Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

इन्दौर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मजाकिया अंदाज में समझाया गया फाइनेंस मैनेजमेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय सरकार के फाइनेंस मिनिस्ट्री को लेकर बोल रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री सबसे महत्वपूर्ण होती है। देश की फाइनेंस मिनिस्ट्री भी महिला के हाथों में है। घरों के अंदर भी महिला के पास ही रहती है। वहीं घर चलाती है।उन्होंने आगे कहा कि, मैं दोस्तों से कभी-कभी मजाक में बोलता हूं कि मेरी बाज़ार में कितनी भी साख हो,…

Read More

भोपाल। भोपाल में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। केंद्र में मंत्री भी बनेंगे। भोपाल में भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के सवाल पर अठावले बोले, ‘शिवराज ने अच्छा काम किया, इसीलिए उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर कास्ट को न्याय देना था। इसीलिए वे OBC चेहरा सामने लाए।’उन्होंने कहा, ‘शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आएंगे। आगे मंत्रिमंडल में आएंगे। कैबिनेट मंत्री बनाकर उनका आदर PM मोदी करेंगे।’केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास…

Read More

भोपाल। राज्य शासन ने आज वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर को हटा दिया है। डाबर में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। आज शाम जारी आदेश में कहा गया है कि  राज्य शासन एतदद्वारा म.प्र. राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 84(2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये श्री माधव सिंह डाबर, निवासी जिला अलीराजपुर को तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल के संचालक एवं अध्यक्ष पद से हटाया जाता है।

Read More

भोपाल। गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला को मकान तोड़ने की कार्रवाई की जानकारी नहीं देना गुना के पूर्व तहसीलदार को महंगा पड़ गया। तहसीलदार ने ना तो राजस्व के नियम के तहत और ना ही आरटीआई आवेदन में जानकारी दी। राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के विरुद्ध ₹25000 का जुर्माना लगाया है। श्रीवास्तव वर्तमान में खरगोन में पदस्थ हैं। गुना के मालपुर रोड ग्रामीण इलाके की सकी बाईं ने RTI आवेदन मार्च 2021 मे दायर कर अपने पति के नाम से दर्ज मकान तोड़ने की कार्रवाई की जानकारी तहसील कार्यालय गुना से मांगी थी।…

Read More

देवास। देवास जिले के क्षिप्रा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक एएनएम का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मैडम ने अस्पताल को ब्यूटी पार्लर बना डाला। वीडियो वायरल होने के बाद एएनएम को जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डा. विष्णुलता उईके ने कारण बताओ नोटिस थमाकर क्षिप्रा से हटाकर लोहार पीपल्या में पदस्थ कर जांच शुरू कर दी है। एएनएम का नाम नीलिमा परमार है।अस्पताल में मरीजों का इलाज करने और उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी इनके कंधों पर है, लेकिन ये सजने संवरने में मशगूल हैं। देखिये वीडियो में किस कदर…

Read More

भोपाल। राज्य शासन द्वारा, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के घोषित चयन परिणाम की मुख्य सूची में अंकित छह उम्मीदवारों को सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। 

Read More

नर्मदापुरम। इंडियन काफी हाउस समूह मध्य प्रदेश में अपनी शाखाओं में लगातार वृद्धि कर रह है। पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से नर्मदापुरम में नई शाखा शुरू की गई है। इसका शुभारंभ बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम के पास महिला थाने के समीप भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, आईजी इरशाद वली, इंडियन कॉफी हाउस के चेयरमैन ओके राजगोपालन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जबलपुर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी संजय नाहतकर, पीएमपी एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष डॉ मकसूद चिश्ती, कॉफी हाउस सेक्रेटरी एम प्रकाशन, डीआईजी जगत प्रताप सिंह राजपूत, एएसपी आशुतोष मिश्र, एसडीओपी पराग सैनी, ट्रैफिक…

Read More

भोपाल। रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प पर ब्रेक लगा दिया। मध्यप्रदेश गान के दौरान अधिकारी खड़े हुए, लेकिन सीएम ने उन्हें बैठने का इशारा किया। जबकि पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश गान पर खड़े होने का संकल्प लिया था। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत की बराबरी पर मध्यप्रदेश गान या दूसरे गीत नहीं हो सकते, खड़े होना जरूरी नहीं।’ दरअसल, 1 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर शिवराज सिंह ने ऐलान किया था कि मध्यप्रदेश गान को राष्ट्रगान की तरह सम्मान दिया…

Read More

इंदौर। पापा कहते थे बेटा, अच्छे दिन आने ही वाले हैं..।हमारे पैसे खाते में अब आ जाएंगे। बीमारियों के कारणजो साढ़े 3 लाख का कर्जा है, सबसे पहले उसी कोउतारूंगा। छोटा सा मकान खरीद लेंगे, लेकिन रुपएतो नहीं आए, मौत उससे पहले आ गई। पापा ही हमारेलिए सब कुछ थे। अभी तो हमारे उनके नुक्ते (दिवंगत केकर्मकांड) के लिए भी रुपए नहीं है।’यह कहते-कहते हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूर जगदीश सिंह जादौन (88) की बेटी मनीषा फफक कर रो पड़ीं। वे कहती हैं कि पापा का निधन 17 जनवरी को हो गया। वे मिल का बकाया रुपया पाने के लिए…

Read More