यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE) क्रैक करने के लिए फोकस, खूब सारा धैर्य और कठिन मेहनत की जरूरत होती है. तीन स्तर का यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने वालों की आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसे पदों पर नियुक्तियां होती हैं. यह एग्जाम क्लीयर करना लाखों युवाओं का सपना होता है. लेकिन यूपीएससी एग्जाम के जरिए हर साल करीब 1000 पदों पर ही भर्ती होती है. हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसे मिडिल क्लास लड़के के संघर्ष की कहानी, जो पहले इंजीनियर बना, फिर एक्साइज इंस्पेक्टर और आखिरकार यूपीएससी क्लीयर करके उसने अपनी मंजिल हासिल की।आईएएस अधिकारी अंशुल कुमार…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक सीएम हाउस कार्यालय समत्व भवन में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। कैबिनेट में आज जिला पंचायत व जनपद सदस्यों का मानदेय बढाने को मंजूरी दी गई। अब जिला पंचायतों को 4500 रुपये मासिक से बढ़कर 13 हजार रुपये मिलेंगे। इससे 771 से अधिक सदस्यों को मिलेगा फायदा। शासकीय खजाने पर इससे 8 करोड़ 3 लाख का आयगा अतिरिक्त भार। कैबिनेट बैठक में सात नए शासकीय महाविद्यालय खोलने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।कैबिनेट बैठक में सीखो कमाओ योजना पर भी मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री आज…
बस ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ एमपी के प्रतिनिधिमंडल ने की परिवहन मंत्री से मुलाकातभोपाल। प्रदेश में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को प्रोत्साहित करने तथा ऑल इंडिया परमिट की टूरिस्ट बसों के मध्यप्रदेश में पंजीयन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों के परमिट तथा ट्रकों के पंजीयन में लगने वाले टैक्स में बड़ी राहत प्रदान करते हुए एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है । शनिवार को भोपाल स्थित निवास पर मिलने आए बस ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ एम.पी. के प्रतिनिधिमंडल को परिवहन विभाग द्वारा लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय से परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अवगत कराया ।…
भोपाल। चीतों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पूर्व दस्यु रमेश सिंह सिकरवार ने चीता मित्र का पद छोड़ दिया है। रमेश सिंह ने कूनो में चीतों की मौत को लेकर अफसरों पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। रमेश सिंह का कहना है कि वे कूनो नेशनल पार्क में एक के बाद एक करके लगातार हो रही चीतों की मौत से आहत हैं। इसे लेकर उन्होंने पद छोड़ा है।श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा के लिए सितंबर 2022 में 90 गांवों के 457 लोगों को चीता मित्र बनाए थे। इनमें से सबसे बड़ा नाम रमेश सिकरवार…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस में बयानों की होड़ लग गई है. मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा है कि अगर राहुल गांधी मणिपुर से चुनाव लड़ते हैं तो ऐतिहासिक जीत होगी. इसके पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी राहुल गांधी के एक बार फिर अमेठी से लड़ने की बात कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता 2019 की गलती 2024 में सुधारेगी।अब कांग्रेस के दावों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता आरपी सिंह ने चैलेंज कर दिया कि अगर राहुल गांधी की जमानत बच…
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दागी नेताओं के बीजेपी ज्वाईन करने को लेकर बयान दिया. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘राजनीति मजबूरियों, सीमाओं और विरोधाभास का खेल है, अभी से नहीं बहुत शुरुआत से लोग एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आते जाते रहते हैं’।उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में हमेशा से ही संख्याबल प्रधान रहा है. इसलिए चुनाव में जीतने की राजनीति बहुत जरूरी होती है. जो जीतता है वही सिकंदर होता है, तो कभी न कभी गठबंधन करना पड़ता है, अपनी ताकत बढ़ाने के लिए समझौते करने पड़ते हैं. हम भी अपने गठबंधन की…
भोपाल। एक और वायरल लेटर से मध्यप्रदेश में फिर हड़कंप मच गया है। ग्वालियर और रीवा के पेटी कांट्रेक्टर के 50% कमीशन को लेकर लिखे गए पत्र के बाद अब सागर के प्रोफ़ेसर का पत्र वायरल हुआ है, जिसमे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपनी पीड़ा जाहिर की गई है।इस पत्र के अनुसार उनसे नामांतरण के दस दस हजार रुपए दो बार लिए गए। एक लाख डायवर्सन के उन्हें देने पड़े, जिसमे पचास हजार रेडक्रॉस की रसीद बनाई गई। एक लाख दस हजार रुपए नक्शा पास कराने के मांगे जा रहे हैं। वैसे जो रेट प्रोफेसर…
भोपाल। पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को हटाने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव की वजह से आगामी समय में प्रदेश के चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा है कि एनजीटी की बैंच ने प्रदेश सरकार के सिस्टम को ही अक्षम बताया है। मुख्य सचिव के द्वारा बिना पढ़े लिखे ही बैंच में शासन का पक्ष रखना बताया है और पांच लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है।…
भोपाल। छिंदवाड़ा में प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ऐलान किया है कि छिंदवाड़ा में बीजेपी सभी सात विधानसभा सीटों के साथ-साथ लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी. बीजेपी की जीत का दावा करते हुए प्रभारी मंत्री कमल पटेल शब्दो की मर्यादा लांघ गए. उन्होंने कहा कि कमलनाथ को इस बार अनाथ कर पूरे खानदान को अनाथ कर देंगे। वहां पांढुरना के घोषित प्रत्याशी के विरोध में नारेबाजी भी की गई। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे.पांढुरना में कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचे कमल पटेल के सामने कार्यकर्ताओ ने बाहरी प्रत्याशी नहीं…
भोपाल। सौसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय चौरे ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली थी । उसे समय यह संभावना जताई जा रही थी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अजय चौरे को भाजपा सांसद विधानसभा से टिकट दे सकती है लेकिन गुरुवार को जारी हुई भाजपा उम्मीदवारों की सूची के बाद इस अटकल पर विराम लग गया। बताया जा रहा है कि अजय चौधरी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक है ऐसे में कमलनाथ के घर में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक को टिकट नहीं दिला…
