Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर की आष्टा विधान सभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के टिकट से तीन बार हारे गोपाल इंजिनियर के नाम का ऐलान किया है और तब से मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की आष्टा विधान सभा में भाजपा के प्रत्याशी का जमकर विरोध हो रहा है जहा एक और सोशल मिडिया पर लोग भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप लगा रहे है तो वही दूसरी ओर वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट कटने से इनके समर्थकों में आक्रोश नजर आ रहा है तो वही वर्षो से…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने संगठन में विस्तार किया है। पार्टी ने 11 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, मीडिया पैनलिस्ट, प्रदेश मीडिया विभाग और संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।   क्षमा त्रिपाठी- प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भोपाल-नर्मदापुरम संभागआलोक दुबे- प्रदेश प्रवक्ताअजय धवले- प्रदेश प्रवक्ताराजेंद्र सिंह- प्रदेश प्रवक्तासुमित मिश्रा- मीडिया पैनलिस्टप्रदीप राजौरिया- मीडिया पैनलिस्टगुंजन चैकसे- मीडिया पैनलिस्टरवींद्र पचैरी- मीडिया पैनलिस्टप्रियंका दुबे- सदस्य, प्रदेश मीडिया विभागसत्येंद्र जैन- सदस्य, प्रदेश मीडिया विभागराजलखन सिंह- संभागीय मीडिया प्रभारी, ग्वालियर- चंबल संभाग 

Read More

खंडवा। मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे का टिकट कटने के बाद विरोध के सुर तेज हो गए है। बुरहानपुर में समर्थकों ने नंदू भैया अमर रहे, निमाड़ की नैया नंदू भैया के नारे लगाए। स्व. नंदकुमार सिंह की पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने पार्टी की सेवा करने में क्या कमी छोड़ी थी, जो आज हमें ये दिन देखना पड़ रहा हैं।एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। टिकट वितरण के बाद राजनीतिक दलों को कुछ सीटों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी…

Read More

संजय सक्सेना भोपाल। जंग में सब जायज है, ये बात हर तरह की जंग पर लागू होती है। फिलहाल मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर हैं। और महात्वाकांक्षाओं ने विचारधाराओं को ध्वस्त कर दिया है। टिकट के लिए पार्टी ऐसे बदली जा रही थी, जैसे कपड़े बदलते हैं। आज बीजेपी से कांग्रेस में, कोई कांग्रेस से बीजेपी में, कोई सपा, बसपा या आप में। केवल टिकट की खातिर। विधायक बनने का सपना आंखों में है, बस उसे पूरा करना है, कैसे भी करें।  संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दे दिया, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट चौथाई भी…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांच सूचियां जारी कर 228 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दो सीटों विदिशा और गुना  को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। भाजपा की ओर से जारी जारी अब तक की सूची में न सिर्फ कई विधायकों के टिकट काटे गए हैं, तो वहीं कई सीटों पर दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।कांग्रेस ने केवल एक सीट आमला होल्ड पर रखी है। बीजेपी ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची में जहां विधायकों के टिकट तो काटे लेकिन नए चेहरों पर दांव लगाने के बजाय पुरानों को ही…

Read More

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अब चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है. हालांकि इस बार कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को भी बागी नेताओं के जनाधार पर नजर दौड़ना पड़ रही है. राजनीतिक दल बागियों को मनाने में भी जुट गए हैं. अगर बागी मैदान में काबिज रहते हैं तो भाजपा और कांग्रेस का खेल खराब भी हो सकता है।मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कई ऐसी सीट है जहां पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई नेता दावे कर रहे थे. अब प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश का चुनावी रण भाई भाई के रिश्ते की परीक्षा का भी रण बन गया है। प्रदेश की 230 सीटों में से कई सीटें ऐसी हैं, जहां भाई भाई के रिश्तों की कुछ नई कहानियों को जन्म दिया गया है। इनमें भोपाल की उत्तर, दक्षिण पश्चिम, नरसिंहपुर, टिमरनी और होशंगाबाद जैसी सीटें शामिल हैं।बॉलीवुड की फिल्मों में ही भाईवाद देखने को नहीं मिलता है बल्कि मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी इन दिनों जबरदस्त भाईवाद देखने को मिल रहा है। जी, हां प्रदेश में कुछ सीटें ऐसी हैं। जहां कहीं भाई भाई के कारण पेंच फंसा…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 1 सीट छोड़कर सभी 229 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। वहीं अब दिग्गज नेताओं को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर पार्टी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Read More

भोपाल। राजधानी की सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब चर्चाएं चल निकली हैं कि कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के नेताओं ने मिलकर प्रत्याशी तय किए हैं। भोपाल की समझौता सीटों में पहला नाम गोविंदपुरा का है। इस सीट पर कांग्रेस हमेशा ही ऐसा प्रत्याशी तय करती आई है, जो बीजेपी के लिए आसान साबित हुआ। केवल एक बार करनैल सिंह ऐसा प्रत्याशी दिया गया था, जो बाबूलाल गौर के लिए परेशानी का सबब बना। इस बार रविंद्र साहू झूमरवाला को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया…

Read More

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज जी ने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल में किसान भाइयों पर अत्याचार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मंदसौर में किसानों पर गोली चलाना, कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कर्ज माफी को बंद करना, किसान भाइयों को खाद, बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए परेशान करना और आमदनी दोगुनी करने का वादा करने के बाद किसानों की आमदनी घटा देना शिवराज सरकार की पहचान है।किसानों पर शिवराज जी के अत्याचार को समाप्त करने का समय आ गया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों को गेहूं…

Read More