Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। मध्य प्रदेश की इस समय बड़ी राजनीतिक खबर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची है. चुनाव से काफी पहले ही बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी कर दी. उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद इससे जुड़े कई रोचक किस्से और कहानियां भी सामने आ रही हैं. इसमें एक नाम तो ऐसा है,जो टिकिट मिलने के बाद बीजेपी दफ्तर में सदस्यता लेने पहुंचा. इसी तरह एक उम्मीदवार ने अपनी सीट को लेकर संतुष्ट नही हैं। बीजेपी ने मंडला की बिछिया विधानसभा सीट से डॉ. विजय आनंद मरावी को अपना उम्मीदवार बनाया…

Read More

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस एकदम से अपनी रणनीतिक तैयारियों के लिहाज से आक्रामक हो गई है। पार्टी के भीतर सभी कील कांटे दुरुस्त करने के साथ-साथ आला कमान ने अब अपने उन आक्रामक नेताओं को भी आगे करना शुरू कर दिया है जिसके माध्यम से पार्टी एक बड़ा संदेश देने की तैयारी कर रही है। यह संदेश न सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती से सियासी मैदान में डटने का है बल्कि विपक्षी दलों के गठबंधन के नेताओं को भी अपनी मजबूत तैयारी के लिए भी है। पार्टी ने इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अपने दलित अध्यक्ष…

Read More

भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज का डीन डॉ. सलील भार्गव को बनाया गया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव केके दुबे ने आदेश जारी कर दिया है। डॉ. अरविंद राय को डीन के पद से मुक्त कर डॉ. सलील को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव केके दुबे ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। बता दें डॉ. अरविंद राय को जीएमसी के डीन का प्रभार 10 नंवबर 2021 को सौंपा गया था। अब सरकार ने उनक जगह इंदौर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर…

Read More

भोपाल। बीजेपी द्वारा आज घोषित उनतालीस हारी हुई सीटों में भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट शामिल नहीं है। सूत्र बताते हैं कि हुजूर को लेकर चल रही रस्साकसी के चलते इस सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया।जानकार सूत्र बताते हैं कि हुजूर से भले ही रामेश्वर शर्मा जीते हुए विधायक हैं, इस हिसाब से उनका दावा ही।मजबूत है, लेकिन यहां से बीजेपी के महामंत्री भगवान दास सबनानी टिकट मांग रहे हैं। वैसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की नजर भी इस विधानसभा सीट पर है, लेकिन शायद हाई कमान वीडी शर्मा को विधानसभा में उतरने तैयार नहीं है। फिर…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में 50 फीसदी कमीशन मांगने का एक और लेटर सामने आया है। इस बार रीवा के पेटी कॉन्ट्रैक्टर संगठन ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। 14 अगस्त को लिखा गया पत्र अब सामने आया है। इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं को 50% कमीशन के सबूत चाहिए थे। आप लोगों के डर से ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने नहीं आया था, लेकिन पीयूष पांडेय किसी भी मंच पर 50% कमीशन के आरोपों पर…

Read More

भोपाल। रायसेन जिला मुख्यालय के होमगार्ड मैदान में चल रहे स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी का स्वास्थ बिगड़ गया। मैदान में परेड चल रही थी, वे मंच पर खड़े थे इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गए। वे तुरंत कुर्सी पर बैठे जहां वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत रायसेन के जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे बेहतर इलाज कराने भोपाल चले गए। उधर नए जिले मऊगंज में ध्वजारोहण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम बेहोश हो गए। स्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आएस्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आए…

Read More

पिछले साल अपने घर, यानी भारत माता के आंगन में, मैं एक सौ पैंतालीस दिन तक पैदल चला। समुद्र तट से मैंने शुरुआत की और धूल, धूप, बारिश से होकर गुजरा। जंगलों, चारागाहों, शहरों, खेतों, गांवों, नदियों और पहाड़ों से होते हुए मैं महबूब कश्मीर की नर्म बर्फ तक पहुंचा।रास्ते में अनेक लोगों ने मुझसे पूछा: ये आप क्यों कर रहे हैं? आज भी कई लोग मुझसे यात्रा के लक्ष्य के बारे में पूछते हैं। आप क्या खोज रहे थे? आपको क्या मिला? असल में, मैं उस चीज को समझना चाहता था जो मेरे दिल के इतने करीब है, जिसने…

Read More

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा, ‘2047 में देश जब स्वतंत्रता के 100 साल का जश्न मनाए तो हमारे देश का तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान के साथ लहराए। इसके लिए आने वाले 5 साल को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और दावा किया कि लाल किले पर 2024 में वे ही तिरंगा फहराएंगे।’PM ने अपनी स्पीच की शुरुआत परिवारजन से तो की, लेकिन उन्होंने परिवारवाद के जिक्र के साथ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को भी लपेट लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले पर अगली बार फिर तिरंगा फहराऊंगा वाले बयान पर राजनीति शुरू हो…

Read More

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्‍य प्रदेश सरकार ने पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगातें दी हैं। उन्हें अब 18 रुपये प्रतिमाह साइिकल भत्ते की जगह हर माह 15 लीटर पेट्रोल के लिए राशि दी जाएगी।यह सुविधा पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक को मिलेगी। इसके अलावा आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अराजपत्रित अधिकारियों को पौष्टिक आहार भत्ता प्रतिमाह 650 रुपये की जगह एक हजार रुपये दिया जाएगा।मुख्यमंत्री श‍िवराज ने की थी घोषणामुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अपने आवास पर हुए पुलिस परिवार समागम में पुलिसकर्मियों के हित में कई घोषणाएं की…

Read More

भोपाल। गांधी नगर में स्थित चिल्ड्रन होप इंडिया (सीएचआई) गर्ल्स स्कूल में सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक 9वीं क्लास की छात्राएं खांसने लगीं। खांसी नहीं रुकने पर क्लास रूम को खाली कराया। 25 से 30 स्टूडेंट्स में से ज्यादातर बच्चों को विजयश्री हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल अब सभी की स्थिति सामान्य है।स्कूल की प्राचार्य प्रिया जैन शर्मा के मुताबिक, सोमवार सुबह स्कूल की बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर 16 में क्लास चल रही थी। तभी स्टूडेंट्स ने खांसना शुरू कर दिया। 23 बच्चियों की तबीयत खराब हुई थी। हालांकि अस्पताल के डॉक्टर एसके शुक्ला का कहना है…

Read More