भोपाल। कांग्रेस के मध्य प्रदेश से उम्मीदवारों की सूची अभी तक फाइनल नहीं हुई है, पर सोशल मीडिया पर कई सूचियां चल रही हैं। कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख केके मिश्रा ने कहा है कि अभी तक कोई सूची जारी नही हुई है। जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों के नाम फाइनल माने जा रहे हैं, उनमें ये नाम शामिल हैं.. लेकिन ये अधिकृत नही है।Dr. Govind Singh – Lahar Bala Bachchan l – Rajnagar Omkar Singh Markam – Dindori Umang Singar Gandhwani Sajjan Singh Verma – Sonkach Vijayalakshmi Sadho – MaheshwarPriyavrat Singh– Khilchipur Jaivardhan Singh – Raghogarh Jeetu Patwari– Rau Sachin Yadav– Kasrawad Kamleshwar Patel – Singhawa Congress Hukum…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा है कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अगला चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर जिले में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल पांच साल का ब्रेक लिया क्योंकि वह लंबे समय काम कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने (पिछली बार) चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था क्योंकि मैं लंबे समय से काम कर रही थी। मैंने पांच साल के लिए ब्रेक लेने के बारे में सोचा। लोगों ने सोचा कि मैंने…
गोरखपुर। जेम पोर्टल से पंजीकरण निरस्त कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से घिरे प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को पूरी तैयारी के साथ पकड़ा गया। दो दिन तक सीबीआई की एसीबी टीम ने गोपनीय ढंग से जांच की। जांच में पुष्टि के बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई। गोरखपुर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मैनेजर केसी जोशी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। जो 1988 बैच के आईएसएसएस अधिकारी हैं। उन्हें 3 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान उनके पास से 2.61 करोड़ रुपये मिले हैं। गोरखपुर के…
भोपाल। विधानसभा चुनाव के पहले राजधानी में पोस्टर वार फिर तेज होता दिख रहा है। करीब डेढ़ महीने पहले शहर में ‘50% कमीशनखोरी’ के पोस्टर लगे थे। अब शहर में ‘करप्शन का हैवान’ नाम के पोस्टर लगे हैं। फिल्म ‘जवान’ के पोस्टर के जैसे ये पोस्टर बनाएं गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से पूर्व सीएम कमलनाथ को घेरा गया है। अभी तक किसी ने इन पोस्टरों को लगवाने की जिम्मेदारी नहीं ली है।इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की फोटो को जवान फिल्म के मुख्य किरदार के जैसा ए़़डिट करके लगाया गया है। साथ ही पोस्टर में ‘करप्शन का…
नई दिल्ली। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज दूसरे दिन दिल्ली में शुरू हो चुकी है। बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को साढ़े चार घंटे चली बैठक में 100 सीट पर चर्चा की गई। टिकट के क्राइटेरिया को लेकर भी कमेटी के सदस्यों ने बात की।प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, अभी हमने 100 सीट पर नामों को लेकर चर्चा की है। कोई नाम फाइनल नहीं किया है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया, 150 सीट पर चर्चा की गई। अंतिम फैसला…
खंडवा । खंडवा में वन विभाग की स्थापना शाखा के बाबू और सहायक को 12 लाख 49 हजार के गबन के मामले में सस्पेंड कर दिया है। मामले की पड़ताल करने इंदौर से ट्रेजरी टीम मंगलवार को सामान्य वन मंडल के दफ्तर पहुंची। जांच में खुलासा हुआ कि रिटायर्ड वनकर्मियों के नाम के सामने बाबू ने खुद का बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड डाल दिया था। जब हेड ऑफिस से रिटायर्ड वनकर्मियों के एरियर व पेंशन का रुपया डाला तो सीधे बाबू के खाते में ट्रांसफर हुए। ऑडिट में दोनों बाबूओं की करतूत उजागर हुई। डीएफओ ने गबन किए…
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा ग्राम में बुधवार की सुबह गांव में पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों समाज के लोगों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। एसपी ने पांच लोगों की मौत की…
दमोह। यहां एक आरटीआई कार्यकर्ता ने कलेक्टर ऑफिस परिसर में खुद पर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। दरअसल, संजय चौबे नाम के आरटीआई कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकरियों से अपने द्वारा की जा रही शिकायतों के निराकरण और उन्हें मिल रही धमकियों को लेकर बात करना चाह रहे थे लेकिन कलेक्टर सहित तमाम अधिकरियों ने उनसे मिलना नहीं चाहा। फिर क्या था आरटीआई कार्यकर्ता ने हंगामा खड़ा कर दिया।चीखते पुकारते संजय चौबे ने सरकारी तंत्र की हकीकत बयान करना शुरू कर दिया। चौबे ने लोगों को बताया कि दमोह की जिला पंचायत में जमकर…
जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को रिश्वत मामले में दो कार्रवाही की। अधारताल में BLO को पकड़ने के बाद सिहोरा परियोजना अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। परियोजना अधिकारी इन्द्र कुमार साहू आंगनवाड़ी सहायिका के पद के चयन एवं नियुक्ति को लेकर एक महिला से रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।सिहोरा तहसील के गुरजी ग्राम में रहने वाली अनन बाई कोल की नियुक्ति आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर हुआ था। नियुक्ति के लिए महिला एवं बाल…
भोपाल। संगठित और अनुशासित मानी जाने वाली बीजेपी में जहां संगठन बिखरता दिखने लगा है वहीं अनुशासन भी छिन्न भिन्न होता दिख रहा है। मध्य प्रदेश की राजनीति में पिछले दिनों की कुछ घटनाओं पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि बीजेपी में अब एंटीइनकंबेंसी जोरों पर है। पार्टी में सबसे ज्यादा फूट ग्वालियर चंबल क्षेत्र में दिखाई दे रही है। इसका कारण यहां पर दो ध्रुवों का मिलन बताया जा रहा है। कद्दावर नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच एक बार फिर मनमुटाव की खबरें हैं। विगत दिनों ग्वालियर की…
