सागर। सागर संभाग में छतरपुर जिले के नौगांव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) भागीरथ तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।इस संबंध में सागर के कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार CEO के खिलाफ पंचायत भवन निर्माण हेतु शेष राशि के भुगतान में अनावश्यक विलंब करने, वित्त आयोग की राशि के भुगतान में वित्तीय नियमों व भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं करने और अन्य कई अनियमिताएं पाई गई थी। इस संबंध में दो सदस्य जांच समिति द्वारा जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद CEO को अनियमितता का दोषी पाया गया है।कलेक्टर जिला छतरपुर द्वारा…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के हिसाब से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 12 मार्च 2024 को चुनाव आयोग (ईसीआई) को चुनावी बांड से संबंधित डेटा मुहैया करा दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गुरुवार को डेटा अपलोड कर दिया गया। वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड एसबीआई से प्राप्त डेटा को जस के तस अपलोड कर दिया गया है। इसमें ये पता नही चल पा रहा है कि किस कंपनी ने किस दल को कितना चंदा दिया है? निर्वाचन आयोग द्वारा जारी…
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश कमांक ई-1/60/2024/5/एक भोपाल दिनांक 10.03.2024 के द्वारा IAS डॉ. सुदाम खाडे, स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव, म.प्र. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का स्थानांतरण आयुक्त ग्वालियर संभाग, ग्वालियर किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव, म.प्र. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक श्रीमती प्रियंका दास, मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश को सौंपा गया है।
बालाघाट। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर दिए बयान पर पलटवार करते कहा कि उन्हें पहले जवाब देना होगा कि वे किसके साथ हैं, शरणार्थियों के या घुसपैठियों के?यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देगा, जो सालों से यहां रह रहे हैं, न कि यह कानून किसी की नागरिकता को छीनने का काम करेगा। ऐसे कानून का विरोध करने वाले देश का विरोध कर रहे हैं, जो न्यायोचित नहीं है।पटेल गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात…
भोपाल. मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को सेवा विस्तार यानी एक्सटेंशन मिल गया है। सीएस राणा का 31 मार्च को रिटायरमेंट था। अब लोकसभा चुनाव उनके ही कार्यकाल में होगा। इससे पहले विधानसभा चुनाव की मतगणना भी उनके ही द्वारा कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार 1988 बैच की आईएएस अफसर वीरा राणा के एक्सटेंशन को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए कल यानी शनिवार 15 मार्च 2024 को ऑर्डर जारी हो सकते हैं। राणा को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। यानी कि वह जून तक इस पद पर रहेंगी। इसके बाद जुलाई…
30 दिनों में देनी होगी क्लिनिक और अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन की जानकारीअवैध रूप से संचालित अस्पताल कर रहे हैं जनता की जान के साथ खिलवाड़अब RTI के तहत आप 30 दिन के भीतर राज्य के किसी भी क्लिनिक और अस्पताल के रजिस्ट्रेशन एवं संचालन के अप्रूवल संबंधी जानकारी ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग को जारी इस अहम निर्णय में सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सीधे तौर पर जनता से जुड़ा हुआ विषय है और इस जानकारी को देने से अवैध रूप से संचालित चिकित्सालय और अस्पतालों पर लगाम लगेगी।इस अपील प्रकरण में जानकारी माँगी थीजबलपुर की श्रीमती…
भोपाल। मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के पेंडिंग आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते पर कोई चर्चा नहीं की गई। कैबिनेट की ब्रीफिंग के दौरान मंत्री विजयवर्गीय से इस मामले में चर्चा किए जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है क्योंकि यह एजेंडे में ही नहीं था। दूसरी ओर महंगाई भत्ता नहीं दिए जाने के बाद अब जो स्थिति बन रही है उसके मुताबिक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने पर इसे चुनाव आयोग की अनुमति के बिना दिया नहीं जा सकेगा। फिर विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति बन जाएगी कि पहले तबके सीएम शिवराज ने…
भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की आखिरी बैठक आज मंत्रालय में हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन के तीन माह (लगभग 100 दिन) वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है। राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य शासन के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं।बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करने कहा। ताकि विकास…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इनमें एमपी की शेष पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को फिर से मौका दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। पहले की तरह दूसरी लिस्ट में भी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबियों को फिर से मौका दिया गया है।शिवराज की मदद से लालवानी की राह हुई आसानदूसरी सूची में भाजपा ने…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी ने मिसाल कायम की है, उन्हें कानून की पढ़ाई के लिए अमेरिका की दो विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप मिली है. इस मौके पर CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने उन्हें सम्मानित किया है. सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी प्रज्ञा का कोर्ट में स्वागत करते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि प्रज्ञा ने साबित कर दिया है कि आपके पास कुछ कर गुजरने का जुनून और जीवटता हो तो मंजिल पर पहुंचाने के लिए संसाधन और सुविधाएं मिलती चली जाती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि संसाधनों के…
