नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल रैंक के लिए एंपेनल्ड किया है। इनमें से 10 अधिकारी डायरेक्टर जनरल और चार अधिकारी डायरेक्टर जनरल इक्विवेलेंट के लिए एंपेनल्ड किए गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा में मध्यप्रदेश के डर के 1991 बैच के IPS अधिकारी आलोक रंजन भी अब DG रैंक के लिए केंद्र में एंपेनल्ड हो गए हैं।अन्य अधिकारी हैं: मोहम्मद अकील, अमृत मोहन प्रसाद, जीपी सिंह, प्रवीण वशिष्ठ, आर ए चंद्रशेखर, सुनील आचार्य, आलोक शर्मा, पीयूष आनंद और विवेक गोगिया।इसी प्रकार DG इक्विवेलेंट के लिए जिन चार अधिकारियों को एंपेनल्ड किया गया…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली: सीबीआई में पदस्थ दो महिला IPS अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।भारतीय पुलिस सेवा में झारखंड कैडर की 1994 बैच की अधिकारी संपत मीणा को CBI में प्रमोट कर एडिशनल डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। फिलहाल वे सीबीआई में जॉइंट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। उनका कार्यकाल 21 सितंबर 2024 तक रहेगा।इसी प्रकार 2004 बैच की महाराष्ट्र कैडर की IPS अधिकारी सुप्रिया पाटिल यादव को पदोन्नत कर ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। वे सीबीआई में फिलहाल डीआईजी के तौर पर कार्यरत हैं और उनकी कार्य अवधि 17 अप्रैल 2024 तक रहेगी।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) का एक वर्ग चाहता है कि उनके नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े. यहां कुर्मी समुदाय की बड़ी आबादी है और नीतीश कुमार इस जाति से आते हैं. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जो मुख्यमंत्री के करीबी विश्वासपात्र हैं, वो पहले ही पार्टी में ये कह चुके हैं कि नीतीश को यूपी से ही…
अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह अमरकंटक में सावन के पवित्र महीने में मॉ नर्मदा नदी के उद्गम स्थल में मॉ नर्मदा की पूजा अर्चना कर मॉ के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमर कंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के माध्यम से प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। साथ ही नर्मदा कारीडोर बनाने की घोषणा की।सीएम शिवराज ने कहा कि मां नर्मदा कि लाखों लोग परिक्रमा करते हैं, इसलिए मां नर्मदा की पवित्र धरा पर कॉरिडोर बनाया…
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने पत्र में कहा है, पन्ना में एक गरीब आदिवासी को भूमिहीन बनाते हुए उसकी जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने की अनुमति कलेक्टर ने दे दी है। भूमाफियाओं द्वारा आदिवासी वर्ग के गरीब वंचित परिवारों से उनके रहने और पालन पोषण का एकमात्र स्त्रोत भी छिना जा रहा है। पन्ना जिले के आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर द्वारा अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है।…
भोपाल। 20 दिनों से कूनो नेशनल पार्क से गायब मादा चीता निर्वा की तलाश के लिए वन विभाग निजी हेलीकाप्टर की मदद ले सकता है।गुरुवार को दिल्ली में चीता परियोजना संचालन समिति की बैठक प्रस्तावित है़ जिसमें हेलीकाप्टर की सेवा लेने का निर्णय लिया जा सकता है। वहीं खुले जंगल से पकड़कर बाड़ों में रखे गए चीतों के स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश के वन अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।मादा चीता निर्वा की लोकेशन 21 जुलाई से चीता निगरानी दल को नहीं मिली है। उसकी गर्दन पर बंधी कालर आइडी काम…
विदिशा । जिले के लटेरी थाना परिसर में बुधवार को दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। देखते ही देखते आसपास के बाजार बंद हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को काबू करने की कोशिश की। विवाद बढ़ता देख आसपास के थानों से भी पुलिस बल भी बुलाया गया। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। इसके बाद एक पक्ष ने सिरोंज चौराहे पर चक्काजाम लगा दिया। हालांकि प्रशासन की समझाइश देने के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया।दरअसल, जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर लटेरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुरा में भील और यादव…
भोपाल। चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में डकैत रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस जॉइन की।मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जहां मेरा प्रचार होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी। पहले अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई थी, आज अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे।’उन्होंने कहा, ‘अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो मैं…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा में हनुमंत कथा कराने को ‘चुनावी भक्ति’ बताने का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया के जरिए जवाब दिया। कमल नाथ ने कहा कि शिवराज जी, जीवन में जो इंसान जैसा होता है, वो वैसी ही दृष्टि से बाहरी दुनिया को देख पाता है। मेरी हनुमान भक्ति पर विचार करने के स्थान पर आप मध्य प्रदेश की जन-भक्ति पर विचार कीजिए, जो आपका संवैधानिक उत्तरदायित्व है और जन उपयोगी है।उन्होंने शिवराज को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि निश्चित ही आप चुनावी भक्त होंगे, इसीलिए आप दूसरों में…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों में जन्मजात हृदय विकार का उपचार माता-पिता सरलता से करा सकें और विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध हों, इसी उद्देश्य से प्रशांति मेडिकल सर्विस एवं रिसर्च फाउंडेशन के साथ एम.ओ.यू. किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व में फाउंडेशन और राज्य शासन की ओर से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मध्य हुए एम.ओ.यू. के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान,…
