भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में भोपाल स्थित पीपुल्स ग्रुप और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। ईडी ने आठ लाख रुपये नगद और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जो ग्रुप के कुछ डायरेक्टरों के खिलाफ हैं। ईडी ने बयान जारी कर कहा है कि यह सर्च सोमवार को भोपाल में कई स्थानों पर की। जिन जगहों पर छापा मारा गया है, उनमें पीपुल्स ग्रुप के साथ ही उससे जुड़े प्रतिष्ठान, जैसे- सार्वजनिक जनकल्याण पारमार्थिक न्यास, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, सार्क्स मेटल प्रा.लि. और उनके डायरेक्टर रोहित पंडित, मयंक विश्नोई और अन्य शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने ₹50 लाख की रिश्वतखोरी के मामले में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केबी सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक केबी सिंह के अलावा अन्य चार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।दिल्ली, नोएडा, विशाखापत्तनम में CBI गिरफ्तार एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और अन्य लोगों के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। CBI का आरोप है कि केबी सिंह ने सरकारी कंपनी गेल के पाइपलाइन प्रोजेक्ट में फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।गेल के शेयर में 0.77% की रही तेजीगेल…
मंडला। आज दावे से कहने आया हूं। बंटाढार जी, दिग्विजय जी, कमलनाथ जी, करप्शन नाथ जी आप सुन लो, जब यात्रा खत्म होगी, तब 150 सीटों के साथ मप्र में भाजपा सरकार बनाएगी। ये है केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मंडला में दिए भाषण की लाइनें। अमित शाह ने यहां बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। अमित शाह ने आदिवासी जननायकों और नर्मदा को प्रणाम किया। बोले- मेरे हृदय के करीब रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों को नमस्कार। मां नर्मदा को प्रणाम। जिस प्रदेश से मैं आता हूं, वहां नर्मदा न पहुंचे तो हम गुजरात वाले कैसे जी सकते,…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरसी) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने उन पर सोने के सिक्कों जैसे उपहारों के वितरण के लिए अत्यधिक कीमतों पर खरीदने का आरोप लगाया है।अधिकारियों ने बताया कि मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदोन्नत होने से पहले बनर्जी 2019 में पीएसयू के प्रबंध निदेशक बने थे। पिछले साल कथित वित्तीय कदाचार और पद के दुरुपयोग के लिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मंजूरी के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में चुनाव को लेकर कई समितियों का गठन किया है। इन समितियों के प्रभारियों की सूची आज शाम जारी की गई है।
भोपाल । जिस PHE राज्य मंत्री के अंडर में हजारों करोड़ की लागत से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने बजट दे रखा है, उनके ही गांव में पीने का पानी नही है। यानी दीया तले अंधेरा है. ।प्रदेश के पीएचई राज्य मंत्री राव बृजेंद्र सिंह यादव के खुद के गांव में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं. उनके घर के सामने लोगों को सिर पर रखकर पानी ढोना पड़ रहा है. केंद्र सरकार की मंशा थी कि हर घर तक पानी पहुंचे. लेकिन खुद मंत्री जी के गांव में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।…
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 में भले ही कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद रोजगार जाने या फिर फिर वेतन में कटौती के चलते लोगों की आय घटी हो. लेकिन इसी अवधि के दौरान देश के 8 प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों की संपत्ति में जोरदार उछाल देखने को मिली है. 2020-21 में इन 8 राजनीतिक दलों की संपत्ति 7297.618 करोड़ रुपये थी जो अगले ही वर्ष 2021-22 में बढ़कर 8829.158 करोड़ रुपये पर जा पहुंची. यानि केवल एक वर्ष में इन दलों की संपत्ति में 21 फीसदी के करीब बढ़ गई।एडीआर ने जारी की रिपोर्ट चुनाव सुधारों को…
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस इलेक्शन कमेटी का गठन किया है। 16 सदस्यीय समिति में मध्यप्रदेश से आदिवासी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिश्र, उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, के जॉर्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमि याग्निक पीएल पुनिया भी के वेणुगोपाल को शामिल समिति में शामिल हैं।ओमकार मरकाम राहुल गांधी की टीम के सदस्य हैं। वे मूलतः पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के साथी रहे हैं।
भोपाल। विंध्य क्षेत्र में सीधी पेशाब कांड के बाद ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा की कमान मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने संभाल रखी है। वे विंध्य क्षेत्र की 30 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर अपनी यात्रा लेकर जा रहे हैं। पहली जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह का कार्यक्रम बदलकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लाया गया। अब इस यात्रा को नरोत्तम मिश्र आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को नरोत्तम मिश्रा की यह यात्रा सतना शहर में रोड शो कर रही है।विंध्य क्षेत्र के सीधी में हुए पेशाब कांड…
जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लाचिंग और लैंडिंग हो रही है, वहां कांग्रेस का ‘राहुल यान’ पिछले बीस साल से लांच नहीं हो पा रहा है।रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों और सेना की क्षमताओं, प्रतिभा पर कभी किसी को संदेह नहीं रहा। मैं मानता हूं कि 1998 में जो छलांग भारत ने परमाणु परीक्षण करके लगाई थी उसी तरह की लंबी छलांग 23 अगस्त 2023 को मिशन…
