भिंड भिंड में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 15 अगस्त के रोज दो की जगह एक लड्डू मिलने से नाराज एक शख्स ने सीधे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। उसका कहना था कि मैंने दो लड्डू मांगे पर मुझे एक ही लड्डू मिला। यह घटना भिंड के नौधा ग्राम पंचायत की है, जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ था। शख्स की शिकायत के बाद अब उसे बाजार से लड्डू खरीदकर दिए जाएंगे। 15 अगस्त के दिन नौधा पंचायत भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गांववाले भी सम्मिलित हुए थे। परंपरा के अनुसार,सबको खाने के लिए…
Author: Nishpaksh Mat Team
शिवपुरी देहात थानांतर्गत ग्राम रायश्री के निकट गुरुवार अल सुबह एक यात्री बस सड़क पर लगे लोहे के पोल से टकरा गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में से 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शिवपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मां वैष्णो ट्रेवल्स की यात्री बस बुधवार की रात करीब 8:30 बजे यात्रियों को लेकर उज्जैन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान गुरूवार की अल सुबह करीब 4:30 बजे यात्री…
बाड़मेर बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार को निधन हो गया। कल देर रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सोनाराम आखिरी समय तक सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे। सेना में कर्नल पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और मारवाड़ की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई। आज उनका शव सुबह 11:30 बजे एयरबेस उत्तरलाई हवाई मार्ग से लाकर बाड़मेर में उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद…
अलवर राजस्थान की अलवर पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान के तहत साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो युवकों को झारखंड में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली में दी गई रिपोर्ट में शिकायत की गई थी कि 95,700 रुपये ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के जरिए खाते से निकाल लिए गए। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी की देखरेख में थाना अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। साइबर फ्रॉड झारखंड से ऑपरेट किया जा रहा था जांच…
भोपाल प्रदेश की राजधानी भोपाल में मछली परिवार की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है. जिनके सदस्यों पर ‘लव जिहाद’ और ड्रग सिंडिकेट चलाने के आरोप लगे हैं.राजधानी भोपाल में लव जिहाद और छात्र-छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई करने के मामले में घिरे रसूखदार मछली परिवार पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मछली परिवार का रसूख कही जाने वाली तीन मंजिला कोठी को जमींदोज करने भारी पुलिस बल के साथ प्रशाशन के अधिकारी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मछली परिवार के साथ मिलकर भारी हंगामा किया, स्थिति तनाव की बनी हुई है। करीब छह हजार वर्ग फीट में…
लखनऊ योगी सरकार किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष अभियान 16 सितम्बर, 2025 से शुरू होगा. इस अभियान का उद्देश्य किसानों के भूमि अभिलेखों को आधार से जोड़ना और किसानों को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराना है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और उन्हें रोजाना अभियान की प्रगति पर रिपोर्ट देनी होगी. हर जिले में प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी ताकि कहीं भी ढिलाई न बरती जाए. फार्मर रजिस्ट्री क्यों…
वॉशिंगटन माइक्रोसॉफ्ट मुख्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच तकनीकी कंपनी ने गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान इस्राइली सेना की ओर से अपनी तकनीक के इस्तेमाल की तत्काल समीक्षा का वादा किया। वाशिंगटन के रेडमंड स्थित माइक्रोसॉफ्ट परिसर में लगातार दो दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान इस तकनीकी दिग्गज कंपनी से इस्राइल के साथ अपने व्यापारिक संबंध तुरंत समाप्त करने की मांग की गई। कंपनी के लोगो और नाम पर खून के रंग जैसा लाल रंग…
मुंबई Google Pixel Watch 4 को कंपनी ने बुधवार शाम हुए Made by Google इवेंट में लॉन्च किया है. वॉच का डिजाइन पिछले वर्जन यानी Watch 3 जैसा ही है. इसमें आपको दो साइज का विकल्प मिलेगा. कंपनी की मानें, तो Google Pixel Watch 4 में Gemini का क्विक एक्सेस मिलेगा. यूजर्स सिर्फ अपना हाथ उठाकर वॉयस असिस्टेंट को एक्सेस कर सकते हैं. वॉच में 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स के साथ कई हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं. सिंगल चार्ज में आप स्मार्ट वॉच को 40 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. कितनी है…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया और 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सूरजपुर के नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा किसान मेला सह जैविक मेला का वर्चुअली शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम सभी रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं।…
वॉशिंगटन अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने भारतीय पुलिस के साथ समन्वय में एक ऑपरेशन चलाकर सिंडी रोड्रिगेज सिंह नामक महिला को गिरफ्तार किया है। सिंडी रोड्रिगेज अमेरिका में वांछित थी और उस पर अपने ही 6 साल के बेटे की हत्या का गंभीर आरोप है। एफबीआई ने भारतीय पुलिस, इंटरपोल के साथ समन्वय कर भारत से रोड्रिगेज को गिरफ्तार किया। रोड्रिगेज को अब वापस अमेरिका ले जाया जा रहा है। जहां एफबीआई सिंडी रोड्रिगेज को टेक्सास पुलिस को सौंपेगी। टेक्सास में ही सिंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने दी जानकारी एफबीआई के निदेशक…
