सचिव कुमार रवि ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण पटना भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को निर्माणाधीन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुमार रवि ने आदेश दिया कि यहां आने वाले बच्चों के लिए ऑडिटोरियम में थ्री डी विज्ञान फिल्म दिखाने की व्यवस्था हो। साइंस सिटी में प्रदर्श अधिष्ठापन कार्य, एट्रियम एरिया, ऑडिटोरियम, डोरमेटरी, अस्थाई प्रदर्श गैलरी सहित परीसर में चल रहे जरूरी कार्यों का बारीकी से जायजा लिया गया। भवन निर्माण विभाग की ओर से मोईन-उल-हक स्टेडियम के पास 20.5 एकड़ में डॉ.…
Author: Nishpaksh Mat Team
आगरा दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर केके नगर के पास शुक्रवार सुबह किसी वाहन से चिकनाई युक्त केमिकल सड़क पर गिर पड़ा। इससे सड़क पर फिसलन हो गई। यहां से गुजरने वाले कई वाहन फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंटर मेट्रो की बैरिकेडिंग से टकरा गया, इससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच घंटे तक कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर यातायात प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो के निर्माण में जुटे कर्मियों के सहयोग से सड़क की धुलाई कराई। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। नेशनल हाईवे पर कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर…
मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन फैशन और स्वास्थ, दोनों के लिहाज से बिल्कुल फिट होता है। हर मौसम में हम पहनावा चुनते समय हम अपनी सुविधा अनुसार कुछ सावधानियां जरूर रखते हैं। उसी प्रकार बरसात के दिनों में भी कुछ सावधानियां रखकर कपड़ों का चयन किया जाए तो आपको अधकि सुविधा होती है। जानते हैं, कैसा हो बारिश में कपड़ों का चयन। जार्जेट या शिफॉन:- इन कपड़ों का एक सकारात्मक पक्ष यह है, कि ये कपड़े भीगने के बाद गर्मी या हवा में जल्दी और आसानी से सूख भी जाते हैं। इन कपड़ों में जरा भी नमी लगी या…
यातायात होगा सुगम और मिलेगी नई रफ्तार भोपाल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त, शनिवार को जबलपुर नगर को प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाईओवर की सौगात देंगे। यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर को नए यातायात स्वरूप में महानगरीय पहचान देगा। जबलपुर में 1052 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.855 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर न केवल मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है, बल्कि इसमें कई ऐसी विशेषताएं भी शामिल हैं जो इसे विशिष्ट पहचान देती हैं। इस फ्लाईओवर का सबसे बड़ा तकनीकी आकर्षण रेल मार्ग के ऊपर निर्मित…
नई दिल्ली ये दीवार टूट क्यों नहीं रही है…है तो ये एक सीमेंट कंपनी के विज्ञापन की टैगलाइन लेकिन राहुल द्रविड़ अपने दौर में भारत के लिए ऐसी ही दीवार थे। गेंदबाज ऐसे सिर खुजाते थे जैसे कह रहे हों- ये दीवार टूट क्यों नहीं रही। लेकिन भारत की इस ‘दीवार’ को किस गेंदबाज को खेलना चुनौतीपूर्ण लगता था? रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में राहुल द्रविड़ ने इसका जवाब दिया है। राहुल द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 मैच खेला। 1996 से 2012 तक उन्होंने दुनिया के एक से बढ़कर एक खतरनाक…
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 84 रन से मात दी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। प्रोटियाज टीम ने पहला वनडे 98 रन से जीता था। बता दें कि मैके में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 49.1 ओवर में 277 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 37.4 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई। प्रोटियाज टीम की जीत के हीरो लुंगी एनगिडी रहे, जिन्होंने 8.4 ओवर में एक मेडन सहित 42…
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हमलावार राजेश खिमजी सकारिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अब गुजरात के राजकोट से उसके एक साथी को पकड़ा है। राजकोट में पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया और पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। आरोपी का नाम तहसीन सैयद बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने राजकोट में जिस तहसीन सैयद को हिरासत में लिया है, उस आरोप है कि उसने हमलावर राजेश खिमजी को पैसे भेजे थे। तहसीन ने दिल्ली में आकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता…
एंड्राइड फोन यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं। ऐसे एप्स जो बिलकुल फ्री हैं। इन एप्स को आप बिलकुल फ्री पा सकते हैं। ट्रू कॉलर: यह ऐप किसी भी अज्ञात नंबर से फोन आने पर व्यक्ति का नाम बता देता है। ट्रू कॉलर के डेटाबेस में करोड़ों ऐसे नंबर हैं जो नाम के साथ रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में अगर आपके फोन पर आने वाला नंबर उसके डेटाबेस में उपलब्ध है तो फोन नंबर के साथ उस व्यक्ति का नाम भी यह एप्लीकेशन आपको बता देती है। इसकी सहायता से आप हर वक्त परेशान…
जब गलत खानपान और अपच के कारण पेट में पित्त के विकृत होने पर अम्ल की अधिकता हो जाती है, तो उसे अम्लपित्त कहते हैं। यही अम्लपित्त हाईपर एसिडिटी कहलाता है। आइए जानते हैं, इसके कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय… हाइपर एसिडिटी के कारण:- अत्यधिक गर्म, तीखा, मसालेदार भोजन करने, अत्यधिक खट्टी चीजों का सेवन, देर से पचने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन, नशीले पदार्थों का सेवन करने से हाइपर एसडिटी की समस्या पैदा होती है। भोजन को पचने के लिए पर्याप्त समय न देना और अपच के बावजूद खाते रहना, आपकी इस समस्या को बढ़ा सकता है।…
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घटक दलों से संपर्क कर रही है, क्योंकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के एनडीए सांसदों में बेचैनी है और उसे क्रॉस-वोटिंग का डर है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस तरह 2007 के राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की तत्कालीन सहयोगी शिवसेना ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था, क्योंकि वह महाराष्ट्र से थीं, उसी तरह एनडीए को भी डर है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सांसद विपक्षी उम्मीदवार…
