भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने टिकट को लेकर संकेत दिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने टिकटों को लेकर इशारा किया कि 95 में से करीब 70 विधायकों के टिकट फ़ाइनल है। इसका आशय यह कि 22 कांग्रेस विधायकों के टिकट कट सकते हैं। लेकिन, कमलनाथ ने यह भी कहा कि हमें टिकट की लिस्ट जारी करने की जल्दी नहीं है। जिन्हें टिकट दिया जाना है, उन्हें सूचित कर दिया गया।प्रदेश अध्यक्ष के इस इशारे के बाद सुगबुगाहट शुरू हो गई कि क्या कांग्रेस ने उम्मीदवार तय तय कर लिए…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में लगातार दूसरे दिन चर्चा जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इसे लेकर सदन में अपनी बात रख रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप देशभक्त, देशप्रेमी नहीं, आप देशद्रोही हो। इसलिए प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते क्योंकि उन्होंने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है। राहुल गांधी के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया। बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 4 बजे सदन में कांग्रेस को जवाब देंगे। राहुल…
भोपाल । प्रदेश में संचालित परिवहन चेकपोस्टों पर वाहन संचालकों को बडी राहत देने के परिपेक्ष्य में वाहनों के आवागमन को सुगम और सरल बनाने के लिए गुजरात राज्य की तर्ज पर चेकपोस्टों को बंद कर चेकिंग व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया जाएगा । इस आधुनिकीकरण से जहॉ एक ओर वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को समय की बचत होगी। उक्त बदलाव की जानकारी देते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि गुजरात मॉड्ल के लागू होने तक प्रदेश में चल रहे परिवहन चेकपोस्ट पर वाहनों के आवागमन को सुगम करने…
3 दिनी प्रवास के दौरान आस-पास के धार्मिक स्थलों में करेंगे दर्शन, सराफा के लजीज व्यंजनों का भी लेंगे स्वाद इंदौर । भारतीय एयरोस्पेस और डिफेंस फर्म हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)की बोर्ड मीटिंग का आयोजन 10 से 13 अगस्त तक इंदौर में किया जा रहा है। इस बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य शहरों से 15 बोर्ड मेंबर्स आ रहे हैं। यह बोर्ड मीटिंग इंदौर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक डॉ. दिव्या गुप्ता के प्रयासों के कारण आयोजित की जा रही है मीटिंग में शामिल होने के लिए आ रहे मेंबर…
परिवार में एक भी व्यक्ति आईएएस-आईपीएस बन जाए तो उस परिवार की चर्चा दूर-दूर तक होती है. साथ ही कई पीढ़ियों तक उसकी मिसाल दी जाती है. लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जहां कई लोग आईएएस-आईपीएस हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही परिवार से मिला रहे हैं जिसमें 6 लोग आईएएस अफसर हैं. यह परिवार राजस्थान के गंगानगर जिले के बामनवास का है।गंगानगर जिले के बामनवास के रहने वाले अर्नब प्रताप सिंह के परिवार में पांच लोग आईएएस अफसर हैं. अर्नब प्रताप सिंह खुद आईएएस हैं. उन्होंने यूपीएससी 2022 में 430वीं रैंक हासिल की थी. उन्होंने यूपी के लखनऊ…
भोपाल। लोकायुक्त की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोर कीपर के भोपाल और विदिशा के लटेरी में एक साथ छापा मारा। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। अब तक की जांच में भोपाल के ग्रीन वैली स्थित मकान से नोटों से भरा बैग मिला। नोट गिनने के लिए मशीन बुलवानी पड़ी। कुल 21 लाख कैश बरामद किया गया। वहीं 45 लाख रुपए का गोल्ड भी मिला है। लोकायुक्त के मुताबिक अब तक की जांच में दोनों जगह से 10 करोड़ से ज्यादा संपत्तियां मिली है।दरअसल, अशफाक अली राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में स्टोर…
जबलपुर। कलेक्टर, अपर सचिव और मंत्रियों के साथ फोटो बनाकर डालने वाले एक युवक को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला यह युवक इन दिनों नरसिंहपुर कलेक्टर होने का दावा कर रहा था और फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भी डाल रखी थी। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने फर्जी कलेक्टर बने राहुल गिरी की जांच की। जांच में जब पाया कि यह फर्जी IAS है तो राहुल गिरी को तिलवारा के पास से गिरफ्तार कर लिया। राहुल के मोबाइल में कई राजनेताओं के साथ ही अफसरों…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा दिए गए बयान से राजनीति में बवाल मच गया है. सीहोर विधायक सुदेश राय ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीहोर कभी आतंकवादी क्षेत्र हुआ करता था। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।सोमवार को सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में लीसा टॉकीज प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा…
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की चौखट पर खड़ा है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके साथ ही नेताओं की बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने प्रदेश बीजेपी के कई रंग बताए हैं।दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, “मध्य प्रदेश में बीजेपी के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए. पहली नाराज़ भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा, तीसरी शिवराज भाजपा, चौथी शाह भाजपा ( यह नया ग्रुप है). दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा…
भोपाल। भोपाल में पिछले पांच दिनों से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। जूनियर डॉक्टर्स के काम पर लौटते ही गांधी मेडिकल कॉलेज की गायनिकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. अरुणा कुमार हटा दिया गया। शासन ने उन्हें डीएमई अटैच किया। इसका आदेश भी जारी हो गया है।बता दें कि गांधी मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस में जूनियर डॉक्टर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अरुणा कुमार को हटाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर हड़ताल भी की। शनिवार को प्रोफेसर अरुणा कुमार का पुतला भी दहन किया।चिकित्सा…
