यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम ने हाल ही में मानव विकास सूचकांक जारी किया है। इस इंडेक्स के अनुसार 2022 में 193 देशों की सूची में भारत 134वें स्थान पर है। यह साल 2021 में 192 देशों में से 135वें स्थान से एक पायदान ऊपर है। यानि पिछले वर्ष की तुलना में सभी एचडीआई संकेतकों में सुधार देखने को मिला है, लेकिन अभी भी यह संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।यूएनडीपी की मानव विकास रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, भारत ने लैंगिक असमानता को कम करने में प्रगति दिखाई है। लैंगिक असमानता सूचकांक में 166 देशों में से भारत 108वें स्थान पर है,…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मुख्य सचिव वीरा राणा को छह महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक एक्सटेंशन दिया गया है। वीरा राणा अब अगले 6 महीने तक यानी 30 सितंबर 2024 तक मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव बनी रहेंगी।श्रीमती रमा का 31 मार्च को रिटायरमेंट होना था। मोहन यादव सरकार ने उनके एक्सटेंशन के लिए फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के एक दिन पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी…
Home bysanjay saxena -March 15, 2024 0 भोपाल। राज्य शासन ने आज लोक निर्माण विभाग के चार अधिकारियों के तबलदा आदेश जारी किए हैं।
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के सामने कहा था कि कहा था कि स्विस बैंक की सूची लाऊंगा जिसमें करोड़ों अरबों का काला धन रखा हुआ है और काला धन उजागर करूंगा लेकिन स्टेट बैंक की सूची आ गई जिसमें काला धन भाजपा के खातों में दिखा। 6700 करोड़ रूपये इलेक्टोरल बॉण्ड से भाजपा ने बॉण्ड योजना के तहत अपने खातों में डलवायें, काला धन जो अलग से लिया इससे 100 गुना अधिक होगा। भाजपा में जो खरीद फरोख्त हो रही…
भोपाल। राज्य शासन ने आज आठ और आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। संजय गोयल की जगह संजय गुप्ता को उज्जैन कमिश्नर बनाया गया है।
भोपाल। राज्य शासन ने भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना, इंदौर नगर निगम आयुक्त पद पर शिवम वर्मा की पदस्थापना की है। हरेंद्र नारायण भोपाल में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें पहले नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर के पद पर भी पदस्थ किया जा चुका है। नारायण को भोपाल मेट्रो के एमडी का प्रभार भी सौंपा गया है। कलेक्टर कार्यालय में उनकी कार्यप्रणाली की तारीफ की जाती रही है। फ्रैंक नोबल को उप सचिव नगरीय प्रशासन बनाया गया है।
भोपाल । पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह को हटाकर प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम बनाया गया है।अमनवीर के तबादले को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ला को लूप लाइन में भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि सिंधिया की शिकायत के बाद अब इन कलेक्टर साहब का तबादला कर दिया गया है। ये भोपाल पदस्थ किए गए हैं। सतेंद्र सिंह गुना के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। बता दें कि करीब दो महीने पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना…
भोपाल । लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।नई दरें जुलाई 2023 से लागू की गई है, जिसके बाद राज्य कर्मंचारियों का डीए 42% से बढ़कर 46% हो गया है। इस महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मार्च माह के वेतन के साथ अप्रेल में होने वाले भुगतान में किया जाएगा। एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का…
भोपाल । देर रात मध्य प्रदेश सरकार ने आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसमें शहडोल की वर्तमान कलेक्टर वंदना वैद्य को यहां से हटाकर तरुण भटनागर को नया कलेक्टर बनाया है। तरुण भटनागर 2012 बैच के आइएएस हैं। शिवराज सिंह सरकार में इनको निवाड़ी कलेक्टर के पद पर रहते हुए हटाया गया था।तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 दिसंबर 2022 को गढ़कुंडार महोत्सव में भरे मंच से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तरुण भटनागर को निवाड़ी कलेक्टर के पद से हटाने का ऐलान किया था। शिवराज सिंह चौहान के इस तरीके से मध्य प्रदेश के…
नई दिल्ली। रिजल्ट से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, सीबीएसई प्रमुख बदल दिए गए हैं। आईएएस अधिकारी राहुल सिंह को नया CBSE Chairman बनाया गया है। इससे पहले IAS निधि छिब्बर सीबीएसई की हेड थीं। भारत सरकार द्वारा टॉप लेवल मैनेजमेंट में बड़े पैमाने पर हुई प्रशासनिक के तहत ये फैसला आया है।मंत्रालयों, विभागों में सीनियर अधिकारियों की पोस्टिंग में लेटेस्ट बदलाव के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राहुल सिंह, पुरानी सीबीएसई अध्यक्ष निधि छिब्बर की जगह लेंगे। अब राहुल सिंह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।इससे पहले राहुल सिंह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT)…
