Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने ले लिए सख्त कदम उठाते हुए अभिभावकों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है। इसे लेकर पहले तो आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि अब प्राइवेट स्कूल किसी भी निर्धारित दुकान से ही किताबें, यूनिफॉर्म और बाकी टीचिंग मटेरियल खरीदने के लिए पैरेंट्स पर दबाव नहीं बनाएंगे। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग के साथ ही राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों का प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और आदेश की अनदेखी करने वाले के खिलाफ एक्शन…

Read More

भोपाल। इण्डिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का पर्चा निरस्त होने के बाद पूर्व आईएएस व खजुराहो लोकसभा से ऑल इण्डिया फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रत्याशी राजाभैया प्रजापति को कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन की तरफ से समर्थन दिया जा सकता है। लेकिन इस बीच प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उन पर पर्चा वापस लेने हेतु दवाब बनाया जा रहा है । इस संबंध में उन्होंने निर्वाचन आयोग को शिकायत भी की है। प्रजापति ने आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि मैंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा गठित उम्मीदवार के रूप में अपने दो नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर 08…

Read More

नई दिल्ली। सतना जिले के मैहर के राजनगर में स्थित केजेएस सीमेंट कंपनी के एमडी और उद्योगपति पवन अहलूवालिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अहलूवालिया और उनकी पत्नी समेत कंपनी के कई अन्य वर्तमान एवं पूर्व डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।असल में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पवन कुमार अहलूवालिया , उनकी पत्नी इंदु अहलूवालिया, संजीव भल्ला सहित केजेएस सीमेंट (आई) लिमिटेड के निदेशकों और पूर्व निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और अन्य, जालसाजी, धोखाधड़ी, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के संज्ञेय अपराधों…

Read More

 भोपाल। भोपाल के शंकर नगर इलाके में सरकारी जमीन पर शनिवार सुबह कुछ लोगों ने बांस-बल्ली लगा दिए। वे रहने के लिए झुग्गियां बना रहे थे। इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम के पास अवैध कब्जे की शिकायत पहुंची। लिहाजा, पुलिस के साये में निगम और प्रशासन के अफसरों ने कार्रवाई की और बांस-बल्ली हटा दिए। इस दौरान अफसरों और लोगों के बीच नोंकझोक भी हुईं।वार्ड-76 स्थित शंकर नगर में उडिय़ा बस्ती है। जहां पर नगर निगम की सरकारी जमीन है। इस पर शनिवार को बांस-बल्ली लगाकर कब्जा करने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। अतिक्रमण प्रभारी…

Read More

INDIA: गठबंधन के मप्र के प्रमुख नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता … मिलकर बीजेपी के मनसूबों को ध्वस्त करेंगे

Read More

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्रीय बैंक के कुछ नियमों के उल्लंघन के मामने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ओर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर एक्शन लिया है। आरबीआई ने नियमों का उल्लघंन करने पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर एक करोड़ रुपए और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर 49.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।इस बारे में खुद आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में बताया। आरबीआई ने कहा कि कहा कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ये जुर्माना ‘Loans and Advances – Statutory and Other Restrictions’ के कुछ निर्देशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है। वहीं एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस…

Read More

जबलपुर । हाईकोर्ट में अलग-अलग भर्तियों के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। 87-13% फार्मूले के कारण प्रदेश में 13 फीसदी पदों को होल्ड कर भर्ती की जा रही है।यह परंपरा एमपीपीएससी से शुरु हुई। लोक सेवा आयोग (MPPSC) में लागू 87% और 13% के फार्मूले को चुनौती देने वाली याचिका में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जबलपुर ने सरकार और MPPSC से जवाब तलब किया है। इन्हें हाईकोर्ट को ये बताना है कि किस आधार पर 13% पदों को होल्ड कर भर्ती की गई है। वहीं ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर भी गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई…

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बाकी बची 3 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है।खंडवा में नरेंद्र पटेल का भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल से मुकाबला है। कांग्रेस ने मुरैना में भाजपा के शिवमंगल सिंह के सामने सत्यपाल सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है। वहीं, ग्वालियर में भाजपा के भारत सिंह कुशवाह के सामने प्रतीक पाठक को टिकट दिया है।कांग्रेस ने अब तक मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से…

Read More

भोपाल। अंततः कमलनाथ के खास और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने बीजेपी जॉइन कर ली है। उन्होंने शुक्रवार रात को भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दीपक सक्सेना ने कमलनाथ के लिए छिंदवाड़ा सीट छोड़ी थी, लेकिन बदले में सरकार बनने के बाद भी कमलनाथ ने उन्हें कोई सम्मानजनक पद नहीं दिया था। दीपक सक्सेना ने कहा कि भाजपा की नीतियां, मोदी जी का काम, अमित शाह और मोहन यादव के काम, भाजपा जो विकास कर रही है, उससे प्रभावित होकर बीजेपी…

Read More

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में खराब शुरुआत के बीच हार्दिक पांड्या को शुक्रवार को गुजरात के प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे। हार्दिक के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा करने का वीडियो सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा साझा किया गया है। हार्दिक की मुंबई इंडियंस एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद एक छोटे ब्रेक पर है। उसका अगला मैच सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से है। वीडियो में हार्दिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। हार्दिक से पहले भी कई क्रिकेटर्स भगवान के शरण में पहुंच चुके हैं। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव कई बार मंदिर…

Read More