Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण की शुरुआत करते हुए कहा, ‘यह योजना हमने 2017 में शुरू की। तब भोजन की थाली 10 रुपए में देते थे। अब दाम 15 रुपए करना चाहिए थे, लेकिन भाजपा सरकार है, इसीलिए हम दाम 5 रुपए कर रहे हैं।भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को सीएम ने कहा, आज से 66 दीनदयाल रसोई और शुरू हो जाएंगी। जहां मजदूर होंगे, वहां रसोई ले जाएंगे, इसके लिए चलती – फिरती यानी चलित रसोई की शुरुआत करेंगे। 20000 से अधिक की आबादी वाली नगर पंचायत में दीनदयाल…

Read More

इंदौर । सीबीआई की विशेष अदालत ने शासन को 16 करोड़ से अधिक की राजस्व हानि पहुंचाने का दोषी मानते हुए सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम इंदौर के तीन अधिकारियों को चार – चार वर्ष के कारावास और दस-दस हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में पाया गया था कि कंपनी ने करोड़ों का निर्मित कॉटन विदेश में निर्यात दर्शाकर कर स्थानीय बाजार में बगैर कर चुकाए विक्रय किया। इन तीनों निरीक्षक ने अपने निगरानी कर्तव्यों का पालन नहीं करते हुए इसे रोकने की जगह आपराधिक षडयंत्र, दुराचार, अवैधानिक लाभ अर्जित किया था।2003 से 2006 तक इंदौर में पदस्थ…

Read More

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे केन्द्र सरकार द्वारा प्याज के निर्यात शुल्क में 40 प्रतिशत की बेतहाशा वृद्धि को कम करते हुए किसानों को राहत प्रदान करने हेतु संबंधित को समुचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।

Read More

मुम्बई। विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया। बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी।विपक्ष की मीटिंग खत्म होने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें लालू प्रसाद यादव ने कहा- हमने संकल्प लिया है कि मोदी जी को हराकर ही दम लेंगे।बैठक में 3 प्रस्ताव पास किए गएहम अगले…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश के डिंडौरी में बांध निर्माण को लेकर लोगों ने लामबंद होकर विरोध जताया। आक्रोशित लोगों ने जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। बताया जा रहा है कि बांध बनने से 52 गांव के हजारों लोग विस्थापित होंगे। मौजूद लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रदर्शनकारियों ने खरी-खोटी सुनाई।बांध बनने से प्रभावित सैंकड़ों ग्रामीणों ने आज जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। बांध निर्माण के खिलाफ चक्काजाम करते हुए ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके चलते हाईवे पर घंटों तक आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। राघोपुर और मरवारी ग्राम के बीच नर्मदा नदी पर…

Read More

मुंबई। राहुल गांधी ने पिछले साल जिस भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत की थी अब उसी यात्रा से विपक्षी दलों के गठबंधन के समूह INDIA का पूरा रोड मैप तैयार किया जा रहा है। मुंबई में आयोजित हुई गठबंधन की बैठक में इसका पूरा प्रतिबिंब भी साफ तौर पर देखा गया।राहुल गांधी ने पिछले साल जिस भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत की थी अब उसी यात्रा से विपक्षी दलों के गठबंधन के समूह INDIA का पूरा रोड मैप तैयार किया जा रहा है। मुंबई में आयोजित हुई गठबंधन की बैठक में इसका पूरा प्रतिबिंब भी साफ तौर पर देखा गया। सियासी जानकारों…

Read More

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया दो दिवसीय बी-20 इंटरनेशनल एयरोस्पेस कांफ्रेंस का उद्घाटन, निवेशकों को, ‘मेक इन एमपी’ का किया आह्वानग्वालियर। विमानन उद्योग में संभावना एवं निवेश प्रोत्साहन के उद्देश्य से दो दिवसीय बी-20 इंटरनेशनल एयरोस्पेस कांफ्रेंस का शुक्रवार को ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर स्थित होटल रेडीसन में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन किया। देश-विदेश के विमानन प्रतिनिधियों, विशिष्ट अतिथियों, उद्योगपतियों और मंत्रियों की मौजूदगी में कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने एरोस्पेस के उत्पादन व उद्योग संभावनाओं को लेकर मेक इन एमपी का आह्वान किया।यह बी- 20 इंटरनेशनल एयरोस्पेस कांफ्रेंस…

Read More

भोपाल। राजधानी के सेवनिया गोंड इलाके में क्वालिटी बिल्डर्स की जमीन को ग्रीन बेल्ट से बाहर रखा गया है और आवासीय घोषित कर दिया गया है। इसमें प्रदेश की मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की भूमिका बताई जा रही है।  राजधानी के मंत्रालय सहित राजनीतिक गलियारों में एक नाम की विशेष चर्चा है। वो नाम है राजेश शर्मा। वैसे तो शहर में कई राजेश शर्मा हैं। राजनीति में भी और प्रशासन में भी। लेकिन एक राजेश शर्मा हैं, जिन्हे मुख्य सचिव का खास बताया जा रहा है। इन्हें सेवनिया गोंड में प्लॉट की अनुमति मिल गई। भोपाल के कमला पार्क…

Read More

नर्मदापुरम। भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार के पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने दिया भाजपा की प्राथमिकता से इस्तीफा। पत्रकार वार्ता में बोले भाजपा को सत्ता में आने से रोकना हमारी मंशा। कांग्रेस से चर्चा हुई थी मगर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस में अगर हमारे नाम पर सहमति नही बनेगी तो फिर हम भी वहां नहीं जायेंगे। कांग्रेस भी किसी गलतफहमी में ना रहे क्योंकि बिना एकजुटता के उनकी राह भी आसान नहीं होगी।

Read More

आषाढ़ तो ठीक रहा, लेकिन सावन-भादों की झड़ी इस बार देखने को नहीं मिली। शुरू में तो ऐसा लग रहा था, मानो मानसून पूरी तरह से मेहरबान है, पर वर्षाकाल के प्रिय महीने सावन और भाद्रपद में मानसून रूठ ही गया। देश के हृदय प्रदेश के हालात कुछ अच्छे नहीं हैं। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित 45 जिलों में मानसून इस बार उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। अगस्त महीने में इन जिलों में 12 प्रतिशत से लेकर 94 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है, जबकि प्रदेश में अगस्त महीने में ही कोटे की 40 प्रतिशत तक बारिश…

Read More