Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Bhopal। राजधानी भोपाल के मालवीय नगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट मीडिया स्टेशन का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री पत्रकारों को कई सौगातें दी। साथ ही कहा कि पत्रकारों में लिखने की हिम्मत और सुनने का संस्कार होना चाहिए। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट मीडिया सेंटर का भूमिपूजन किया। हालांकि पत्रकार भवन का मामला अभी हाई कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट के नोटिस पर सरकार ने कोई।जवाब नही दिया है।  भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से पत्रकारों को बुलाया गया था। सीएम ने कहा कि पत्रकारों में लिखने की हिम्मत और सुनने…

Read More

भोपाल। ऐसा लगता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत जल्दी में हैं। आज उन्होंने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और आठ किलोमीटर तक सफर भी किया, लेकिन मजे की बात ये है कि में आम लोग सफर अभी नहीं कर पाएंगे। जनता को ये सुविधा संभवतः जून तक  मुहैया हो पाएगी। मेट्रो ने 20 मिनट 10 सेकंड में 4 किमी का सफर तय किया। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो ट्रैक पर चली। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ‘ओके’ के बाद अगले साल मई-जून…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नसीहत देते हुए कहा है कि किसी भी मामले में बदला लेने जैसी कार्रवाई ना की जाए। कोर्ट ने सख्त होते हुए कहा कि जांच की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट रीयल एस्टेट ग्रुप M3M के डायरेक्टरों की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। जस्टिस एएस बोपन्ना और संजय कुमार की बेंच ने ईडी को लेकर यह बड़ी बात कही है।बता दें कि रियल एस्टेट कंपनी के दो डायरेक्टरों पंकज और बसंत बंसल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में 14 जून को पूछताछ के लिए…

Read More

Bhopal। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन केन्द्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को प्रत्याशी बनाया है। बडे़ नेताओं को चुनाव लड़ाने पर कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली बीजेपी को चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे, इसलिए केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव में उतारना पड़ा है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल खुल कर बात करते हैं।  केन्द्र की राजनीति से अचानक विधानसभा का प्रत्याशी बना देना, कैसा अनुभव कर रहे हैं?पटेल- मैं तो गौरवान्वित महसूस करता हूं। पार्टी…

Read More

भोपाल। उमा भारती ने सोमवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान आरक्षण का खुलकर समर्थन किया. पिछड़ा वर्ग के एक कार्यक्रम में कहा कि ओबीसी को सरकारी नौकरी में 27% आरक्षण मिलना चाहिए। एससी-एसटी के अलावा गरीब सवर्णों का भी आरक्षण होना चाहिए. यह व्यवस्था सिर्फ तब बदले जब एसटी-एससी खुद बोले कि उन्हें आरक्षण नहीं चाहिए।मध्य प्रदेश में चुनावी साल के दौरान ‘माई का लाल’ का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है. शिवराज सिंह चौहान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यह नारा छेड़ा है. सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उमा भारती ने मंच…

Read More

भोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि ‘‘हो पांव में जिसके ताकत वो चल के रहता है, दुश्मन लाख गिराये संभल के रहता है। होे जिस चराग में शिद्दत लाख जलाने की, हवायें, लाख बुझाये वो चल के रहता है।’’उन्होंने कहा कि मैं शिवराज से पूछना चाहती हूं कि आपकी सरकार आदिवासी विरोधी क्यों है? मोदी जी से भी यह बात हम लगातार पूछते आ रहे है कि आपकी सरकार पिछड़ा वर्ग विरोधी क्यों है, मप्र में पिछड़ा वर्ग और आदिवासी दोहरी…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। चुनावी साल में विधानसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 150 उम्मीदवार तय किये हैं। आज स्क्रीनिंग कमेटी में इस पर चर्चा हुई है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस की पहली सूची आएगी।जानकारी के अनुसार हारी हुई सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार तय किए हैं। इन पर फाइनल चर्चा हो चुकी है। तय उम्मीदवारों में विजयपुर – रामनिवास रावत, इंदौर-5-सत्यनारायण पटेल, शिवपुरी- राकेश गुप्ता, कोलारस – विरेन्द्र रघुवंशी, मुंगावली- यादवेन्द्र सिंह यादव,  ब्यावरा- पुरुषोत्तम दांगी…

Read More

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि खंडवा, बड़वानी, धार और खरगोन जिले में  भाजपा को विधानसभा चुनाव में लाभ पहुंचाने के लिएइंदिरा सागर बांध का पानी रोका गया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन मनाने के लिए सरदार सरोवर बांध का पानी गुजरात सरकार द्वारा रोका गया। बाद में इन बांधों में ज्यादा पानी के दवाब के चलते बांध के सभी गेटों को खोलने से अफरा तफरी मच गई। इन प्रायोजित आयोजनों को सफल बनाने के लिए जहां एक ओर प्रदेश के कुछ जिलों को शासन प्रशासन निर्मित बाढ़ से जूझना पड़ा तो दूसरी ओर नर्मदा पट्टी…

Read More

भोपाल। चार बार के सांसद राकेश सिंह मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले की पश्चिम विधानसभा सीट को एक बार फिर बीजेपी के खाते में लाने के लिए विधानसभा चुनाव के समय में पहली बार मैदान में उतारे गए है. लेकिन जबलपुर चुनाव को लेकर जो विश्लेषण सामने आ रहा है, उसके अनुसार राकेश सिंह कमजोर उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोग तो कह रहे हैं कि तरुण भनोट को बीजेपी ने वॉक ओवर दे दिया है। जबलपुर में राकेश सिंह का जनाधार लगातार घटा है। लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनका खास प्रभाव नहीं है। बीजेपी के हिमलोग…

Read More

भोपाल। तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को विधानसभा टिकट दिए जाने के बाद अब राजनीतिक हलकों में ये सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा। वैसे शिवपुरी से उनकी बुआ द्वारा चुनाव ना लड़ने की घोषणा करने के बाद माना जाने लगा है कि सिंधिया का नाम अगली सूची में आ सकता है।  चर्चा तेज है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस बार मैदान में उतार सकती है। यह दवा सूत्र कर रहे हैं भाजपा की तीसरी लिस्ट भी जल्द जारी होने वाली है इसमें कुछ…

Read More