पटना बिहार की राजधानी पटना में डेंगू बुखार तेजी से फैल रहा है। पिछले 48 घंटों में 28 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से अब तक पटना में 150 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के लिए चुनौती बढ़ गई है। ये इलाके बने हॉटस्पॉट सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार, डेंगू सबसे ज्यादा जलभराव वाले इलाकों में फैल रहा है। कंकड़बाग, पोस्टल पार्क, योगीपुर, जक्कनपुर, जगनपुरा, पटना सिटी, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, दीघा, गोला रोड, रूपसपुर, फुलवारीशरीफ और दानापुर जैसे इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है।…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली सीपी राधाकृष्णन को भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया है, जिस पर एनडीए के सभी दलों ने सहमति जताई है। विपक्षी अलायंस ने भी पूर्व जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को चुनाव में उतार दिया है। अब 9 सितंबर का इंतजार है, लेकिन नतीजा पहले से ही तय माना जा रहा है कि सीपी राधाकृष्णन को चुनाव जीतने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। भाजपा के सूत्र मानते हैं कि यह मसला सिर्फ उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत का नहीं है बल्कि समीकरण साधने का भी है। इसीलिए सीपी राधाकृष्णन को भाजपा ने कैंडिडेट बनाया है। उनके आने से एक साथ…
मुंबई साथ निभाना साथिया फेम की गोपी बहू यानि टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए एक सप्राइज़ है। सीरियल ‘साथ निभाना साथिया) फ़ेम जिया मानेक ने आखिरकार शादी कर ली है। जी हां, आपने सही पढ़ा ऑनस्क्रीन गोपी बहू ने बाॅयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे ले लिए।।जिया ने टीवी के जाने माने एक्टर संग ब्याह रचाया जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। जिया मानेक की शादी की खबर से काफी लोगों को शॉक भी लगा है क्यूंकी ये सब बिना किसी को खबर लगे…
अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती न मिलने के कारण 12 वर्षीय बच्चे मोहम्मद आरिफ की मौत हो गई। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। यादव ने एक्स पर लिखा इस दुखद घटना के लिए बस इतना ही कहना है कि बदइंतजामी और भ्रष्टाचार में लिप्तता इतनी भी न हो कि किसी की जान चली जाए। स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में ये बात अगर आए तो पीड़ित परिवार को उनका बेटा तो वापस नहीं करवा सकते लेकिन मुआवजा देकर…
पूर्णिया बिहार के पूर्णिया जिले में 19 अगस्त को भयानक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार फर्नीचर कारोबारी की मौत हो गई। इस हादसे का अब CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ओवरटेक करने के चक्कर में कारोबारी की जान चली गई। सेना की गाड़ी की ठोकर लगते ही गाड़ी के पहिए के नीचे आ गए। ठोकर लगते ही पहिए ने नीचे आई बाइक जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक के पास की है। 29 सेकंड का जो वीडियो क्लिप सामने आया है, उसमें सेना के वैन को रोड के…
नई दिल्ली पीएम मोदी ने चाय मीटिंग में एनडीए नेताओं के सामने कांग्रेस के कई युवा नेताओं की तारीफ की और कहा कि विपक्ष खासकर कांग्रेस में कई युवा नेता काफी टैलेंटेड हैं, लेकिन ‘परिवार की असुरक्षा’ की वजह से उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता। इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस तरह के युवा नेताओं की मौजूदगी राहुल गांधी गांधी को असुरक्षित और घबराहट महसूस करवा रही होगी। इस बैठक में विपक्ष का कोई भी सांसद शामिल नहीं हुआ और सिर्फ एनडीए के ही सदस्य मौजूद थे। पीएम मोदी ने…
इटावा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि केन्द्र की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश का न सिर्फ बंटाधार करने में लगी है, बल्कि देश को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया गया है। शिवपाल ने कहा कि प्रजातंत्र का गला घोटने वाले बिलों का सपा हर हाल में विरोध करेगी, ऐसे बिल लाने वालों का विरोध ही किया जायेगा। ‘शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई का बहुत बुरा हाल है’ शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो…
तमिलनाडु राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2019 में हुए रामलिंगम हत्या कांड मामले में तमिलनाडु में नौ जगहों पर छापेमारी की है। डिंडीगुल और तेनकासी जिलों की इन जगहों पर एनआईए की छापेमारी का मकसद फरार अपराधियों का पता लगाना था। इसी सिलसिले में एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया आतंकी संगठन के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में सबसे पहले एसडीपीआई पदाधिकारी शेख अब्दुल्ला के बेगमपुर स्थित आवास, एक और सदस्य यूसुफ के ओड्डंचत्रम स्थित घर और अमर के बटलागुंडु के ठिकाने पर छापे मारे गए इसी…
पंजाब पंजाब सरकार ने मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। यह फैसला पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग के दौरान लिया गया। धान का मंडी लेबर रेट 17.50 रुपये से बढ़ाकर 19.26 रुपये प्रति बैग (37.5 किलो) कर दिया गया है, जिससे प्रति बैग 1.76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि मंडी मज़दूरी रेट में 10 फ़ीसदी बढ़ोतरी मज़दूर यूनियनों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है। संशोधित दरें मज़दूरों और उनके परिवारों को ज़रूरी…
रांची झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग ने आगामी 26 अगस्त तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के संभावना जताई है। इसके लिए कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के उत्तरी भाग के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार व शनिवार को पलामू, चतरा, गढ़वा, और लातेहार में भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची, संताल परगना व उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलो में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर…
