पूर्णिया एसआईआर की समीक्षा में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसके अलावा, बीएलओ द्वारा आंख बंदकर दस्तावेज अपलोड करने का भी मामला सामने आ रहा है। मतदाता बनने की जुगाड़ में कहीं किसी का साजन बदल गया है तो कहीं किसी की सजनी बदल गई है। पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने गुरुवार को पूर्णिया के विधानसभा क्षेत्रों के एसआईआर की समीक्षा में इस तरह के कई खामियां पकड़ी है। आयुक्त ने इस मामले में संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए गलत कागजात प्रस्तुत करने वाले मतदाता सहित उसे अपलोड करने…
Author: Nishpaksh Mat Team
हरियाणा हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नई सेवाएं शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में रोडवेज विभाग ने फरीदाबाद से अमृतसर के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस बस के शुरू होने के बाद बल्लभगढ़ से स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर तक बिना किसी परेशानी के आसानी से पहुंच सकेंगे। एसी बस के चलने से यात्रियों का सफर न केवल आरामदायक होगा, बल्कि गर्मी के मौसम में भी उन्हें राहत मिलेगी। 13 एसी बसें हो रही संचालित फरीदाबाद रोडवेज डिपो में पहले से ही 13 एसी बसें…
रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 27 अगस्त तक आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पुलिस विभाग में कुल 5967 पदों पर आरक्षकों की भर्ती होगी। दरअसल, इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट हो चुका है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश के छह पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए यह भर्ती है। Source : Agency
नई दिल्ली ऑटो सेक्टर इस साल की शुरुआत से ही सुस्ती झेल रहा है. लेकिन अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है. माना जा रहा है कि इस दीवाली सरकार GST दरों में बदलाव कर सकती है, जिससे गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है. मौजूदा समय में छोटी कारों और टू-व्हीलर्स पर 28% GST लगाया जाता है. खबर है कि सरकार इस टैक्स को घटाकर 18% तक लाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो ऑटो इंडस्ट्री को जबरदस्त राहत मिलेगी और ग्राहकों के लिए भी गाड़ियां खरीदना आसान हो जाएगा. सेल्स…
नई दिल्ली आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. ये छोटे से डिवाइस हमारे कई काम आसान कर देते हैं. AI और नई तकनीक की वजह से फोन पहले से भी ज्यादा स्मार्ट हो गया है. स्मार्टफोन कंपनियां समय-समय पर नए सॉफ्टवेयर अपडेट लाती रहती हैं. इन अपडेट्स में नए फीचर्स, सुधार और सुरक्षा पैच होते हैं. लेकिन कई यूजर्स इन्हें अनदेखा कर देते हैं. ऐसा करना आपके फोन के लिए कई परेशानियां पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं, फोन अपडेट न करने के 5 बड़े नुकसान: 1. बढ़ता है सिक्योरिटी खतरा: हर महीने कंपनियां…
नई दिल्ली शेयर बाजार नियामक सेबी जल्द ही एक विनियमित प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकता है, जहां प्री-आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश से पहले) कंपनियां कुछ खुलासे करने के बाद कारोबार कर सकेंगी। नियामक के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल पायलट आधार पर होगी। फिक्की की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए पांडे ने कहा कि निवेशकों के लिए निवेश निर्णय लेने के लिए कंपनियों की लिस्टिंग से पहले अक्सर पर्याप्त नहीं होती है। सेबी प्रमुख ने संकेत दिया कि हम पायलट आधार पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म ला सकते हैं,…
नई दिल्ली थाइलैंड में इसी साल समलैंगिक संबंधों को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा भारत में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से हटा दिया है, लेकिन शादी को परमिशन देने को लेकर बहस जारी है। भले ही भारत में समलैंगिक संबंध अपराध के दायरे से बाहर हैं, लेकिन समाज में इसे लेकर बहस जारी है। एक बड़ा वर्ग इसे लेकर असहज है। इस बीच एक दिलचस्प सर्वे अमेरिकी रिसर्च संस्था प्यू ने किया है। प्यू रिसर्च के सर्वे में भारत समेत 15 देशों के लोगों से पूछा गया था कि यदि उनके बच्चे समलैंगिक हो…
भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं, जिसके बाद अब कांग्रेस ‘मिशन-2028’ की तैयारियों में अभी से जुटती नजर आ रही है. एक तरफ कई जिलों में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का विरोध देखा गया था, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने विरोधों को दरकिनार करते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. खास बात यह है कि एमपी कांग्रेस अब टेक्नोलॉजी का सहारा लेती भी नजर आ रही है, जहां मप्र कांग्रेस जिलाध्यक्षों के कामकाज पर तकनीक से नजर रखेगी. कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए रिपोर्टिंग एप तैयार करवाया है, जिसमें सभी जिलाध्यक्षों को अपनी…
भोपाल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ फ्रॉड मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरिफ मसूद भोपाल मध्य से विधायक हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज हुआ है। दोषी पाए जाने पर इन धाराओं में उन्हें 10 साल की जेल हो सकती है। कांग्रेस विधायक पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। कॉलेज की मान्यता के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल यह पूरा मामला इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की मान्यता से जुड़ा हुआ है। इसकी मान्यता के लिए विधायक ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल…
मुरैना खेलों की दुनिया में चंबल का नाम इस बार एक नए अध्याय के साथ दर्ज होने जा रहा है. मुरैना में पहली बार राज्य स्तरीय वेस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. यह ऐतिहासिक खेल महाकुंभ 24 अगस्त से 28 अगस्त तक मुरैना के टीएसएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा. जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसमें मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात और राजस्थान के हैंडबॉल खिलाड़ी शामिल होंगे. सीबीएसई के वेस्ट जोन की हैंडबॉल प्रतियोगिता सीबीएसई के वेस्ट जोन ने हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मुरैना को चुना है. इस प्रतियोगिता की भव्यता का अंदाजा…
