भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवर्षा को देखते हुए आवश्यक सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सभी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें और आवश्यकता होने पर तत्काल आमजनता को आगाह किया जाए ताकि कहीं भी कोई दुर्घटना न हो। अतिवर्षा व बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में हुई बैठक में यह निर्देश दिए।
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल: चारधाम यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के 61 यात्री केदारनाथ में भूस्खलन के कारण फंस गए थे। इनमें से 51 यात्रियों को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री भी सुरक्षित हैं। शिवपुरी के रहने वाले थे सभी यात्री: सभी 61 यात्री शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र के रहने वाले थे। ये सभी एक बस और अन्य चार पहिया वाहनों से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। मुख्यमंत्री ने दी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर गंभीरता से संज्ञान लिया और उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर राहत कार्य में तेजी लाने…
देशभर में सक्रिय मॉनसून के कारण दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जानिए अगले कुछ दिनों में आपके इलाके में बारिश का पूर्वानुमान और मौसम विभाग की चेतावनियाँ।
गाजियाबाद: वेव सिटी थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय एक बीमा एजेंट की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और हार्ट अटैक से मौत होने का शक है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा। वेव सिटी थानाक्षेत्र के गांव महरौली स्थित पीआर एनक्लेव में रहने वाले 42 वर्षीय जलेंद्र सिंह अपनी पत्नी और बेटी के…
बलरामपुर मानसून की जद में पूरी तरह से आ चुके छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है. बलरामपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के बरतीकला और लुर्गीकला में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला, जहां तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई, इनमें गाय, बकरी और भैंस शामिल हैं. इन मवेशियों की मौत से बड़ा नुकसान उठाने वाले पशु पाल प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए…
UPSC ने फर्जी विकलांगता और OBC सर्टिफिकेट जमा करने पर ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी। अब 6 अन्य सिविल सेवकों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
में विद्रोही गुटों के साथ लड़ाई में रूस की वैगनर आर्मी के 84 सैनिक मारे गए। पुतिन की प्राइवेट आर्मी ने यूक्रेन में भी नरसंहार किया था।
रायपुर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आईएएस रीना बाबा साहब कंगाले का फेक वाट्सएप तैयार कर छत्तीसगढ़ के कई कलेक्टरों को साइबर ठगों ने मैसेज भेजे हैं। इसी तरह का मैसेज सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के नाम से भी भेजा गया है। इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है। प्रदेश के कई आईएएस और आईपीएस अफसरों की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेंजर में मैसेज भेजकर रुपयों की मांग और ठगी की कोशिश के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई अफसरों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी। अब साइबर…
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष एक महिला ने अपनी याचिका में दावा किया कि उसके साथ 1987 से 2017 तक रेप हुआ है। महिला ने इसके लिए 73 साल के शख्स को आरोपी बताया। महिला ने आरोप लगाया कि वह पहले से शादीशुदा था और 30 सालों तक वे मुंबई के अलग-अलग होटलों में संबंध बनाते थे। इस बीच वह किसी कारणवश चली गई, जब लौटी तो उसने पहचानने से भी इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय ने महिला की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एफआईआर से पता चलता है कि दोनों के बीच आपसी सहमति…
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान शुक्रवार को राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच मजेदार बातचीत हुई, जिसने पूरे सदन को ठहाकों से भर दिया। चर्चा के दौरान जया बच्चन ने सभापति से मजाक करते हुए पूछा, “क्या आपको आज लंच ब्रेक मिला है? नहीं मिला न, इसीलिए आप जयराम रमेश का नाम ले रहे हैं।” जब जया बच्चन ने अपना पूरा नाम “जया अमिताभ बच्चन” कहा, तो पूरा सदन हंस पड़ा। यह संदर्भ हाल ही में राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश द्वारा जया बच्चन को “जया अमिताभ बच्चन” कहे जाने की घटना…
