Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

रतलाम। ग्रामीणों के प्रति अपशब्‍दों का प्रयोग करने के मामले में जावरा एसडीएम अनिल भाना को जिला मुख्‍यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने खुद इस बात की जानकारी एक्‍स हैंडल पर दी है।रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया कि रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। डॉ…

Read More

हरदा। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद दूसरे दिन भी मलबे में जगह-जगह आग धधक रही है और धुआं उठ रहा है। तेज तपिश बरकरार है। इससे बचावकर्मियों को मलबा हटाने में भी दिक्कत आ रही है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बचाव दल आग बुझाने और कूलिंग करने का काम कर रहे हैं।  पटाखा फैक्ट्री के आसपास बसे लोगों का गुस्सा दूसरे दिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों पर फूट पड़ा। बैरागढ़ निवासी पिंकी चौहान और जानकीबाई ने एसडीएम केसी परते से कहा कि उनके घर के पास एक गोदाम और है, जहां पर पटाखे और कच्चा माल…

Read More

भोपाल। आईपीएस उमेश जोगा प्रदेश के नए अपर परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना की पीएचक्यू वापसी हो गई है। इस संबंध में आज रात आदेश जारी कर दिए गए हैं। सक्सेना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते रहे हैं। 

Read More

नई दिल्ली। एनसीपी पर दावे की लड़ाई में शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। लंबी सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने भतीजे अजित पवार के गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) करार दिया है। साथ ही उन्हें ही पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह घड़ी दोनों देने का फैसला सुनाया है।चुनाव आयोग ने शरद पवार को दिया वक्तइसके साथ ही शरद पवार से अपने लिए पार्टी का नया नाम बुधवार को तीन बजे तीन विकल्पों के साथ मुहैया कराने को कहा है। शरद पवार और अजित पवार के बीच चल रही लड़ाई को लेकर यह फैसला छह महीने…

Read More

भोपाल। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से भाई-बहन का रिश्ता तो बना लिया परंतु अब उसे निभाना बड़ा कठिन होता जा रहा है। मध्य प्रदेश की हजारों आशा कार्यकर्ताओं को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला। नतीजा मदद मांगने के लिए आशा कार्यकर्ता, भोपाल में शिवराज सिंह के घर पहुंच गई। सरकार को नहीं बल्कि शिवराज को ज्ञापन दिया। चाहती है कि शिवराज सिंह उनकी तरफ से सरकार से बात करें और वेतन दिलवाएं। शिवपुरी की अहिल्याबाई को 14 महीने से वेतन नहीं मिलाभोपाल की जेबा खान परिवार में अकेली कमाने वाली हैं। एक छोटी…

Read More

भोपाल। हरदा मामले में अवैध फैक्ट्री चलाने वाले राजेश अग्रवाल और दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अग्रवाल एक हिंदू संगठन का पदाधिकारी रहा है, ऐसा बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल हादसे के बाद फरार हो गया था। वो उज्जैन के रास्ते निकला और मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे से आगे बढ़ रहा था। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद मक्सी में दबिश दी, लेकिन अग्रवाल वहां से निकल चुका था। इसके बाद एक टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर…

Read More

जबलपुर। 1984 के सिख विरोधी दंगों में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ की मुश्किल बढ़ सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दंगा मामले में कमलनाथ की भूमिका को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) को 23 अप्रैल तक रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी।दरअसल, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिख दंगा मामले में कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में दायर की है। मंगलवार को इस पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित एसआईटी ने अभी…

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश नर्सिंग फर्जीवाड़े के मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल की स्पेशल बेंच ने भारी नाराजगी और आश्चर्य व्यक्त करते हुए सरकार से अपात्र कॉलेजों को मान्यता देने वालों पर कार्रवाई करने और नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़ी लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका के साथ लगभग 50 सुनवाई के आवेदन पर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।हाईकोर्ट (Madhya Pradesh Highcourt) में सोमवार को नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़ी लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन (Law Student Association) के अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका के साथ लगभग 50 मामलों की एक…

Read More

   भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मप्र प्रभारी श्री भंवर जितेन्द्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, विदिशा, देवास और राजगढ लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों और रणनीति पर लोकसभा स्तरीय समन्वय समितियों सहित वरिष्ठ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक और चर्चा कर उनसे अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। श्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल…

Read More

भोपाल। पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पारस जैन समेत उनके भाई, PWD के तीन इंजीनियर और सांखियकी अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। लोकायुक्त ने पद के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई की है।जैन पर आरोप है कि पाड्याखेड़ी में पत्नी के नाम खरीदी 15 बीघा जमीन के पास नाला दर्शा कर उसके आसपास सरकारी राशि का उपयोग कर दीवार बना दी। इससे सरकार को एक करोड़ 52 लाख रुपए चुकाने पड़े। इसी मामले में 44 लाख रुपए और मंजूर करवा लिए। पारस जैन पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का…

Read More