खंडवा। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा का चार महीने बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते टेंट व्यवसायी सतनाम सिंह होरा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है। सात फरवरी को बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।इसके बाद भोपाल के लिए पैदल मार्च करेंगे। होरा ने बताया कि गत चार अक्टूबर 23 को बुरहानपुर के रेणुका मंडी परिसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी सभा हुई थी।इसमें टेंट आदि व्यवस्था का काम मध्यप्रदेश माध्यम ने वेंडर के जरिए कराया था। माध्यम के वेंडर जनता टेंट हाउस भोपाल ने इसका कुछ काम…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। राजधानी के एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा से टॉयलेट साफ कराए जाने का मामला सामने आया है। 30 जनवरी को हुए घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। जिसमें 8 साल उम्र की छात्रा टाॅयलेट में झाड़ू पकड़े नजर आ रही है। साथ ही ये आवाज आ रही है कि ‘यह हथाई खेड़ा की शासकीय प्राथमिक स्कूल है। जिसमें मैडम टॉयलेट साफ कराती हैं। मैं बहुत ऊंचे लेवल पर इसकी शिकायत करूंगा।’परिजन बोले-टॉयलेट में सफाई करती मिली बच्चीछात्रा के बड़े पापा (ताऊ) प्रेमनारायण यादव ने बताया कि उस दिन भाई का बेटा स्कूल में बेटी को…
भोपाल। भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में 22 जनवरी को किडनी ट्रांसप्लांट (kidney transplant) किया गया था। रीवा के 32 वर्षीय मरीज को किडनी प्रत्यारोपित की गई। मरीज को उसके 59 वर्षीय पिता ने अपनी किडनी दी। पीड़ित मरीज तीन साल से किडनी खराब होने की वजह से परेशानी का सामना कर रहा था। एम्स प्रबंधन की तरफ से जानकारी दी गई कि रिसिवर और डोनर दोनों स्वस्थ है। एम्स के डायरेक्टर अजय प्रताप ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट करने से पहले मरीज की स्थिति बहुत क्रिटिकल थी।ट्रांसप्लांट के बाद मरीज डॉक्टरों ने 10 दिन तक निगरानी की और एंटी रिजेक्शन…
धार। जिले के सरदारपुर के तत्कालीन एसडीएम (SDM) बोंदर सिंह कलेश को सिविल कोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर 3 महीने सिविल जेल भेजने के आदेश जारी किए है। यह आदेश द्वितीय व्यवहार कनिष्ठ खंड सरदारपुर न्यायाधीश महेंद्र सिंह मेहसन ने दिए। इसके पूर्व इंदौर हाईकोर्ट ने भी (SDM) कलेश पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।जानकारी के अनुसार सरदारपुर में एसडीएम (SDM) रहते हुए बोंदर सिंह कलेश ने सरकारी जमीन पर कब्जा दिखाकर एक बुजुर्ग का मकान तोड़ दिया था। जिसे लेकर पीड़ित द्वारा कोर्ट में रिट-पिटिशन दायर की गई थी। कलेश वर्तमान में खरगोन जिले के…
भोपाल। केंद्र ने बजट में भले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़े-बड़े ऐलान किए हों लेकिन मध्य प्रदेश में पिछले 3 महीने से उन्हें तनख्वाह तक नहीं मिली है. लगातार सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना वेतन l मांग रहे हैं लेकिन कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।श्यामवती भारती भोपाल से 25 किलोमीटर दूर फंदा कलां में रहती हैं. आंगनबाड़ी नंबर में काम करती हैं. आंगनबाड़ी के अलावा और भी कई सरकारी योजनाओं में ड्यूटी लगती है. अरूणा भी इतनी ही मेहनत करती हैं. काम ज्यादा, दाम कम, ऊपर से तनख्वाह में…
भोपाल। क्या शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता पूर्व CM कमलनाथ के सामने मैदान में उतारा जा सकता है? या फिर उनकी पारंपरिक लोकसभा सीट विदिशा से मैदान में उतारा जा सकता हैं? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले साल 2006 के पहले विदिशा से सांसद रह चुके शिवराज सिंह चौहान की लगातार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकातों को लेकर चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है। असल में पिछले 20 साल में केंद्रीय नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश के नेताओं की उतनी मुलाकातें नहीं हुईं, जितनी पिछले दो महीने में हो गई हैं। ‘मैं दिल्ली नहीं…
जमशेदपुर। झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन की सादगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे 6 बार विधायक रहने के बाद भी आज भी सरायकेला के झीलिंगगोरा स्थित अपने गांव मे रहते है। गांव मे बना घर भी साधारण तरह का ही है।चंपई सोरेन का जन्म सरायकेला के जिलिंगगोड़ा में 1956 में सेमल सोरेन और माधव सोरेन घर हुआ। अपने तीन भाइयों और एक बहन में ये सबसे बड़े हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ये मैट्रिक पास हैं। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं।जानकारी…
भोपाल। आईएएस अधिकारियों की सर्विस मीट टल गई है। शुक्रवार 2 फरवरी से सर्विस मीट शुरू होने वाली थी जिसे आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन ने फिलहाल टाल दिया है। यह सर्विस मीट अब कब शुरू होगी, इसको लेकर फैसला नहीं हो सका है।एसोसिएशन के सचिव विवेक पोरवाल बताते हैं कि आईएएस सर्विस मीट होगी तो जरूर पर फिलहाल इसकी नई तारीख तय नहीं की गई है। दो फरवरी से होने वाली सर्विस मीट को स्थगित करने के कई कारण हैं जिसमें बच्चों के एग्जाम, चुनाव की तैयारियां, बजट सत्र समेत अनेक कारण हैं। नई तारीख को लेकर एसोसिएशन जल्द ही बैठक…
नई दिल्ली। CBI ने हर्ष मंदर (Harsh Mander) के NGO से संबंधित परिसरों पर तलाशी ली है. हर्ष के एनजीओ पर आरोप है कि संस्था ने FCRA का उल्लंघन किया है. हर्ष मंदर लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं. आरोप है कि हर्ष मंदर की संस्था को विदेशी फंड मिलता है। CBI ने हर्ष मंदर के NGO के खिलाफ विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. शुक्रवार को NGO से जुड़े परिसरों पर CBI ने रेड डाली है. सीबीआई का दावा है इस एनजीओ को जमकर विदेशी फंडिंग मिली है।हर्ष मंदर UPA सरकार के दौरान सोनिया…
भोपाल। इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत का गुरुवार को दिल्ली में रिसेप्शन था। इस मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच थोड़ी देर तक चर्चा हुई। उसके बाद नड्डा के साथ कार में बैठकर शिवराज भी उनके आवास पर पहुंचे। जहां बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई।सूत्रों के अनुसार शिवराज की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बात हुई है। शिवराज को लोकसभा चुनाव…
