पटना बिहार पुलिस ने ग्रामीण निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया और आवास से 40 लाख रुपये नकद, जिसमें बड़ी संख्या में जले हुए नोट भी शामिल हैं, बरामद किए. बताया जाता है कि नकदी राशि को शौचालय, पानी की टंकी और रसोईघर के अपशिष्ट निकास पाइप में छुपाया गया था. दरअसल, पटना के अगमकुआं थाना इलाके में आर्थिक अपराध इकाई की टीम (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मधुबनी में ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थापित विनोद कुमार राय के आवास पर रेड किया. इस दौरान…
Author: Nishpaksh Mat Team
चंडीगढ़ गुजरात के गिफ्ट सिटी की तर्ज पर चंडीगढ़ में सिफ्ट सिटी बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार को इस संबंध में एक आधिकारिक नोट भेज दिया है। इस हाईटेक फिनटेक हब के लिए प्रशासन ने कंसल्टेंट नियुक्त कर लिया गया है और 30 नवंबर तक डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि आने वाले बजट में इसकी घोषणा हो सके। चंडीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में सिफ्ट सिटी (Chandigarh International Finance Tech…
वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे. वे भारत और अमेरिका के बीच बिगड़ते रिश्तों की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो अगले हफ्ते भारत से आने वाले सामान पर अमेरिकी टैरिफ को दोगुना करने के फैसले के बाद और तनावपूर्ण हो गए हैं. गोर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी दी गई है. ट्रंप ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किया. उन्होंने गोर को सरकार में हजारों राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों में अहम भूमिका निभाने…
गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने ‘इंटीग्रेटेड अर्बन स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज मास्टर प्लान’ (आईयूएसडब्ल्यूडीएमपी) तैयार कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम ने निविदा आमंत्रित की है। परियोजना को चार महीने में पूरा किया जाना है। यह मास्टर प्लान शहर की मौजूदा जल निकासी व्यवस्था का आधुनिक तकनीक से आकलन कर उसे सुदृढ़ और भविष्य के लिए सक्षम बनाएगा। इसके तहत पूरे महानगर में ड्रेनेज नेटवर्क का सर्वेक्षण, अद्यतन आंकड़े एकत्र करना, चालू परियोजनाओं का नए प्रस्तावों के साथ एकीकरण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार…
जयपुर राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार के विरोध के बावजूद पंचायत व शहरी निकाय चुनावों को लेकर चुनाव कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के सम्बन्ध में हाल में की गई एक टिप्पणी को आधार बनाते हुए कार्यकाल पूरा कर चुकी पंचायतों और नगरीय निकायों में मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश शुक्रवार को जारी कर दिए इधर सरकार बार-बार यह बयान दे रही है कि वह वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत सभी पंचायतों और निकायों के चुनाव एक साथ करवाएगी। पर…
साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर के लिए उम्र महज एक नंबर है। वह 46 साल के होने के बावजूद क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचा रहे हैं। ताहिर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के नौवें मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए ‘पंजा’ मारा। ताहिर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर पांच विकेट चटकाए और इतिहास रच डाला। उन्होंने ना सिर्फ अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त…
नईदिल्ली TikTok की भारत वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है, लेकिन जो लोग TikTok को पसंद करते हैं, उनके लिए कुछ अच्छी खबरें जरूर सामने आई हैं। TikTok, जो एक चीनी कंपनी का ऐप है, 2020 में भारत में बैन कर दिया गया था। TikTok की वेबसाइट फिर से दिखने लगी है! हाल ही में कुछ लोगों ने देखा कि TikTok की वेबसाइट (mobile और laptop पर) फिर से काम कर रही है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी इसे नहीं खोल पा रहे हैं, जिससे लगता है कि शायद वेबसाइट…
भोपाल प्रदेश के सबसे बड़े मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन आज राजधानी भोपाल में होगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और इंडियन आइडल से चर्चित गायक सवाई भट्ट विशेष आकर्षण रहेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि वर्ष 2003 से निरंतर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और यह प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता बन चुकी है। पचौरी ने कहा कि बांके बिहारी की कृपा से यह आयोजन हर साल और बड़ा होता जा रहा है। कई जिलों की टीमें लेती हैं भाग पचौरी…
ढाका एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम भी भाग लेने जा रही है. अब इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेशी क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. एशिया कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 22 अगस्त (शुक्रवार) को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसकी कप्तानी लिटन कुमार दास को सौंपी गई है. बांग्लादेशी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज काजी नुरुल हसन सोहन की भी वापसी हुई है. नुरुल हसन को लगभग तीन साल बाद बांग्लादेश की टी20 टीम में शामिल किया गया है. 31 वर्षीय नुरुल हसन ने बांग्लादेश के लिए इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया…
मुंबई सुपरस्टार गोविंदा का पत्नी सुनीता के साथ 38 साल के शादी का रिश्ता टूटने की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. वहीं इस बार कहा जा रहा है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर धोखाधड़ी और क्रूरता का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की थी. रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुनीता ने 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक के लिए अर्जी दी थी. जबकि हाउटरफ्लाई द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट में दावा किया गया…
