नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया. 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना है. इनपर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।56 सीटों में से सबसे ज्यादा 10 उत्तर प्रदेश की हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 सीटें हैं. जबकि मध्यप्रदेश-पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं. कर्नाटक और गुजरात की 4-4 राज्यसभा सीटों पर भी 27 फरवरी…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। गणतंत्र दिवस पर सरपंच से ध्वजारोहण न कराने पर रोजगार सहायक के खिलाफ मोहन सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, राजगढ़ के एक सरपंच ने आरोप लगाया था कि जाति की वजह से रोजगार सहायक ने मुझसे झंडावंदन नहीं कराया. इसको लेकर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है.जानकारी के अनुसार, ये घटना राजगढ़ की ब्यावरा तहसील के तरेना ग्राम की है. यहां के सरपंच ने आरोप लगाया था कि रोजगार सहायक लाखन सिंह ने 26 जनवरी को उनके गांव में किसी अन्य व्यक्ति से राष्ट्रीय ध्वज फहराने…
इंदौर। बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में आज जिला कोर्ट में सुनवाई होना है। ADG इंटेलिजेंस रह चुके IPS आदर्श कटियार कुछ दिन पहले ही हनी ट्रेप के लिए गठित SIT के चीफ बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद हनी ट्रैप मामले में यह पहली सुनवाई है। बताया जा रहा है कि कोयंबटूर में ट्रेनिंग पर होने के चलते कटियार आज पेश नहीं हो सकेंगे।SIT चीफ कटियार को कोर्ट में यह बताना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से केस से जुड़ी पेन ड्राइव जब्त करने के मामले में क्या हुआ। कारण- कमलनाथ के बयान के बाद एसआईटी ने उन्हें नोटिस…
सागर। गढ़ाकोटा में सुनार नदी के घाट पर बैठकर साधना कर रहे ये बटुक शास्त्रार्थ के साथ रामकथा में भी पारंगत हो रहे हैं। ये सभी श्रीगणेश संस्कृत महाविद्यालय गढ़ाकोटा में अध्ययनरत हैं। इनकी संख्या 252 हैं। इन्हें रामचरित मानस, रामायण के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर का इतिहास, उसके टूटने, बनने, रामलला के विराजमान होने तक चले संघर्षों के बारे में भी विस्तार से समझाया जा रहा है।महाविद्यालय के संस्थापक एवं संचालक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि इसके पीछे उद्देश्य यही है कि ये बटुक जब कथा वाचक बनकर यहां से निकलें तो लोगों को…
भोपाल।मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) प्रोजेक्ट में पानी के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने MOU साइन किया। रविवार शाम करीब 7.30 बजे दोनों सरकारों के बीच सहमति बनी।इससे मध्यप्रदेश में 10 जिलों के दो लाख किसानों को फायदा होगा। उनकी 4.12 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। मध्यप्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि यह मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए बड़ी सौगात है। इससे किसानों के खेतों…
भोपाल. भोपाल नगर निगम में एक बार फिर डीजल चोरी का वीडियो सामने आया है. वीडियो के अंदर नगर निगम का कर्मचारी डीजल चोरी करते हुए नजर आ रहा है. कर्मचारियों ने खुद बताया की उसने 100 लीटर नगर निगम की गाड़ी से डीजल निकाला है।इस पूरे मामले में बात की जाए तो कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि नगर निगम के कर्मचारी ही नगर निगम को चूना लगा रहे हैं. उसकी वजह यह है कि कोरोनाकाल खत्म होने के बाद भी सैनिटाइजर प्रभारी निगम की तरफ से बनाया हुआ है. नवल गोरे के पास इसकी जिम्मेदारी है,…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 18 आईएएस अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आईएएस मनु श्रीवास्तव राजस्व मंडल के अध्यक्ष थे, जिन्हें ऊर्जा विभाग का एसीएस बनाया गया है। इसी तरह जिन 17 अन्य अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी हुए हैं, उनमें से अधिकांश के पास औपचारिक तौर पर कोई काम नहीं था। शाजापुर से हटाए गए कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल को वन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान सरकार में ताकतवर भूमिका में रहे नीरज कुमार वशिष्ठ को विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पीएचई विभाग…
भुवनेश्वर। सीबीआई ने एक रिटायर रेलवे कर्मी के घर पर छापा मारा है। छापे में सीबीआई को भी इतनी संपत्ति देख यकीन नहीं हुआ। अधिकारी भी आय से अधिक इतनी संपत्ति देख भौंचक्के रह गए। CBI को रेड में रिटायर रेलवे कर्मी के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है।दरअसल, आय से अधिक संपत्ति केस में सीबीआई ने भुवनेश्वर में इंडियन रेलवे से रिटायर्ड 89 बैच के ऑफिसर प्रमोद कुमार जैना के यहां छापेमारी की है। छापेमारी में अब तक 1.57 करोड़ रुपये, 17 किलो ज्वैलरी (जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है) बरामद हुई है। बता दें कि छापेमारी…
भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। रविवार को 18 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा नवकरणीय ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
लगता है कि नीतीश कुमार के लिए पटना का नाम पलटना ही रखना उचित रहेगा। वो कब पलटी मार जाएं, कोई नहीं बता सकता। सारी भविष्यवाणियां उनके सामने फेल हैं। गिरगिट भी शरमा जाए और उन्हें देखकर रंग बदलना भूल जाए। और अब जिस पार्टी के साथ वो फिर से जा रहे हैं, वो तो सरकारें गिराने और लपकने की चैम्पियन ही बन गई है। अब ये दुनिया के इस विशाल लोकतंत्र की विडम्बना है या अधिसंख्य जनमत की बेचारगी कि वो न तो ठीक से लोकतंत्र ही समझ पा रही है और न ही अपना भला-बुरा समझने की उसमें…
