पेरिस पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. मगर इससे पहले टीम के एक तगड़ा झटका लगा है. स्टार प्लेयर अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगा गया है. ऐसे में वो अब सेमीफाइनल में खेलते नजर नहीं आएंगे. अमित एक बेहतरीन डिफेंडर हैं. उनके टीम में नहीं रहने से टीम का डिफेंड कमजोर हो सकता है. रोहिदास पर यह प्रतिबंध इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने लगाया है. इस पर हॉकी इंडिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही…
Author: Nishpaksh Mat Team
हाजीपुर बिहार के हाजीपुर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस घटना के लिए गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और जब एसडीएम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. यह हादसा हाजीपुर इंडस्ट्रियल थाना इलाके के सुल्तानपुर में हुआ है. यहां सावन के महीने में गांव के लड़के हर सोमवार को पास के ही हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाया करते थे. रविवार की रात को भी लड़के जलाभिषेक के…
नई दिल्ली असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जल्द ही एक ऐसा कानून लाने की तैयारी में है जिसके तहत असम में पैदा हुए लोग ही राज्य की सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे. सरमा ने कहा कि जल्द ही एक नई डोमिसाइल पॉलिसी पेश की जाएगी.उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार दी गई ‘एक लाख सरकारी नौकरियों’ में असम के लोगों को प्राथमिकता मिली है, जो पूरी सूची प्रकाशित होने पर स्पष्ट होगी. उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्द है. कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप सीएम हिमंत ने इस…
बहराइच बहराइच में दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम करना प्रेमिका की मौत का कारण बन गया. प्रेमिका जब प्रेमी से शादी का दबाव बनाने लगी तो प्रेमी के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए. इसको लेकर दोनों में बढ़ी अनबन के बीच प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की पहले गला दबाकर हत्या की और फिर राज दफन करने के लिए उसका सिर काट कर नहर में फेंक दिया. वहीं, सिर कटी लाश झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके एक दोस्त…
मुंबई शेयर मार्केट (Stock Market) में बीते सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई थी और तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे. अमेरिका में मंदी की आहट से US Stock Market हिला, तो इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया था. अब सप्ताह का पहला कारोबारी दिन सोमवार भी ‘ब्लैक मंडे’ नजर आ रहा है. जहां प्री-ओपन में सेंसेक्स और निफ्टी भरभराकर टूटे हैं, तो वहीं बाजार खुलने के साथ ही Sensex-Nifty धड़ाम हो गए. बीएसई का सेंसेक्स 80,000 के नीचे ओपन हुआ. आज खुलते ही बिखर गया सेंसेक्स …
लखनऊ लखनऊ के सरोजनीनगर में एक रिजॉर्ट के अंदर बने स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूबने से एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, मृतक तालकटोरा के राजाजीपुरम का रहने वाला है, जिसकी पहचान डॉक्टर प्रदीप तिवारी के रूप में हुई है जोकि घर पर ही क्लीनिक चलाता था. वो अपनी पत्नी मोनिका शुक्ला, तीन साल के बेटे और चार दोस्तों के साथ दारोगा खेड़ा के मुकुंद माधव रॉयल होटल एंड रिसॉर्ट में पार्टी मनाने आया था. …
मुंबई शेयर मार्केट (Stock Market) में बीते सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई थी और तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे. अमेरिका में मंदी की आहट से US Stock Market हिला, तो इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया था. अब सप्ताह का पहला कारोबारी दिन सोमवार भी ‘ब्लैक मंडे’ नजर आ रहा है. जहां प्री-ओपन में सेंसेक्स और निफ्टी भरभराकर टूटे हैं, तो वहीं बाजार खुलने के साथ ही Sensex-Nifty धड़ाम हो गए. बीएसई का सेंसेक्स 80,000 के नीचे ओपन हुआ. आज खुलते ही बिखर गया सेंसेक्स …
पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में आज (5 अगस्त) भारत को चौथा मेडल मिल सकता है. यह मेडल ब्रॉन्ज रहेगा, जो बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन दिला सकते हैं. आज उनका ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला रहेगा. पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 3 मेडल जीत लिए हैं. यह तीनों ब्रॉन्ज हैं, जो शूटिंग में आए हैं. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स…
झाँसी बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में झांसी सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया है। लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे क्षेत्र में इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है मौसम वैज्ञानिक एके सिंह के अनुसार, एक नए मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से बुंदेलखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना…
नई दिल्ली देश में चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग सात से आठ प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने हाल ही में जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि इस वृद्धि को देशभर में निर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी से मदद मिलेगी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ने कहा कि इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सीमेंट उद्योग में अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 3.5 से चार करोड़ टन क्षमता बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा, मांग में इस वृद्धि से चालू वित्त वर्ष (2024-25) में उद्योग का क्षमता इस्तेमाल 72 प्रतिशत तक पहुंच…
