Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

दमोह। दमोह जिले की बटियागढ़ जनपद में पदस्थ एक उपयंत्री को सोमवार दोपहर जबलपुर और सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित उपयंत्री ने कैथौरा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के मूल्यांकन के एवज में 90,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।ईओडब्ल्यू टीआई उमा नवल आर्य ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि उपयंत्री सीताराम कोरी पंचायत में नाली निर्माण के बाद उसके मूल्यांकन के एवज में 90,000 की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के बाद शिकायतकर्ता के माध्यम से सोमवार दोपहर उपयंत्री को पहली…

Read More

भोपाल/ अयोध्या। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने परिवार के साथ अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन किए। सीएम और उनकी पत्नी ने भगवान राम के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया। भगवान रामलला के मंदिर में सीएम ने पूरी कैबिनेट के साथ राम धुन ‘श्रीराम, जय राम जय जय राम’ भी गाई।दर्शन के बाद सीएम ने कहा- ‘जीवन धन्य हो गया। प्रभुराम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य कर्मों का प्रसाद होता है। ऐसा लगा प्रभु श्रीराम अपने रूप में साक्षात विराजमान हैं। यही कामना की है कि भगवान राम सब पर कृपा करें। हमारी सनातन…

Read More

भोपाल/राघोगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने राधौगढ़ में बड़ी संख्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपना समर्थन देने आए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहली यात्रा करीब 4 हजार किलोमीटर की थी, जिसे आप सबका जबर्दस्त समर्थन मिला था जिसमें कई राज्य छूट गए थे, इसलिए अब यह दूसरी बार भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है जो कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक चलेगी। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जहां हमें दोनों बार यात्रा करने का सौभाग्य मिला है। श्री गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ है कि प्रदेश के हर ऐसे जिले, जहां मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां इन्हें PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर बनाया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड किया जाएगा। काम प्राइवेट एजेंसी को दिया जाएगा। इसमें 75% बेड गरीबों के लिए रिजर्व होंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पीपीपी मोड वाले अस्पतालों में प्राइवेट एजेंसी 25% बेड इस्तेमाल कर सकेगी।’ बैठक में यह भी तय हुआ कि आगे से ग्रामीण पंचायत विभाग में तैनात सचिवों के परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। जिले के…

Read More

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (RGPV) के 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में 5 पर FIR दर्ज की गई है। जिनमें तत्कालीन कुलसचिव प्रो. आरएस राजपूत, वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, कुलपति प्रो. सुनील कुमार, मयंक कुमार (लाभार्थी), दलित संघ सोहागपुर पर 420 सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके बाद RGPV में धरने पर बैठे ABVP कार्यकर्ता ने धरना समाप्त कर दिया।दूसरी ओर, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च स्तरीय समिति से जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही विश्वविद्यालय की वित्त शाखा में पदस्थ सभी अधिकारियों को हटा दिया है।…

Read More

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें मध्य प्रदेश में 24 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है। बता दें 29 सीटों में से 28 पर भाजपा काबिज है।गुना से सिंधिया फिर मैदान मेंमध्य प्रदेश की गुना-शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया,मुरैना से शिवमंगल सिंह, ग्‍वालियर से भारत सिंह कुशवाह, भिंड से संध्या राय, सागर से लता वानखेड़े, दमोह से राहुल लोधी, खजुराहो से वीडी शर्मा, सतना से गणेश सिंह, रीवा से जनार्दन मिश्रा , टीकमगढ़…

Read More

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी शख्स ने किसी अनजान महिला को डार्लिंग कहा तो उसे यौन उत्पीड़न का गुनहगार माना जाएगा और भारतीय दंड संहिता की धारा 354A के तहत उसे जेल जाना पड़ सकता है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। हाई कोर्ट की पोर्ट ब्लेयर पीठ की जज जस्टिस जय सेनगुप्ता ने कहा कि भले ही आरोपी ने शराब पी रखी हो या किसी भी स्थिति में हो, अगर उसने किसी अनजान महिला को डार्लिंग कहा है तो उसे सेक्सुअल हैरेसमेंट का दोषी माना जाएगा।इसके साथ ही जस्टिस सेनगुप्ता ने अपीलकर्ता आरोपी…

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को बड़ा हमला बोला और कहा कि टीएमसी का अर्थ है- “तू, मैं और करप्शन (भ्रष्टाचार)।” नादिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की राज्य इकाई के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।उन्होंने ‘विजय संकल्प सभा’ में अपने समर्थकों से कहा, “आप सब को इतनी बड़ी संख्या में यहां देखकर मुझे यह कहने का आत्मविश्वास मिल रहा है कि…

Read More

भोपाल। सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।एमएलए  के समर्थन में जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन) मैदान में कूद गया है। जयस से  जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक शनिवार को SP ऑफिस पहुंचे। ASP राकेश खाका को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि विधायक पर झूठी FIR की गई है। मेडिकल संचालक तपन राय के खिलाफ एक्शन लेने को कहा। बाजना इलाके में बंगाली डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन देने पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार ने SP राहुल कुमार लोढ़ा से भी मुलाकात की। SP…

Read More

उज्जैन। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024’ के समापन समारोह के अवसर पर “पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा” का शुभारंभ किया।प्रदेश के छोटे शहरों में गंभीर बीमारी से पीड़ितों को बड़े शहरों के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एयर एम्बुलेंस उपलब्ध होगी। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में स्थित अस्पतालों के लिए एयर एम्बुलेंस चलाई जाएगी। अभी तक इसका उपयोग सिर्फ संपन्न व्यक्ति ही कर पाते हैं। सरकार सफल हुई तो सरकारी सेवकों एवं आम जनों के लिए भी एयर एम्बुलेंस का उपयोग किया जाएगा।यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि…

Read More