प्रति नाराजी व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी तथा निर्देश दिए कि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। कई प्रकरणों में पाया गया कि आवेदकों को अनुपस्थित बताते हुए बिना सुनवाई के उन्हें खारिज कर दिया गया है। इस पर उन्होंने…
Author: Sanjay Saxena
पन्ना। बाघों की बढ़ती संख्या के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुके पन्ना टाइगर रिजर्व से इन दिनों एक से बढ़कर एक दुर्लभ और रोमांचित करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पर्यटकों की जिप्सी के सामने बाघ का पूरा परिवार आग गया और रास्ते पर बैठ गया, जिसे देख पर्यटकों की सांसें थम गई।दरअसल, वायरल वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व का है। यहां भ्रमण के लिए जा रहे पर्यटकों के रास्ते में अचानक बाघ परिवार डेरा जमा कर बैठ गया, जिससे पर्यटकों की सांसें थम गई। भय और रोमांच के बीच पर्यटकों ने…
शभोपाल । राज्य शासन ने राहुल सिंह राजपूत, आयुक्त, नगर पालिका निगम, छिंदवाडा, की सेवायें नगरीय विकास एवं आवास विभाग से लेते हुए, राकेश सिंह, मंत्री, लोक निर्माण विभाग की निजी स्थापना में, विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए हैं।
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम, वीवीपैट और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। भोपाल में बुधवार को उन्होंने कहा, ‘मेरा आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, दबाव में है। आयोग से हम निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं। ईवीएम का सारा काम प्राइवेट लोगों के हाथ में है। जब सॉफ्टवेयर ही सब करता है तो वही तय करेगा सरकार किसकी बनेगी।’दिग्विजय सिंह ने आईआईटीयन अतुल पटेल के माध्यम से ईवीएम में गड़बड़ी का डेमो दिया। इस दौरान एक ईवीएम में 10 वोट डाले गए। उन्होंने बताया कि 2017 में वीवीपैट का ग्लास बदल दिया…
भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव सचिव श्रीमती वीरा राणा के पूर्व कार्यकाल माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष रहते हुए बडी आर्थिक गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।आर्थिक अनिमियतता की लोकायुक्त में शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष द्वारा माह जून 2023 में मध्यप्रदेश के 3500 परीक्षा केन्द्रों के लिए कंप्यूटर डेस्कटॉप, फोटोकॉपियर एवं यूपीएस, इस तरह कुल तीन नग प्रति केंद्र का क्रय किया गया। इस क्रय में कंप्यूटर डेस्कटॉप का क्रय मूल्य राशि रुपये 1,39350 प्रति नग थी, इस प्रकार समस्त उपकरणों पर राशि रुपये 96.70 करोड़ की धनराशि खर्च की गई।माध्यमिक शिक्षा मंडल के…
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन वन विभाग एवं म.प्र. राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित द्वारा आयोजित वन मेले का शुभारंभ आज राज्यपाल मंगुभाईं पटेल करेंगे।प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन मेला का आयोजन वर्ष 2001 से प्रदेश स्तरीय मेले के रूप में आरंभ किया गया। वर्ष 2011 से मेले का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार हुआ, तभी से यह वर्ष 2018 व 2020 को छोड़ प्रत्येक वर्ष के दिसम्बर माह में मेले का आयोजित किया जा रहा हैं। वन मेले के आयोजन का प्रादेशिक से राष्ट्रीय…
भोपाल। आगर मालवा में एक मामले की सुनवाई के दौरान एक वकील इस कदर भड़क गए कि उन्होंने जज की ओर जूता उछाल दिया। वहीं जज साहब भी जूता अटैक से बचने के लिए नीचे झुक गए। हालांकि इस बचने बचाने में जज साहब के कान में चोट लग गई। इसके बाद कोर्ट परिसर में माहौल गरमा गया। एडीजे ने पुलिस थाने पहुंचकर वकील के खिलाफ शासन के कार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही फौरन एक्शन लिया। आरोपी वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना आगर न्यायलय परिसर में सोमवार…
रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान में जुटे पीएम मोदी ने रामेश्वरम में कई नदियों के तीर्थ से लाए गए जल से स्नान किया। उन्होंने रामेश्वरम के समुद्र में पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। प्रधानमंत्री ने समुद्र में पवित्र स्नान के बाद गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पवित्र और तीर्थ के जल से भी विशेष स्नान किया। स्नान के बाद प्रधानमंत्री रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में विशेष पूजा भी की। इस मंदिर में…
जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था। एमपी एमएलए कोर्ट की विशेष न्यायाधीष विश्वेवरी मिश्रा ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया तीनों को दोषी मानते हुए प्रकरण दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। सर्वोच्च न्यायालय में पंचायत और निकाय चुनाव से संबंधित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्यसभा सांसद व अधिवक्ता पैरवी के लिए उपस्थित हुए…
Ujjain। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को अब सीएम हाउस के रूप जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बंगले को सजाया-संवारा जा रहा है। यहां पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम के विश्राम की व्यवस्था रहेगी। शनिवार से ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी बंगले की सफाई और साज-सज्जा में जुटे हुए हैं।विक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के पास ही कोठी रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव का बंगला लंबे समय से रिक्त है। शनिवार से इस बंगले को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया। दरअसल अब इस बंगले में उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
