मुंबई। न्याय यात्रा के समापन पर राहुल ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसलिए निकालनी पड़ी क्योंकि मीडिया देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को नहीं उठा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और अग्निवीर के मुद्दे मीडिया नहीं दिखाता है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ईवीएम के बिना चुनाव नही जीत सकते। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन समारोह संपन्न हुआ। इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार सुबह दक्षिण मुंबई में महात्मा…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। राज्य शासन ने पीएचई के 25 चयनित सहायक यंत्रियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
भोपाल। शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को वेतन मेट्रिक्स Level-16 में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू- कश्मीर में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक कुमार परमार के खिलाफ जांच शुरू कर दी। उन पर आरोप है कि सार्वजनिक शिकायत और अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन किया। अधिकारिक दस्तावेजों से पता चला कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 15 नवंबर को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के नियम 8 के तहत 1992- बैच के आईएएस अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की।परमार के खिलाफ यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को लिखे उनके पत्र को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित करने के कुछ दिनों बाद…
नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर के पास अजनेरी में श्रीगोविंद वेयरहाउस में रखी सरकारी मूंग में करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। वेयरहाउस में 14 करोड़ रुपए की मूंग को बदलकर उसमें मिट्टी और दाल मिला दी गई। दूसरे व्यापारी द्वारा 17 हजार क्विंटल मूंग खरीदने पर हेराफेरी उजागर हुई।शिकायत के बाद वेयरहाउस में रखी मार्कफेड की मूंग की जांच कराई गई। शिकायत सही पाई गई। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक ने सोहागपुर थाने में श्रीगोविंद वेयरहाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही वेयरहाउस को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए प्रस्ताव भेजा।पिछले साल मार्कफेड ने…
नागपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर सरकार्यवाह के पद के लिए दत्तात्रेय होसबाले चुना है. आरएसएस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) ने एक बार फिर उनके नाम पर मुहर लगा दी. वह साल 2024 से 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे. होसबाले साल 2021 से आरएसएस में सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।इधर मध्य प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते की विदाई करते हुए उन्हें अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। उनके स्थान पर स्वप्निल कुलकर्णी नए क्षेत्र प्रचारक होंगे। राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक होंगे। बालिराम पटेल – अखिल भारतीय…
गुना। गुना जिले के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट में हाथ आजमाए। शनिवार देर रात 12 बजे वे जैन प्रीमियर लीग में शामिल हुए। मैदान में बल्ला पकड़कर चौके और छक्के जड़े।इससे पहले केंद्रीय मंत्री ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। यहां मंच पर मौजूद गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के लिए कहा, ‘शाक्य जी की शैली अद्भुत है। कथावाचक के रूप में रहते हैं। या तो यॉर्कर फेंकते हैं या गुगली फेंकते हैं। यॉर्कर और गुगली फेंकने के बाद आराम से चुपचाप जाकर बैठ जाते हैं।’रविवार सुबह सिंधिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘हम दो दिन में MP की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे।’ वे आज सुबह अपने सरकारी आवास पर प्रेस से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज औपचारिक तौर पर मुंबई में खत्म हो रही है। कांग्रेस के तमाम नेता इस यात्रा से फ्री हो जाएंगे। पार्टी आलाकमान ने निर्देश दिए हैं कि जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने हैं, उनको लेकर स्टेट टीम और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ चर्चा कर सिंगल नाम फाइनल कर लें।’इससे पहले पटवारी ने वीडियो…
इंदौर। जीएसटी का छापा पड़ने से इंदौर की फेमस ‘करणावत पान’ शॉप और भोजनालय सुर्खियों में है। इनके शहर में 32 पान आउटलेट और 12 भोजनालय हैं। सालाना करोड़ों का टर्न ओवर है। विभाग को जानकारी मिली की आय कम दिखाई जा रही है और बिना रिकॉर्ड के बिक्री की जा रही है। फाउंडर गुलाब सिंह चौहान चौथी फेल हैं। इंदौर आकर उन्होंने पहले 1 पान दुकान खोली। देखते ही देखते आंकड़ा 32 दुकान तक पहुंच गया। गुलाब सिंह चौहान का परिवार राजस्थान के रहने वाले हैं। इनके इंदौर आने की भी रोचक कहानी है। बचपन में चौथी कक्षा में चौहान…
भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले मध्यप्रदेश में तबादलों को लेकर कुछ ज्यादा ही हड़बड़ाहट दिखाई दी। 48 घंटे के अंदर 113 IAS-IPS अफसरों की पदस्थापना बदल दी गई। इस जल्दबाजी में अजीब स्थिति भी बनी। कहीं अफसर के प्रभार लेने के बाद ट्रांसफर कैंसिल कर दिया गया तो कहीं एक जिले में दो-दो अफसरों को अपर कलेक्टर बना दिया गया। इनमें एक आईएएस और दूसरा राज्य प्रशासनिक सेवा का अफसर है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद को लूप लाइन में भेजा तो दूसरे हो दिन संशोधन करना पड़ा।राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एमडी के रूप में…
