भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की आज पुष्कर (अजमेर) के रिसॉर्ट में शादी हुई। शादी में सीएम ने भी डांस किया। इससे पहले आज सुबह करीब सवा 11 बजे सीएम अपने परिवार के साथ ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। यादव ने दर्शनों के बाद कहा कि मैं महाकाल की नगरी से आता हूं। प्रदेश के अंदर रहने के कारण से निजता में थोड़ा खलल आता है। इस कारण ब्रह्मा की नगरी में आकर बेटे की शादी के लिए आया हूं। पत्नी के साथ डीजे और ढोल की धुन पर जमकर थिरकेइससे पहले दोपहर…
Author: Sanjay Saxena
आगरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा में पहुंची. इस दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए. इस यात्रा के दौरान सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “नफरत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है.” वहीं इस यात्रा के दौरान…
ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाना है, कांग्रेस अब बची नहीं है, उनका कार्यकर्ता निराश है, ऐसे कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाए। शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप उनको जोड़ेंगे तो वे आपके अधिकार नहीं लेंगे, आप पार्टी में सालों से काम कर रहे हैं, वे यहां आकर कुछ नहीं लेंगे। बड़े कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़िए।उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव पर दुनिया की नजर है, हमने पिछले दस साल में देश को सुरक्षित भी किया है अब नवनिर्माण…
पीसीसी अध्यक्ष ने मीडिया विभाग की बैठक लीभोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, प्रवक्तागणों और संभागीय प्रवक्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, संगठनात्मक गतिविधियों के साथ साथ मीडिया में पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखने संबंधी विभिन्न मुद्दों बैठक कर चर्चा की। श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से विभिन्न हथकंडों को अपनाकर सरकार बना ली, उससे जहां एक ओर पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हैं, वहीं दूसरी और प्रदेश की जनता…
भोपाल। एमपी हाई कोर्ट की फटकार के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू ने पूर्व मंत्री कमल पटेल की पत्नी और बेटे की शिक्षा समिति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भाजपा के पूर्व मंत्री कमल पटेल एक और मुश्किल में फंस गए हैं। उनकी पत्नी और बेटे के नाम से रजिस्टर्ड फ्रेंड्स वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी में गड़बड़ी की जांच ने हाई कोर्ट की फटकार के बाद रफ्तार पकड़ ली है। गड़बड़ी की शिकायत सदस्य विपिन अग्रवाल ने 2017 में ईओडब्ल्यू से की थी, पर शिकायत को रजिस्टर्ड नहीं किया था। जब इस संबंध में जांच ठंडे बस्ते में पड़ी…
नई दिल्ली। महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती है, लेकिन फिर भी अपराधियों के दिल में कोई भी खौफ घर नहीं कर सका। खौफ होगा भी कैसे, जब अपराधियों को सजा देने वाले भी गुनहगार हों। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। इसके आंकड़ों से पता चलता है कि 2017 से 2022 के बीच हिरासत में दुष्कर्म के 270 से अधिक मामले दर्ज किए गए।यह लोग होते हैं अपराधीएनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, अपराधियों में पुलिसकर्मी, लोक सेवक, सशस्त्र बलों…
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही समुद्र में डूबी प्राचीन द्वारका नगरी के भी दर्शन किए। द्वारका नगरी के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये सिर्फ समुद्र में एक डुबकी नहीं थी बल्कि समय यात्रा थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना आलौकिक अनुभव रहा। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।’पीएम मोदी ने द्वारका नगरी को अर्पित किए मोर…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के 9 IPS अफसरों का DG पद पर इम्पनैलमेंट हुआ है. जिसमें 9 आईपीएस अफसर शामिल है. सूचि में पंकज सक्सेना, सतीश गोलछा, नलिन प्रभात, बी श्रीनिवासन, सपना तिवारी, राजेश निर्वाण, आनंद स्वरूप, हेमंत और जीतेन्द्र का नाम शामिल है।
भोपाल। पिछली शिवराज सरकार ने जिस तरह रेवड़ियों की तरह बोर्ड और मंडलों का गठन किया था, वो अब सरकार के लिए सर दर्द बन गया है। सरकार इनके लिए कार्यालय और कर्मचारियों का खर्चा उठाने को स्थिति में नहीं है। सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद तमाम बोर्ड और मंडल खत्म किए जा सकते हैं। हाल ही में मोहन यादव सरकार ने पुराने अधिकांश निगम मंडल और प्राधिकरणों के पदाधिकारियों को हटाया है। जानकारी के अनुसार डॉ. मोहन यादव सरकार पिछली शिवराज सरकार का एक अहम फैसला पलटने की तैयारी में है। चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने…
भोपाल। रिश्वत लेते पकड़े जाओ… रिश्वत देकर छूट जाओ…! शायद मध्यप्रदेश में यही कुछ चल रहा है। भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस की कहानी यही है, छोटे कर्मचारियों को पकड़ो। कैसे चलाओ। फिर अधिकांश को बरी करवाओ। कई मामले तो फाइलों में ही दफन कर दो। आज की खबर है। सरकारी अफसर-कर्मचारी के यहां छापा पड़ता है। लोकायुक्त संगठन दावा करता है- करोड़ों की बेनामी प्रॉपर्टी मिली। फिर… भ्रष्ट अफसर-कर्मचारी का कुछ नहीं बिगड़ता। सजा मिलना तो दूर मामले कोर्ट तक ही नहीं पहुंच पाते क्योंकि लोकायुक्त की जांच ‘तसल्ली’ से चलती रहती है… सालों तक। और लोकायुक्त अगर केस बनाता भी…
