भोपाल। पिछले विधानसभा चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह में भोपाल के चोहत्तर बंगला क्षेत्र में बाकायदा वार रूम बनाया था और वे यहींं पांचों राज्यों का कंट्रोल रूम भी बनाने वाले थे। लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम निरस्त हो गया था। इस बार तो सीएम शिवराज को किनारे करने के सारे इंतजाम कर दिए, गुजरात की तर्ज पर टिकट देने की तैयारी हो गई। पर आधे टिकट भी हाई कमान अपने हिसाब से नही बांट पाया। मोदी और शाह की रणनीति अभी से फ्लॉप होती दिखने लगी है।चौथी सूची चर्चा का विषयमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने…
Author: Sanjay Saxena
नरसिंहपुर में ‘हर हर नर्मदे’ के नारे के साथ ‘एमपी के मन में मोदी’ के नारे भी लग रहे हैं। बरमान के शगुन घाट में नाविक-मांझी संवाद में बोले प्रहलाद, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव भी पहुंचे, दोनों ने घाट पर ही गुजारी रात,नरसिंहपुर:। मां नर्मदा के किनारे किसी को ये चिंता करने की आवश्यकता नहीं है कि जीविकोपार्जन कैसे होगा। सब कुछ स्वत:संपन्न होता है। हमारी संपूर्ण समृद्धि का प्रतीक हैं माई रेवा। हम दुनिया में कहीं भी हों, लेकिन हम सदैव ही मां नर्मदा की शरण में ही रहते हैं। ये बात केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण…
भोपाल। कांग्रेस बीजेपी सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ बीजेपी के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव को चुनाव लड़ा सकती है। सुधीर यादव ने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दिया है। ताजा खबर ये है कि सागर के पूर्व बीजेपी सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने आज कमलनाथ से अपने बेटे सुधीर यादव के साथ मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि सुधीर यादव और लक्ष्मी नारायण यादव जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। सुधीर यादव को 2018 में बीजेपी ने सुरखी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। ऐसी संभावना बताई जा रही है कि सुधीर को…
Mumbai।कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के खातों की जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय मुंबई में अदाणी ग्रुप के दो एयरपोर्ट के खाते चेक कर रहा है। इससे पहले फरवरी में भी कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने अदाणी ग्रुप के फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स की जांच शुरू की थी।शेयर बाजार को भेजी जानकारी में अडानी एंटरप्राइजेस ने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेस की स्टेप डाउन सब्सिडियरी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के रीजनल डायरेक्टर हैदराबाद से 6 अक्टूबर को…
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और घोटालों की कहानियां आम हो गईं हैं। राज्य में हर दूसरे दिन एक से बड़े एक घोटाले उजागर हो रहे हैं। इसी बीच अब TDS महाघोटाला सामने आया है। आयकर विभाग ने प्रदेश में 775 करोड़ रुपए का घोटाला पकड़ा है। आयकर विभाग द्वारा की गई टीडीएस सर्वे की कार्रवाई में पता चल है कि पिछले सात साल से अधिक समय से टीडीएस की राशि कटौती करने के बाद भी कंपनी द्वारा उसे सरकार के खाते में जमा नहीं कराया गया है। इस गड़बड़ी के खुलासे के बाद अब बैंक और कंपनी के विरुद्ध पेनाल्टी…
भोपाल। राज्य शासन ने चुनाव आयोग के निर्देश पर दो जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की है। कर्मवीर शर्मा खरगोन और भास्कर लक्षकार रतलाम के नए कलेक्टर होंगे। आज इनके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
भोपाल। राज्य शासन ने जबलपुर और भिंड में नए पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदित्य प्रताप सिंह जबलपुर और असित यादव कोभिंड का एसपी बनाया गया है।
भोपाल। मालवा निमाड़ में भाजपा के 12 विधायकों के टिकट डेंजर जोन मेें हैं। इनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए तीन विधायक भी शामिल हैं। पार्टी उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका दे सकती है। मालवा-निमाड़ में कुल 18 विधायकों के टिकट पार्टी ने होल्ड पर रखे हैं। इनमें महू विधायक उषा ठाकुर की सीट बदली जा सकती है, जबकि जावरा विधायक राजेंद्र पांडे को भाजपा लोकसभा चुनाव मे उम्मीदवार बना सकती है। फिलहाल उनका टिकट भी होल्ड पर है, जबकि मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को भी विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायकों के…
नई दिल्ली। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार हो रही बैठक से ये तो साफ है कि कांग्रेस-बीजेपी को किसी भी सीट पर वॉक ओवर नहीं देना चाहती। कांग्रेस हर सीट के लिए आए एक-एक नाम पर चर्चा कर आगे बढ़ रही है। 70 फीसदी से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी तय हो चुके हैं और बची हुई सीटों पर मंथन लगातार जारी है। जाहिर है बीजेपी भी कांग्रेस की हर बैठक का बारीकी से अपडेट ले रही है।कांग्रेस की पहली सूची के संभावित नाम ये बताए जा रहे हैं…डॉ. गोविंद सिंह– लहार, बाला बच्चन– राजनगर, ओमकार सिंह मरकाम– डिंडोरी, उमंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन जारी होगी।यह जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजवाला ने मीडिया को दी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज दिल्ली में हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेता शामिल हुए।विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश में 110 से 130 सीटों पर पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी करने जा रही है। दिल्ली AICC हेडक्वार्टर में इसे लेकर बैठक हो रही है। शनिवार को दूसरे दिन भी बैठक होगी। सभी 230 सीट…
भोपाल। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधानसभा और BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को इस्तीफा भेजा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को भी त्यागपत्र भेजा है।पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा-आगे की रणनीति जल्द बनेगी, पार्टी का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया।
भोपाल । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर 1 विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय ने उज्जैन और खरगोन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही नाराज नेताओं से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के लिए काम करने को मनाया। एक घंटे तक बंद कमरे में दिलीप सिंह शेखावत और उनके समर्थकों को मनाने की कोशिशें की गईं।इस दौरान उन्होंने बता दिया कि आखिर चुनाव न लड़ने की इच्छा के बावजूद उनको अगर ये चुनाव लड़ना पड़ रहा है तो इसके पीछे उनके ‘बॉस’ का हाथ है। विजयवर्गीय बोले, ‘मेरा भी चुनाव लड़ने का मन नहीं था. लेकिन अचानक मेरे…
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक एवं मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का दावा है कि यदि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हो सकते हैं। ये बात और है कि खुद सिसोदिया को अभी तक बीजेपी का टिकट नहीं मिल सका है। एक इंटरव्यू में मंत्री महेंद्र सिंह कहते हैं कि मध्यप्रदेश का युवा उनकी यानी सिंधिया की तरफ उम्मीद से देख रहा है और यदि पार्टी हाईकमान उनको विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्देश देता है तो वह चुनाव लड़ेंगे. महेंद्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि बीजेपी…
भोपाल। आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा का इस्तीफा मंजूर…। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा नामंजूर…। पदयात्रा पर निकली, भोपाल में प्रदर्शन, झूमाझटकी, कपड़े फटे, गिरफ्तार…। इसके पहले भी रमेश थेटे प्रकरण। शशि कर्णावत बर्खास्त..। इसे तमाम प्रकरण मध्य प्रदेश में प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासन के जातिगत विभाजन की दुखद तस्वीर को ही पेश करते हैं। ये बात और है कि कोई खुल कर इस पर चर्चा नहीं करता। पहले बात करते हैं वर्तमान के दो मामलों पर। राजीव शर्मा शहडोल कमिश्नर थे। पद पर रहते सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे। सरकार के पक्ष में भी काफी पोस्ट डालीं।…
भोपाल। प्रदेश के सागर जिले में बंडा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने के बाद बगावती तेवर अपनाए भाजपा नेता सुधीर यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर इस्तीफा का ऐलान किया है. सुधीर यादव सागर जिले में यादवों के बड़े नेता हैं और उनके स्थिति पर से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. यादव समाज का वोट बैंक भाजपा से छिटक सकता है. 2 दिन पहले उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों के संपर्क में होने की बात कही थी।सुधीर यादव निर्दलीय या अन्य किसी पार्टी से चुनावी मैदान में उतर…
भोपाल। भोपाल में सीएम हाउस में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हो रही है। जिसमें बीजेपी प्रत्याशियों की 5वीं सूची में घोषित होने वाले नामों पर चर्चा होगी। बैठक में मध्यप्रदेश बीजेपी चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा भी मौजूद रहे। बीजेपी के संगठन में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार 16 अक्टूबर को बीजेपी अपनी पांचवी सूची जारी कर देगी. इस पांचवी सूची में भी करीब 50 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है। बीजेपी पांचवी सूची में उम्मीदवारों के…
संघ की मान्य परिपाटी से संभवत: पहली बार कोई संघ प्रमुख बाहर जाता दिख रहा है। इसीलिए तो प्रश्न उठ रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आखिर क्यों कहा कि भारत पांच हजार वर्षों से एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र रहा है? उन्होंने उस शब्द का प्रयोग किया, जिसे संघ और भाजपा सालों साल से नकारते आ रहे हैं। और कांग्रेस इसी शब्द के कारण विपक्ष में भी पहुंची, ऐसा माना जाता है।संघ प्रमुख संघ के वरिष्ठ प्रचारक रंगा हरि की पुस्तक पृथ्वी सूक्त के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, हमारी पांच हजार साल…
भोपाल। नगर निगम भोपाल में पूर्व में पदस्थ रहे विवादित सहायक पंत्री बृजराज सिंह सेंगर ने चुनाव आचार संहिता के ठीक पहले अपनी पदस्थापना एक बार फिर नगर निगम में करवा ली है। शासन द्वारा जारी आदेश में सेंगर को नगर निगम भोपाल में कार्यपालन यंत्री सिविल के तौर पर पदस्थ समय तक रिलीव ही नहीं किया था। करने की बात कही गई है। आदेश जारी होते ही सेंगर ने सीधे नगर निगम में कार्यभार ग्रहण कर लिया, जबकि सूत्रों का कहना है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उन्हें रिलीव नही लिया था।जानकारी के अनुसार सेंगर की डिग्री को…
अरुण दीक्षितमध्यप्रदेश के “रिकॉर्डतोड़” मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले कुछ दिनों से एकदम अलग मूड में हैं।खासतौर पर पिछले आठ दिन में उनका जो “चेहरा” सामने आया है,वह सबको चौंका रहा है।शीर्ष नेतृत्व के सामने हमेशा नतमस्तक रहने वाले शिवराज अचानक सीना ठोक कर उसके सामने खड़े हो गए हैं।उनके हावभाव और भाषा दोनों बदल गए हैं!ऐसा लग रहा है कि शीर्ष नेतृत्व को भी शिवराज के बदले तेवर समझ में आ गए हैं।शिवराज के जीवन में यह बदलाव पिछले आठ दिन में दिखाई दिया है!यह एक ऐसा बदलाव है जिसने करीब साढ़े छह दशक की उनकी जिंदगी की तस्वीर…
भोपाल । प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए प्रियंका गांधी मंडला पहुंचीं. यहां उन्होंने बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किए थे, बीजेपी के सत्ता में आने पर वो सब आपसे छीन लिए गए.’ उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा लागू नहीं किया गया. गांवों में रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण पलायन बढ़ गया है. आपकी जमीन छीनी जा रही है. आपको अपनी उपज का सही…
भोपाल । प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए प्रियंका गांधी मंडला पहुंचीं. यहां उन्होंने बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किए थे, बीजेपी के सत्ता में आने पर वो सब आपसे छीन लिए गए.’ उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा लागू नहीं किया गया. गांवों में रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण पलायन बढ़ गया है. आपकी जमीन छीनी जा रही है. आपको अपनी उपज का सही…
नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए 13 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों शालिंदर कौर और रविंदर डुडेजा को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की सदस्यता वाले कॉलेजियम ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से 30 मई को न्यायिक अधिकारियों को उस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत…
भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) ने राज्य सरकार को डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर एक हफ्ते में निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इस्तीफा मंजूर नहीं होने पर निशा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि नियमानुसार एक महीने में इस्तीफा मंजूर कर लिया जाना चाहिए, लेकिन शासन ने अब तक नहीं किया। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।निशा की ओर से पैरवी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनख़ा ने की। तनखा ने कहा राज्य सरकार जानबूझ कर महिला अधिकारी को परेशान कर रही है।…
भोपाल। राज्य शासन ने आज जबलपुर और भिंड के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। अभी किसी की पदस्थापना के आदेश नहीं आए हैं।
नई दिल्ली: दुनिया के अरबपतियों की दौलत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट और मार्क जुकरबर्ग तक की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है। देश के दिग्गज अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी फायदा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की नेटवर्थ में इजाफा देखा गया है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ 393 मिलियन डॉलर बढ़कर 239 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 2.31 अरब डॉलर बढ़ी है।…
