नई दिल्ली स्वाति मालीवाल पिटाई कांड में बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई बड़ी टिप्पणियां की हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत ने सीएम आवास में मालीवाल के साथ हुई घटना पर हैरानी जाहिर करते हुए बिभव कुमार को जमकर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘उसने (बिभव कुमार) गुंडे की तरह काम किया और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में घुसा। उसने तब भी महिला पर हमला किया जब उसने अपनी शारीरिक स्थिति बता दी थी।’ कोर्ट ने पूछा कि एक महिला पर इस तरह हमला करते हुए शर्म नहीं आई? जस्टिस दीपांकर…
Author: Nishpaksh Mat Team
श्रीनगर अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पिछले 33 दिनों में 4.76 लाख से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। यह 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया, कल यानी बुधवार को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 1,295 यात्रियों का एक नया जत्था गुरुवार सुबह 3:32 बजे दो सुरक्षा काफिलों में…
मुरादाबाद मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने मंगलवार देर रात जिले में तैनात 63 दरोगाओं के तबादले कर दिए। 19 दरोगाओं को पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में भेजा है। 20 पुलिस चौकी के प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र बदला दिया। पुलिस लाइन से दरोगा सीताराम को रिट सेल, राजेंद्र कुमार को छजलैट, शरद कुमार को डिलारी, सुभाष कुमार सिंह को सिविल लाइंस, शांति स्वरूप को कुंदरकी प्रभारी बनाया गया है कल्याण सिंह को मझोला, एसएसआई महेश पाल सिंह को थाना छजलैट, सलाउद्दीन को नागफनी, दीपक कुमार को कुंदरकी, संजीव कुमार, रवींद्र सिंह भाटी को मूंढापांडे, मुकेश कुमार को मूंढापांडे,…
नई दिल्ली भारत के खिलाफ श्रीलंका के खिलाड़ियों का चोटिल होने का सिलसिला जारी है। टी20 सीरीज के आगाज से पहले दुश्मंथा चमीरा और नुवान तुसारा बाहर हो गए थे, वहीं अब दो अन्य तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका भी चोटिल होकर 2 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इन दोनों के स्थान पर श्रीलंका ने वनडे टीम में मोहम्मद शिराज और ईशान मलिंगा को जगह दी है। ये दोनों ही तेज गेंदबाज अनकैप्ड हैं। मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका चोटिल होकर वनडे सीरीज से हुए बाहर भारत के…
नालंदा. घटना के संबंध में मृतक के भाई अमन गिरि ने बताया कि बुधवार की रात उनका भाई गांव से 4 किलोमीटर दूर महानंदपुर गांव अर्जुन यादव के यहां पेट दर्द की शिकायत पर दवा देने के लिए गया था। रात्रि करीब 11 बजे पिता ने फोन कर बताया कि सुमन कुमार गिरी घर नहीं लौटा है। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। वह बिहार शरीफ में रहकर पढ़ाई करता है। इसके बाद वह रात के करीब 12:00 बजे अस्थावां थाना पहुंचा, जहां उसने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन उसकी शिकायत लेने से पुलिस…
रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान विद्युत मंडल के अखबारों में छपाये गये विज्ञापनों से साफ है कि राज्य सरकार ने वहां पर उत्खनन की अनुमति दी है। इसके पहले भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया में ट्वीट कर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के ट्वीट को राज्य सरकार ने खारिज किया था, लेकिन अब छपे विज्ञापन बता रहे कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सही…
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के परकोटे बाजार में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। रामनिवास बाग पार्किंग से मुफ्त बस शटल सेवा शुरू की गई है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल), जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और हैरिटेज नगर निगम ने इस सेवा को संयुक्त रूप से शुरू किया है। इस पहल के तहत शुरुआत में छह बसें चलाई जा रही हैं। रामनिवास बाग में वाहन पार्क करने वाले लोगों को यह मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य चारदीवारी के बाजारों में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को सुविधा…
बीजापुर. बीजापुर में नक्सलियों को एक और झटका लगा है। नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान एक लाख की इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष समेत पांच नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसी के साथ इस वर्ष के अब तक में 142 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर आत्मसमर्पण कर दिया है। वही विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 310 नक्सलियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है। पुलिस से मिली…
भोपाल भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय नगरीय विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कोलार की कलियासोत नदी को बारहमासी बनाने के साथ-साथ साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने एवं उसके घाटों को विकसित कर पर्यटन केन्द्र बनाने की मांग को लेकर निवेदन पत्र सौंपा है। इस निवेदन पत्र में उन्होंने भोपाल की जीवन रेखा कहीं जाने वाली कलियासोत नदी के सालभर सूखे रहने की चिंता तथा उससे होने वाली नागरिक असुविधा को व्यक्त किया, साथ ही उसे बारहमासी बनाने के उपाय एवं उससे होने वाले लाभ…
मंडी हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 3 जिलों में बादल फटने से भीषण तबाही मची। आज सुबह शिमला के रामपुर, कुल्लू के निरमंड और मंडी में बादल फटने से पानी के साथ मलबा आया। 50 से ज्यादा लोग लापता है और 3 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के रामपुर में बचाव अभियान का जायजा लेने पहुंचे और बैठक करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हिमाचल में बादल फटने के बाद आई प्राकृतिक आपदा का खुद जायजा ले रहे हैं। हिमाचल में…
