भोपाल। बसंल ग्रुप के दोनों डायरेक्टर अनिल बंसल और उनके बेटे कुणाल ने 20 लाख के रिश्वत मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल घगट की एकलपीठ के समक्ष जमानत याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता ने एकलपीठ को बताया कि उन्हें केस डायरी आज ही प्राप्त हुई है और सीबीआई के अधिवक्ता ने कोर्ट से 1 हफ्ते का समय देने का आग्रह किया। एकलपीठ ने आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 21 मार्च को निर्धारित की है।सीबीआई ने रिश्वत के लेनदेन मामले में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ…
Author: Sanjay Saxena
नोएडा।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया को एक मामले की सुनवाई के लिए ग्रेटर नोएडा की जिला अदालत की यात्रा के दौरान वकीलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। खुद एक वकील होने के नाते, चल रही हड़ताल के बीच अदालत में भाटिया की उपस्थिति के कारण स्थानीय वकीलों के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जिससे परिसर के भीतर तनाव बढ़ गया।टकराव चरम पर पहुंच गया, जिसके परिणामस्वरूप काफी हंगामा हुआ।पुलिस सुरक्षा में भाटिया बाहर निकल पाए। एक वकील के पिता के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत में…
शिवपुरी। शिवपुरी की बेटी के अपहरण की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में राजस्थान के सीएम भजनलाल से फोन पर चर्चा की और मदद के लिए कहा। शिवपुरी के स्कूल संचालक रघुवीर धाकड़ की पुत्री राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। इसी बीच बीते दिनों उसका अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने अपहरण के 48 घंटे बाद बच्ची के पिता को संपर्क किया और 30 लाख रुपए फिरौती देने की मांग की। लड़की के रस्सी से बांधकर रखने की फोटो भी भेजे। पिता रघुबीर…
भोपाल। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को और अधिक पावर की दरकार है। वे चाहते है कि जिला पंचायत के सीईओ की सीआर (वार्षिक गोपनीय चरित्रावली) लिखने का अधिकार उन्हें मिले। साथ ही जिला पंचायत के अधीन आने वाले सभी विभागों पर प्रशासनिक और वित्तीय नियंत्रण जिला पंचायत में समाहित हो और अध्यक्ष के अनुमोदन पर ही गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए।जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को पत्र लिखकर अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को और अधिक अधिकार सम्पन्न बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पंचायत राज…
मुंबई। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को मुंबई हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी। हाईकोर्ट ने प्रदीप शर्मा को गैंगस्टर छोटा राजन के करीबी सहयोगी रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया के फर्जी एनकाउंटर मामले में दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सुनाई। फर्जी एनकाउंटर केस में किसी पुलिसवाले को सजा सुनाए जाने का यह पहला मामला है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कानून के रक्षकों को वर्दी में अपराधियों के रूप में कार्य करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।बंबई हाईकोर्ट ने पूर्व पुलिसकर्मी और मुंबई के विवादास्पद ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा को यह सजा दी क्योंकि वे अदालत…
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन सचिव संस्कृति को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ खेल विभाग के सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है। यह प्रभार 1989 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता चतुर्वेदी की अवकाश अवधि के दौरान मोहन के पास रहेगा।इस संबंध में डीओपीटी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
बज गई रणभेरी। फूंक दिए गए बिगुल। अब सैनाएं कमर कस कर मैदान में उतरने को तैयार हैं। कुछ तो उतर गई हैं। लेकिन जब विचार करते हैं कि चुनावी जंग आखिर किस मुद्दे पर या किन मुद्दों पर लड़ी जा रही है, तो एक शून्य सा दिखाई देता है। एक तरफ तो हम ताल ठोक कर कहते हैं कि हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है। दूसरी तरफ आज भी मतदाताओं को लुभा कर वोट हासिल किए जा रहे हैं। भ्रमित करके सत्ता हासिल करने के प्रयास चल रहे हैं। गौर कीजिए, क्या वास्तव में यह चुनाव भी मुद्दों पर हो…
Mumbai. IAS officer Ashwini Bhide has been the driving force behind Metro-3 and other notable infrastructure projects in Mumbai. She believes a clear dialogue can solve the most complex problems and advocates women to show up to change the ecosystem.Ashwini Bhide speaks her mind without fear. The 1995 batch Indian Administrative Services (IAS) officer reveals that there have been times when she’s had serious altercations with seasoned politicians on the field, but she’s held her ground if she felt she was right. A decorated IAS officer—she stood first among women candidates in UPSC and ninth overall—Bhide is managing director of…
महोबा। 21 करोड़ की भूमि बिक्री के अनुबंध पत्र की शर्तों के उल्लंघन और धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश के पूर्व परिवहन आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव के भाई और भतीजों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है।जनपद मुख्यालय के नारूपुरा निवासी चंद्रभूषण जैन पुत्र बाबूलाल जैन के अनुसार तकियापुरा निवासी कपिल जैन और मोहम्मद नाजिर ने मिलकर गाँधीनगर कादीपुरा निवासी नवीन कुमार श्रीवास्तव, अमन कुमार, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव से मौजा बांके में जमीन खरीदने का अनुबंध कराया था।अनुबंध के अनुसार 20…
लखनऊ। लखनऊ में विजलेंस की टीम ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर को धनेंद्र कुमार पांडेय को दो लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सेल्स टैक्स मुख्यालय से ही डिप्टी कमिश्नर को रुपयों के साथ पकड़ा गया है।विजिलेंस विभाग की टीम ने मंगलवार को वाणिज्य कर (जीएसटी)-जोन 20 के डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते उनके कार्यालय में ही गिरफ्तार कर लिया। निर्यात करने वाली कम्पनी आर्डेम डाटा सर्विसेज प्रा.लि. के प्रतिनिधि से 20 लाख रुपये का जीएसटी लौटाने के लिये दो लाख रुपये की घूस डिप्टी कमिश्नर ने मांगी थी। इस पर…
