Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलवार,बोले,चुनावी हिन्दु हैं कांग्रेसी, तुष्टिकरण ही इनकी राजनीति का आधार, भाजपा ने कभी लालच देकर वोट नहीं मांगासागर। भाजपा के दिग्गज एवं केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्कर उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि जब रामभक्तों के सीनों को गोलियां छलनी कर रही थीं तब कमलनाथ कहां थे, उस वक्त उन्हें हिन्दुत्व और सनातन की रक्षा का विचार नहीं आया। हकीकत ये है कि कमलनाथ चुनावी हिन्दु हैं। श्री पटैल ने ये बात कमलनाथ के उस बयान का जवाब देते हुये कही,जिसमें नाथ ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला राममंदिर सनातन की…

Read More

छिंदवाड़ा। एसडीएम पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आईं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे कांग्रेस में शाम‍िल हो गई। कमल नाथ की मौजूदगी में न‍िशा बांगरे ने कांग्रेस की सदस्‍यता ली।कमलनाथ ने जनसभा में संबोधन के दौरान कहा कि निशा जी, कोई बात आप चुनाव नहीं लड़ रहीं, हम आपसे प्रदेश की सेवा कराएंगे, आप उदाहरण बनेंगी। इस तरह छतरपुर की पूर्व डिप्टी निशा बांगरे चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस पर तस्वीर शीशे की तरह साफ हो गई है। छिंदवाड़ा में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बयान के बाद अब ये तय हो गया है कि निशा बांगरे चुनाव नहीं लड़ेंगी।…

Read More

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत भूजल की कमी के चरम बिंदु की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा बेसिन के कुछ इलाके पहले से ही इस चरम बिंदु को पार कर चुके हैं और 2025 तक इसका असर दिखना भी शुरू हो जाएगा। हमारी समस्या यह है कि हम विश्व स्तर की ऐसी तमाम रिपोर्टों को केवल ये कह कर नकारते जा रहे हैं कि ये भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि लंबे समय से हिमालय के ग्लेशियर के पिघलने का मामला हो या फिर…

Read More

जबलपुर। कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गये हैं। इसलिए हमारी भारतीय परंपराओं और विरासत का उपहास उड़ा रहे हैं। कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं, वह निंदनीय हैं और कांग्रेस के पूरे चरित्र को उजागर करता है। यह बात केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का विवेक जागृत नहीं हुआ। कांग्रेस की पहचान सामंतशाही और परिवारवाद ही हैं, इसके अलावा वे जो भी करते…

Read More

जबलपुर । जिले की उत्तर मध्य विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा के बाद बीजेपी के भीतर आया उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा क्षेत्र से बाहर निवास वाले नेता को टिकट देने से नाराज स्थानीय दावेदारों ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक गोपनीय चिट्ठी लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है. वहीं, पार्टी उम्मीदवार बनाए गए अभिलाष पांडेय का कहना है कि मैं अफगानिस्तान या फिर पाकिस्तान से नहीं हूं, बल्कि हिंदुस्तान से हूं और आपके बीच का ही हूं. अभिलाष पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का करीबी बताया जाता है। पांडे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

बुरहानपुर। आपने चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए देखा होगा। इधर बुरहानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और निर्दलीय उम्मीदवार ठाकुर प्रियंक सिंह गधे पर बैठकर रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पर पहुंचे।प्रियंक ने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवाद का शिकार हो गए है और जनता को गधा बना रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया।

Read More

छिंदवाड़ा। एसडीएम पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आईं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे कांग्रेस में शाम‍िल होंगी। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मुलाकात की है। पूर्व मुख्यमंत्री के शिकारपुर स्थित निवास पर नाथ ने बुधवार दोपहर को निशा बांगरे से कुछ देर चर्चा की। माना जा रहा है कि निशा ने आमला से अपने टिकट को लेकर कमल नाथ से चर्चा की। लेकिन टिकट मिलेगा या नहीं, ये सस्पेंस बना हुआ है। निशा का नाम बैतूल जिले की आमला…

Read More

भोपाल । राज्य शासन ने आज चार भाप्रसे अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम भोपाल के पूर्व आयुक्त बीएस चौधरी कोलासानी को जल निगम का एमडी बनाया है। 

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता को हार्ट अटैक आया है। हार्ट अटैक आने पर उन्हें राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दरअसल उमाशंकर गुप्ता एक बार फिर दक्षिण पश्चिम विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी जगह पार्टी ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी को दक्षिण पश्चिम से अपना उम्मीदवार बना दिया। इसके बाद भगवान दास सबनानी उमाशंकर गुप्ता से मिलने उनके निवास भी पहुंचे थे। जहां कुछ देर बातचीत होने के बाद उमाशंकर गुप्ता ने…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में टिकट को लेकर विरोध लगातार जारी है। विरोध और हंगामे के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से मुलाकात की। जहां उन्होंने करीब 1 घंटे तक मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि कमलनाथ ने कुछ टिकटों को लेकर अपनी नाराजगी जताई, जिस पर दिग्गी ने सफाई भी दी।  इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे खराब काम प्रत्याशियों का चयन करना है। सभी को टिकट नहीं दे सकते। उम्मीदवारों का नाराज होना स्वाभाविक है। इसके साथ ही दिग्गी ने नाराज नेताओं से मिलकर काम करने की अपील की है।कांग्रेस में टिकट को लेकर मचे…

Read More